Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Chhath Puja |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आदिवासी बहुल गड़चिरोली में जनरल महिला बनेंगी अध्यक्ष, जिला परिषद के चुनाव के लिए आरक्षित हुई सीट

Gadchiroli News: गड़चिरोली ZP अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित की गई है। इसकी घोषणा के साथ ही जिले की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। राजनीतिक दल तैयारी में जुट गए हैं।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 13, 2025 | 10:19 AM

गड़चिरोली जिला परिषद (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli ZP President Seat Reservation: महाराष्ट्र की जिला परिषदों के आगामी चुनाव के लिए शुक्रवार को आरक्षण की घोषणा की गई, जिसमें गड़चिरोली जिला परिषद अध्यक्ष पद की कुर्सी सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित की गई है। इस फैसले के बाद जिले की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है।

पिछले कुछ वर्षों से स्थानीय निकायों के चुनाव न होने पर प्रशासन की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताई जा रही थी। जिला परिषद और पंचायत समितियों में निर्वाचित प्रतिनिधि न होने से विकास कार्य प्रभावित होने का आरोप विपक्ष की ओर से लगाया जा रहा था। अब चुनाव आयोग की ओर से चुनाव की घोषणा के बाद आरक्षण घोषित होते ही जिले का राजनीतिक वातावरण गरमा गया है।

जानें क्या है राजनीतिक दलों की रणनीति

कांग्रेस की रणनीति ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में पारंपरिक गढ़ चामोर्शी, एटापल्ली और कोरची को मजबूत बनाए रखने की रहेगी। आदिवासी महिला नेतृत्व को आगे कर भरोसा जीतने की कोशिश होगी। वहीं, शहरी इलाकों आरमोरी, गड़चिरोली और धानोरा में जीत हासिल कर अध्यक्ष पद पर दावा मजबूत करने की योजना बनाई जा रही है।

भाजपा का जोर युवा और शिक्षित महिला उम्मीदवारों पर रहेगा। पार्टी की रणनीति शहरी क्षेत्रों में महिला उम्मीदवारों को उतारकर मतदाताओं को आकर्षित करने और जिला परिषद पर कब्जा जमाने की होगी। शिवसेना के दोनों गुट अहेरी, कुरखेड़ा और गड़चिरोली तालुकों में स्थानीय महिला कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाकर स्वतंत्र प्रभाव दिखाने की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- IMD Alert: मानसून की हो रही है वापसी, महाराष्ट्र के 17 जिलों में 18 तक भारी बारिश की चेतावनी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) का विभिन्न हिस्सों में अच्छा आधार है। कांग्रेस के साथ गठबंधन करके कुछ तालुकों में सीटें हासिल करने की योजना बनाई जा रही है। वहीं, अजित पवार गुट भामरागड़ और अहेरी में स्थानीय समूहों से समझौता कर सीटें बढ़ाने की कोशिश करेगा। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने ग्रामीण व आदिवासी पट्टे में बढ़त बनाई थी, जबकि भाजपा ने शहरी इलाकों में मजबूत प्रदर्शन किया था।

2017 में किसे मिली कितनी सीटें

  • कांग्रेस : 27
  • भाजपा : 17
  • शिवसेना: 3
  • एनसीपी : 2
  • निर्दलीय : 2

आगामी चुनाव में रंगत

अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित होने से अब उपयुक्त महिला उम्मीदवार तलाशने की होड़ तेज हो गई है। गड़चिरोली जिला परिषद में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में रहने की संभावना है, जबकि शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस ‘किंगमेकर’ की भूमिका निभा सकती हैं। स्थानीय गुटबाजी, समाज घटक और आदिवासी-गैरआदिवासी समीकरण अंतिम नतीजे तय करने में अहम साबित होंगे।

 

Gadchiroli zp president seat reservation women

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 13, 2025 | 10:19 AM

Topics:  

  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

गड़चिरोली में गठबंधन को लेकर महायुति में घमासान! कांग्रेस सक्रिय, उद्धव-शरद पवार गुट ने साधी चुप्पी

2

Eknath Shinde पर संजय राऊत का पलटवार, शिंदे अब नाखुश कि ठाकरे चचेरे भाई साथ आए

3

‘नोट चोरी बंद, अब वोट चोरी भी बंद!’ SIR मामले में सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान

4

आंबेडकरी दल मिलकर लड़ेंगे नप चुनाव, सहविचार सभा में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.