-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Zp Schools New Admissions First Class Students June 30
30 जून से गूंजेंगी स्कूलों की घंटियां, गोंदिया में 11,791 नए विद्यार्थियों का होगा स्वागत
School Reopening 202 : गोंदिया जिले में 30 जून से जिला परिषद स्कूल शुरू होंगे। इस वर्ष कक्षा पहली में 11,791 नए विद्यार्थियों का प्रवेश होगा।

First Day of School (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Gondia ZP Schools: गर्मी की छुट्टियां खत्म हो गई है। न्यायालय के आदेश के बाद विदर्भ में 30 जून से स्कूल शुरू होंगे। इस वर्ष जिला परिषद स्कूलों में पहली कक्षा में 11,791 विद्यार्थी प्रवेश लेंगे। क्योंकि यह स्कूल में पहला प्रवेश होगा, इसलिए उनके स्वागत के लिए स्कूलों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए सरकार द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू किया गया है।
इसी के तहत प्रशासन की ओर से हर बच्चे की पहचान कर उन्हें स्कूल भेजा जा रहा है। अब गर्मी की छुट्टियां खत्म हो गई हैं और स्कूल शुरू होने का समय आ गया है। स्कूली छात्रों से एक बार फिर स्कूलों में किलकारी सुनाई देगी। लेकिन विदर्भ में अभी तक बारिश नहीं हुई है और पारा अभी भी 40 डिग्री पर है, इसलिए न्यायालय के आदेश के बाद 30 जून से स्कूल शुरू होंगे।
गोंदिया के जिप स्कूलों में ‘पहिला कदम’ पहल
जिले की स्थिति को देखते हुए, इस सत्र में जिला परिषद के 1,046 स्कूलों में 11,791 छात्र कक्षा 1 में प्रवेश लेंगे। क्योंकि ये बच्चे पहली बार स्कूल में प्रवेश करेंगे, इसलिए जहां छात्र उत्साहित हैं, वहीं उनके स्वागत के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
डॉक्टरों की चेतावनी: मांगें नहीं मानीं तो इमरजेंसी सेवाएं भी होंगी बंद, संभाजीनगर में 90% निजी हॉस्पिटल बंद
नागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं! MARD की हड़ताल से मेडिकल-मेयो में मची अफरा-तफरी; OPD में लगी लंबी कतारें
मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
बिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
नए छात्रों के पैरों के निशान बनेंगे यादगार
स्कूल के पहले दिन नन्हेमुन्नों को बैलगाड़ी और ट्रैक्टर से स्कूल लाया जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कक्षा 1 में प्रवेश करने वाले नए छात्रों के लिए पहिला कदम की अनूठी संकल्पना लागू की जाएगी। इसके तहत पहली बार स्कूल की सीढ़ियां चढ़ने वाले बच्चों के पैरों के निशान कागज पर मुद्रित किए जाएंगे और वह प्रति अनुस्मारक के रूप में अभिभावकों को सौंपी जाएगी।
गुलाब के फूलों से होगा बच्चों का स्वागत
सभी नए विद्यार्थियों का स्वागत गुलाब के फूलों से किया जाएगा। लड़कों की संख्या लड़कियों से ज्यादा इस वर्ष जिला परिषद स्कूलों में कक्षा पहली में 11,721 विद्यार्थी प्रवेश लेंगे। लेकिन, लड़कों की संख्या अधिक है और लड़कियों की संख्या कम है। जिले में 5,998 लड़के और 5,793 लड़कियां हैं। यानी लड़कों की संख्या 51 प्रश। और लड़कियों की संख्या 49 प्रश। है।
ये भी पढ़े: चक्रव्यूह में फसे ओमराजे निंबालकर से मिले शिंदे गुट के बड़े नेता, क्या फेल होगा ऑपरेशन टाइगर?
गोंदिया तहसील में सबसे ज्यादा विद्यार्थी
जिले में कुल 11,791 छात्र पहली कक्षा में प्रवेश लेंगे, जिनमें से 2,969 छात्र गोंदिया तहसील से हैं। ये छात्र तहसील के 200 स्कूलों में प्रवेश लेंगे और इनमें 1,533 लड़के और 1,436 लड़कियां शामिल हैं। जबकि सबसे कम केवल 930 छात्र सालेकसा तहसील से हैं।
Gondia zp schools new admissions first class students june 30
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
डॉक्टरों की चेतावनी: मांगें नहीं मानीं तो इमरजेंसी सेवाएं भी होंगी बंद, संभाजीनगर में 90% निजी हॉस्पिटल बंद
Aug 06, 2026 | 07:10 AMनागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं! MARD की हड़ताल से मेडिकल-मेयो में मची अफरा-तफरी; OPD में लगी लंबी कतारें
Aug 06, 2026 | 07:01 AMSawan Kalashtami 2026: आज सावन कालाष्टमी पर करें भगवान काल भैरव की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व
Aug 06, 2026 | 06:58 AMLIVEआज की ताजा खबर 06 अगस्त LIVE: मोहन भागवत आज जेन जी और जेन अल्फा से करेंगे संवाद
Aug 06, 2026 | 06:51 AMबांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पेट्रोल-बम से हमला, पत्थरबाजी और आग लगाने की कोशिश से हड़कंप
Aug 06, 2026 | 06:43 AMHiroshima Day: हिरोशिमा दिवस का इतिहास और परमाणु हमले की दर्दनाक कहानी
Aug 06, 2026 | 06:39 AMस्कूल जाने की उम्र में बने करोड़ों के चाइल्ड स्टार, आदित्य नारायण ने बताया भरना पड़ता था इनकम टैक्स
Aug 06, 2026 | 06:30 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM












