-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Khadse S Connection With Delhi I Am Small Worker Sharp Attack By Girish Mahajan
‘दिल्ली से एकनाथ खडसे का कनेक्शन, मैं तो छोटा कार्यकर्ता’, गिरीश महाजन ने किस बात के दिए संकेत
- Written By: आंचल लोखंडे
भाजपा नेता गिरीश महाजन ने चुटकी लेते हुए कहा कि सुधाकर बडगुजर ने जब भाजपा जॉइन की तो खडसे साहब बोले मैं बडगुजर से बुरा नहीं, फिर भाजपा मुझे क्यों नहीं लेती?

"वो दिल्ली से जुड़े हैं, मैं तो एक सामान्य कार्यकर्ता" (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: महाराष्ट्र की राजनीति में बयानबाज़ी का दौर तेज़ होता जा रहा है। नागपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य सरकार में मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश महाजन ने एक बार फिर से एकनाथ खडसे पर सीधा कटाक्ष करते हुए उन्हें राजनीतिक रूप से असहज कर दिया। भाजपा में दोबारा वापसी की अटकलों के बीच खडसे द्वारा दिए गए बयान पर महाजन ने चुटकी लेते हुए कहा कि “सुधाकर बडगुजर ने जब भाजपा जॉइन की तो एकनाथ खडसे साहब बोले मैं बडगुजर से बुरा नहीं, फिर भाजपा मुझे क्यों नहीं लेती? इससे साफ है कि वे भाजपा में वापसी को लेकर कितने व्याकुल हैं।”
गिरीश महाजन ने एकनाथ खडसे की ‘दिल्ली कनेक्शन’ पर निशाना साधते हुए व्यंग्यपूर्ण लहजे में कहा कि “मैं तो सिर्फ एक छोटा कार्यकर्ता हूं, खडसे जी तो सीधे दिल्ली के नेताओं से संपर्क में हैं। मैं उन पर क्या टिप्पणी करूं? वे तो राष्ट्रीय नेता हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि खडसे हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। “उनका नाम आमंत्रण पत्र में नहीं था, लेकिन फिर भी वे आ गए और चले भी गए,” महाजन ने यह टिप्पणी करते हुए राजनीतिक संकेतों को हवा दे दी।
विकास योजनाओं पर फोकस-कुंभ मेले से लेकर रिंग रोड तक
नागपुर में विकास कार्यों की जानकारी देते हुए महाजन ने बताया कि कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए नाशिक में सड़क चौड़ीकरण, रिंग रोड और बायपास कार्य तेज़ी से पूरे किए जा रहे हैं। नाशिक-सिन्नर मार्ग, द्वारका जंक्शन की जटिलताओं और बोगदे (टनल) के नए डिज़ाइन को लेकर MSRDC को निर्देश दिए गए हैं। “तीन महीने में इन कार्यों की शुरुआत हो जाएगी,” ऐसा उन्होंने स्पष्ट किया।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
पालकमंत्री पर जवाब-“मैं सिर्फ कुंभमेला मंत्री हूँ!”
जब महाजन से नाशिक के पालकमंत्री पद को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वहाँ हैं। उन्हें ही निर्णय लेना है। मैं केवल कुंभमेले के कार्यों के लिए ज़िम्मेदार हूँ। मुझे शैडो पालकमंत्री जैसा दर्जा मिला है, पर वास्तविक अधिकार नहीं हैं।”
राजनीति, व्यंग्य और विकास-गिरीश महाजन के बयान से फिर गरमाई चर्चा
एकनाथ खडसे की भाजपा में संभावित वापसी की चर्चा के बीच महाजन की यह टिप्पणी पार्टी के अंदर चल रहे सामरिक समीकरणों और दबावों की ओर भी संकेत करती है। क्या खडसे की वापसी अब दूर है या दिल्ली के दरवाज़े फिर खुलेंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।
Khadse s connection with delhi i am small worker sharp attack by girish mahajan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














