Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Chhath Puja |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गड़चिरोली में गठबंधन को लेकर महायुति में घमासान! कांग्रेस सक्रिय, उद्धव-शरद पवार गुट ने साधी चुप्पी

Gadchiroli News: गड़चिरोली में जिला परिषद और नगर परिषद चुनावों की आहट से सियासत गर्म है। धर्मरावबाबा आत्राम ने ‘स्वबल’ नारा देकर मोर्चा खोला। भाजपा विकास के एजेंडे पर सक्रिय हो गई है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 27, 2025 | 09:02 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli Politics: दिवाली का त्योहार भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन गड़चिरोली अब भी दीयों की जगमगाहट से रोशन है। बेमौसम बारिश ने मौसम को ठंडा किया है, मगर गड़चिरोली का राजनीतिक माहौल फिलहाल काफी गर्म हो चुका है। नागरिक जहां दिवाली की मीठी यादों में खोए हैं, वहीं सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

जिला परिषद तथा नगर परिषद चुनावों की आहट के साथ ही जिलेभर में राजनीतिक समीकरण बदलने लगे हैं। पुराने दोस्त तथा नए गठबंधन के बीच रणनीतियों का तोलमोल शुरू हो गया है। हर दल अपनी तैयारी में जुटा है और इसी कारण गड़चिरोली की सियासत उफान पर है।

गड़चिरोली जिला परिषद तथा 3 नगर परिषद पर सत्ता बनाएं रखने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता धर्मरावबाबा आत्राम ने ‘स्वबल’ का नारा देते हुए कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू कर दिए हैं। वहीं भाजपा ने भी मिशन मोड़ में मोर्चाबंदी तेज कर दी है।

शिवसेना के दोनों गुटों ने साधी चुप्पी

कांग्रेस भी सक्रिय है, जबकि शिवसेना (यूबीटी) तथा शिंदे गुट की चुप्पी ने कार्यकर्ताओं को असमंजस में डाल दिया है। भाजपा नेताओं ने जिले में बैठकों का सिलसिला बढ़ा दिया है। विकास को मुख्य मुद्दा बनाकर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश जारी है।

भाजपा का दावा है कि मोदी और फडणवीस के नेतृत्व में गड़चिरोली ने विकास की नई ऊंचाइयां छुई हैं। मगर विपक्ष इसे सिरे से नकारते हुए भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस ने शहर में बढ़ते भ्रष्टाचार, अधूरी सुविधाएं और महंगाई को चुनावी मुद्दा बना लिया है।

आत्राम ने भाजपा भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनसभाओं के माध्यम से जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं। इसी बीच धर्मरावबाबा आत्राम ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए चामोर्शी तथा देसाईगंज में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर ‘स्वबल’ की हुंकार भरी, जिससे महायुति के नेताओं में हलचल मच गई है।

यह भी पढ़ें:- BJP को रोकने के लिए उद्धव-राज की सुलह चाहते थे शिंदे, संजय राउत के दावे से मचा सियासी हड़कंप

शरद पवार गुट की तैयारी अभी अधूरी दिख रही है, जबकि दोनों शिवसेना गुटों ने अपने पत्ते खोलने से परहेज किया है। राजनीतिक विश्लेषक अब उनकी भूमिका पर नजरें टिकाए हुए हैं। दूसरी ओर, गड़चिरोली नगर परिषद चुनाव के लिए आंबेडकरी संगठन भी एकजुट हो रहे हैं, जिससे स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावी माहौल में और भी रंगत आ गई है।

शहर की जनता के मुद्दे वही पुराने

नगर परिषद क्षेत्र में जनता के लिए असली चिंताएं कुछ और ही हैं। पानी की कमी, खराब सड़कें, ट्रैफिक जाम तथा कचरा प्रबंधन की दयनीय स्थिति। नागरिकों का कहना है, “राजनीतिज्ञ आपस में लड़ते हैं, मगर हमारा शहर नहीं बदलता।”

दिवाली के बाद भले ही मौसम में ठंडक हो, मगर राजनीति का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। हर पार्टी अपने उम्मीदवारों की खोज में जुटी है। वार्डवार बैठकें जारी हैं, और टिकट पाने की होड़ में कई नेता पार्टी में सक्रिय हो गए हैं। कुल मिलाकर, गड़चिरोली की सियासत में दिवाली की रोशनी के बाद अब चुनावी आग भड़क उठी है।

Gadchiroli zp nagar parishad election swabal attram bjp congress politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 27, 2025 | 09:02 AM

Topics:  

  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

Eknath Shinde पर संजय राऊत का पलटवार, शिंदे अब नाखुश कि ठाकरे चचेरे भाई साथ आए

2

‘नोट चोरी बंद, अब वोट चोरी भी बंद!’ SIR मामले में सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान

3

Chhatrapati Sambhajinagar में छठ महापर्व की धूम, आज होगा संध्या अर्घ्य

4

नागपुर में वाठोड़ा और कलमना पुलिस थाने को मिलेगी हक की जगह, किराए की जगहों से मिलेगी राहत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.