- Hindi News »
- Maharashtra »
- Farmers Growing Paddy Within Two Hectares Of Land In Maharashtra Will Be Given A Bonus Of Rs 20000 Per Hectare
महाराष्ट्र के किसानों की बल्ले-बल्ले…धान उगाने वालों को मिलेगा 20,000 रुपये का बोनस, अजित पवार ने की घोषणा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने विधानसभा में 'महाराष्ट्र कर, ब्याज, दंड या विलंब शुल्क विधेयक, 2025' पेश किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के लिए भी बड़ा ऐलान किया है।
- Written By: आकाश मसने

काॅन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त तथा योजना मंत्री अजित पवार ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा देय बकाया राशि के निपटारे के लिए गुरुवार को विधानसभा में ‘महाराष्ट्र कर, ब्याज, दंड या विलंब शुल्क विधेयक, 2025’ पेश किया। अजित पवार ने किसानों के लिए भी बड़ा ऐलान किया है।
विधानसभा में बोलते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि सरकार राज्य के धान किसानों के पीछे पूरी मजबूती से खड़ी है। उपमुख्यमंत्री ने घोषणा की कि दो हेक्टेयर की सीमा में धान उगाने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 20,000 रुपये का बोनस दिया जाएगा।
‘महाराष्ट्र कर, ब्याज, दंड या विलंब शुल्क विधेयक, 2025’ के माध्यम से सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के लिए सरकार ने एक विशेष अभय योजना लागू की है। यह योजना बकाया राशि के निपटारे की प्रक्रिया को तेज करेगी, जिससे राज्य के खजाने में लंबित राजस्व जमा होगा और विकास कार्यों के लिए धन उपलब्ध हो सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में गर्मी की शुरुआत में ही जलसंकट गहराया, काटेपूर्णा बांध में 37.83% जलभंडारण
भंडारा: लाखांदुर में आंधी-तूफान के साथ बेमौसम बारिश का कहर, मक्का और बागवानी फसलों को भारी नुकसान
भंडारा: अवैध शराब अड्डों पर पुलिस का छापा, तुमसर और गोबरवाही में 2.44 लाख का माल जब्त, आरोपियों पर मामला दर्ज
गोंदिया में अवैध रेत से लदे टिप्पर ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल
अजित पवार ने विधानसभा में कहा कि यह विधेयक केंद्र और राज्य सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को राहत देने के उद्देश्य से लाया गया है। योजना के तहत वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने से पहले राज्य कर विभाग द्वारा वसूले जाने वाले विभिन्न करों का समायोजन किया जाएगा।
25000 करोड़ रुपए की बकाया राशि लंबित
फिलहाल, केंद्र और राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों पर लगभग 25000 करोड़ रुपए की बकाया राशि लंबित है। इस बकाया की वसूली के लिए सरकार ने विशेष छूट देने का निर्णय लिया है। यह समझौता योजना विधेयक लागू होने की तिथि से 31 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा। इस योजना के तहत 1 अप्रैल 2005 से 30 जून 2017 की अवधि की बकाया राशि पात्र होगी।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हालांकि, अविवादित करों के लिए कोई छूट नहीं दी जाएगी और ऐसे करों का 100 प्रतिशत भुगतान अनिवार्य होगा। इस योजना को पूरी तरह पारदर्शी और ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से लागू किया जाएगा।
Farmers growing paddy within two hectares of land in maharashtra will be given a bonus of rs 20000 per hectare
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 4 April: शनिवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, कुंभ और मेष को मिलेगी खुशखबरी!
Apr 04, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा
Apr 03, 2026 | 11:25 PM‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMAAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PMवीडियो गैलरी

दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM














