- Hindi News »
- Maharashtra »
- Dogs Being Left To Die In Uttan Dumping Ground Know Who Made The Allegation
उत्तन डंपिंग ग्राउंड में मरने के लिए छोड़े जा रहे कुत्ते!, जानें किसने लगाया आरोप
- Written By: प्रभाकर दुबे

-अनिल चौहान
भायंदर: आवारा कुत्तों (Dogs) को मीरा-भायंदर महानगरपालिका (Mira-Bhayander Municipal Corporation) के उत्तन स्थित डंपिंग ग्राउंड (Uttan Dumping Ground) में मरने के लिए छोड़ रही है। इस तरह का आरोप जैसल पार्क चौपाटी कल्याण समिति ने किया है। समिति ने सोमवार को मौके पर जाकर भूख-प्यास से तड़पते बेजुबान जानवरों को खाना-पानी दिया।
गौरतलब है कि यह समिति लॉकडाउन के बाद से बेजुबान पशु-पक्षियों को निरंतर भोजन-पानी, दवा-उपचार कराती आ रही है। समिति के महासचिव नरेंद्र गुप्ता (Narendra Gupta) ने बताया कि उन्हें शिकायत मिल रही थी शहर से आवारा कुत्ता रहस्मयी ढंग से गायब हो रहे हैं। इसके पीछे की जब सच्चाई उन्हें पता चली तो खुद सन्न रह गए। वे और उनकी जीवदया टीम के सदस्य सुशील पोद्दार, डी.पी. जैन,संतोष कुचेरिया, सुमित अग्रवाल डंपिंग ग्राउंड पहुंचें तो वहां बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते बुरी हालत में मिले। कई कुत्ते मरे हुए पड़े थे। कारण भीषण गर्मी में उनके खाने-पीने और धूप से बचने के लिए वहां कुछ भी नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
जहर देकर 400 से अधिक वृक्षों की हत्या, भायंदर पश्चिम के कोपरा गांव परिसर का मामला
भायंदर में असल में हुआ टीवी सीरियल जैसा ड्रामा, बहू ने रची साज़िश उड़ाए सास के जेवर
इजरायल भेजने के नाम पर 200 बेरोजगारों से ठगी, भायंदर में बड़े फर्जीवाड़ा पर एक्शन
घर के दरवाजे तक पहुंचा तेंदुआ, दहशत में भायंदर का खाड़ीवर गांव, CCTV में कैद खौफनाक तस्वीर

अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए
गुप्ता ने कहा कि यह जीव विरोधी और अमानवीय कार्य है। यह तत्काल बंद और ऐसा करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए आयुक्त दिलीप ढोले को उनकी टीम पत्र सौंपी है। उन्होंने मूक प्राणियों पर बर्बरता और क्रूरता के खिलाफ जीवदया प्रेमियों को लामबंद होकर आवाज उठाने का आव्हान किया है।
साजिश के तहत फैलाई जा रही अफवाह
मीरा-भायंदर महानगरपालिका के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रम निराटले ने इस बारे में सफाई देते हुए कहा है कि मरम्मत के लिए डेढ़ माह से कुत्तों का नसबंदी केंद्र बंद हैं। इसलिए कुत्ते आवारा पकड़े ही नहीं जा रहे हैं। फिर उन्हें डंपिंग ग्राउंड में ले जाकर छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता है। वैसे हर डंपिंग ग्राउंड में कुत्ते रहते ही हैं। महानगरपालिका को बदनाम करने और उन्हें हटाने की साजिश के तहत यह अफवाह फैलाई जा रही है। इससे पहले कथित प्राणी प्रेमियों ने उन पर हमला भी किया था।
Dogs being left to die in uttan dumping ground know who made the allegation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हड़ताल पर गए नागपुर के 250 डॉक्टर्स-नर्सों को भुगतना पड़ेगा खामियाज, ‘कारण बताओ’ नोटिस के साथ कटेगी सैलरी
Feb 24, 2026 | 05:06 PMडिएंड्रा डॉटिन ने रचा इतिहास, ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड आउट होने वाली वेस्टइंडीज की पहली महिला खिलाड़ी बनीं
Feb 24, 2026 | 05:04 PMChiChi Call वीडियो के नाम पर जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट, जानिए Ghost File स्कैम की पूरी सच्चाई
Feb 24, 2026 | 04:57 PMEpstien File से लेकर अडानी तक…! किसान महा चौपाल में राहुल गांधी का PM Modi पर निशाना
Feb 24, 2026 | 04:55 PMमहाराष्ट्र सरकार ने पेश की 11,995 करोड़ की अनुपूरक मांग, ऊर्जा और उद्योग क्षेत्र को सबसे बड़ा आवंटन
Feb 24, 2026 | 04:54 PMक्रिकेट इतिहास में पहले बार मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, श्रीलंका के साथ होगी टी20 और वनडे सीरीज, हुआ ऐलान
Feb 24, 2026 | 04:49 PMगोंदिया के 8,600 किसानों पर मंडराया संकट! आधार-बैंक डिटेल न होने से सरकारी योजनाओं और कर्ज माफी में फंसा पेंच
Feb 24, 2026 | 04:47 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














