-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- 4 Naxalites Surrendered In Gadchiroli
गड़चिरोली में 4 नक्सलियों ने किया सरेंडर, पुनर्वसन के लिए मिलेगा लाखों का इनाम
- Written By: आकाश मसने
गड़चिरोली में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। एक डीवीसीएम व एक एसीएम दर्जे के नक्सली समेत 4 नक्सलियों ने जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के सामने आत्मसमर्पण किया है...

पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली
गड़चिरोली: सरकार द्वारा वर्ष 2005 से शुरू किये गये आत्मसमर्पण योजना और हिंसा भरे जीवन से तंग आकर बड़े नक्सलियों समेत अनेक खुंखार नक्सलियों ने जिला पुलिस दल के सामने आत्मसमर्पण किया है। ऐसे में सोमवार को गड़चिरोली में एक डीवीसीएम व एक एसीएम दर्जे के नक्सली समेत 4 नक्सलियों ने जिला पुलिस दल और सीआरपीएफ के सामने आत्मसमर्पण किया है। जिससे टीसीओसी कालावधि के शुरूआत में ही जिला पुलिस दल को सफलता मिली है।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर सरकार द्वारा 28 लाख रुपयों का इनाम रखा गया था। समर्पितों में नक्सलियों के टेक्निकल टीम का डीवीसीएम अहेरी तहसील के अर्कापल्ली निवासी अशोक पोच्या सडमेक ऊर्फ बालन्ना ऊर्फ चंद्रशेखर (63), टेक्निकल टीम की एसीएम एटापल्ली तहसील की कोरनार निवासी वनिता दोहे झोरे (54), प्लाटुन क्रमांक 32 का सदस्य भामरागड़ तहसील के तुमरकोडी निवासी साधू लिंगु मोहंदा ऊर्फ शैलेश ऊर्फ समीर (30) और छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला अंतर्गत आने वाले सिलीगेंर निवासी पार्टी सदस्य मुन्नी पोदीया कोरसा (25) का समावेश है।
नक्सलियों का आत्मसमर्पण कराने की कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक (नक्सल विरोधी अभियान) संदीप पाटिल, गड़चिरोली परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अंकित गोयल, सीआरपीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, सीआरपीएफ की 9 बटालियन के कमांडेंट शंभु कुमार के मार्गदर्शन की गई।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
गड़चिरोली के सैकड़ों गांवों में श्मशानभूमि तक सड़क नहीं, बारिश में अंतिम संस्कार बना चुनौती
गड़चिरोली: प्रार्थना के दौरान 5 छात्रों की अचानक बिगड़ी तबीयत, दो जिला अस्पताल रेफर
Gadchiroli News: कुरखेडा में अपर तहसील कार्यालय रामगढ़ में बनाने की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
2 नक्सल जोड़ों का समावेश
आत्मसमर्पण नक्सलियों में दो नक्सल जोड़े शामिल है। 16 लाख के इनामी डीवीसीएम अशोक सडमेक और 6 लाख की इनामी एसीएम वनिता झोरे पति-पत्नी है। वहीं 4 लाख इनामी साधु मोहंदा और 2 लाख इनामी मुन्नी कोरसा दोनों पत्नी होने की जानकारी पुलिस विभाग ने दी है।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
डीवीसीएम अशोक सडमेक और उसकी पत्नी एसीएम वनिता झोरे को पुनर्वसन के लिये 15 लाख रुपये तो नक्सल सदस्य साधू मोहंदा और उसकी पत्नी मुन्नी कोरसा दम्पति को पुनर्वसन के लिये 11 लाख रुपये पुरस्कार के रूप में दिये जाएंगे।
अब तक 695 नक्सलियों ने किया सरेंडर
महाराष्ट्र सरकार द्वारा आत्मसमर्पण योजना शुरू करने के बाद से लेकर अब तक करीब 695 नक्सलियों ने जिला पुलिस दल के सामने आत्मसमर्पण किया है। वहीं जिला पुलिस दल द्वारा प्रभावी रूप से नक्सल विरोधी अभियान चलाए जाने के कारण और सरकार द्वारा नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने का स्वर्ण मौका उपलब्ध कराए जाने से सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिये वर्ष 2022 से अब तक कुल 50 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। विशेषत: शुरू वर्ष में अब तक 17 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
4 naxalites surrendered in gadchiroli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:21 PMVIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMKareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 06:59 PMअकोला में अवैध सूदखोरी का बड़ा मामला, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के आरोप में 12 पर केस
Jul 11, 2026 | 06:58 PMमहाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
Jul 11, 2026 | 06:55 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














