-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Discord Increased In Bjp Shinde Faction Mp Gajanan Kirtikar Said We Are Getting Step Motherly Treatment
बीजेपी-शिंदे गुट में कलह बढ़ी!, MP गजानन कीर्तिकर बोले, हमारे साथ हो रहा सौतेला व्यवहार
- Written By: लतिकेश शर्मा

मुंबई: महाराष्ट्र में बीजेपी-शिंदे गुट (BJP-Shinde Faction) की सरकार में भले ही ऊपर से सब कुछ ऑल इज वेल दिखाई दे रहा हो, लेकिन गठबंधन के अंदर कलह बढ़ती जा रही है। शिंदे गुट (Shinde Faction) के सांसद गजानन कीर्तिकर (MP Gajanan Kirtikar) ने कहा है कि हमारे साथ बीजेपी (BJP) सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी 13 सांसद हैं, एनडीए (NDA)के घटक हैं। ऐसे में हमारा काम उसी तरह से होना चाहिए, जैसे बीजेपी सांसदों के होते हैं, लेकिन हमें महत्व नहीं दिया जा रहा है। बुधवार की शाम सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने अपने सभी 13 सांसदों के साथ वर्षा आवास पर एक बैठक की थी।
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में सभी सांसदों ने सीएम से बीजेपी के रवैए को लेकर नाराजगी जताई है। इन सांसदों का कहना है कि केंद्र सरकार हमारे संसदीय क्षेत्रों से जुड़े काम को प्रधानता नहीं दे रही है। शिंदे गुट के सांसदों का कहना है कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र की बाकी बची समस्याओं का समाधान करना हैं। अगर ऐसा नहीं किया गया तो उन्हें चुनाव में एंटी इनकम्बेंसी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन केंद्र की बीजेपी सरकार हमारे काम को प्राथमिकता नहीं दे रही है।
सांसदों की शिकायतों को लेकर बीजेपी के शीर्ष नेताओं से बात करेंगे सीएम शिंदे
शिंदे गुट के सांसदों की इस शिकायत के बाद सीएम शिंदे ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए बीजेपी के शीर्ष नेताओं से बात करने का मन बनाया है। दिल्ली में नए संसद के उद्घाटन में शामिल होने के लिए सीएम एकनाथ शिंदे भी दिल्ली जाने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक सीएम एकनाथ शिंदे अपने सांसदों की शिकायतों को लेकर बीजेपी के शीर्ष नेताओं से बात करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली: प्रार्थना के दौरान 5 छात्रों की अचानक बिगड़ी तबीयत, दो जिला अस्पताल रेफर
देवेंद्र फडणवीस 2029 से पहले बनेंगे प्रधानमंत्री? महाराष्ट्र के बड़े नेता के बयान से देश में सियासी हड़कंप
महाराष्ट्र ATS का बड़ा ऑपरेशन, वर्धा से शहजाद भट्टी नेटवर्क का संदिग्ध गिरफ्तार
भंडारा जिले में प्रजनन दर घटकर 1.33 हुई; सुरक्षित मातृत्व और परिवार नियोजन में हासिल की उल्लेखनीय सफलता
सीटों पर फंसा हैं पेंच
शिंदे गुट और बीजेपी के लोकसभा की सीटों के बंटवारे को लेकर भी पेंच फंसा हुआ हैं। ऐसी रिपोर्ट है कि शिंदे गुट ने 48 लोकसभा सीटों में से 22 सीटों पर अपना दावा कर दिया है। इससे बीजेपी सहमत नहीं है। शिवसेना में हुई बगावत के बाद 13 सांसदों ने शिंदे गुट का दामन थाम लिया हैं। ऐसे में बीजेपी को लगता है कि शिंदे गुट को ज्यादा से ज्यादा 15 सीटों के अंदर निपटा दिया जाए, लेकिन यह बंटवारा आसानी से सुलझने वाला नहीं है।
कोई मतभेद नहीं
डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने इस बात से इनकार किया है कि बीजेपी का शिंदे गुट से कोई मतभेद है। उन्होंने यह भी कहा कि सांसद गजानन कीर्तिकर ने गठबंधन पर कोई नकारात्मक बयान नहीं दिया है। फडणवीस ने शिंदे सेना द्वारा 22 लोकसभा सीटों पर दावा करने के बारे में कहा कि अभी तक सीटों के बंटवारे को लेकर हमारे बीच कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने यह बात शुक्रवार को अहमदनगर में मीडिया से बात करते हुए कही।
राउत और पटोले बड़बोले नेता
फडणवीस ने सेना प्रवक्ता संजय राउत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले द्वारा लगातार किए जा रहे हमले को लेकर कहा कि ये दोनों बड़बोले नेता हैं। मैं इन दोनों के सवालों के जवाब देने को जरूरी नहीं समझता हूं।
Discord increased in bjp shinde faction mp gajanan kirtikar said we are getting step motherly treatment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Shani Mahadasha: क्या होती है शनि की महादशा? जानिए 19 साल तक चलने वाली इस दशा के प्रभाव और उपाय
Jul 11, 2026 | 01:27 PMगड़चिरोली: प्रार्थना के दौरान 5 छात्रों की अचानक बिगड़ी तबीयत, दो जिला अस्पताल रेफर
Jul 11, 2026 | 01:26 PMभोपाल: दतिया में चल रहे बवाल को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट, प्रदेश भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई
Jul 11, 2026 | 01:21 PMमुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: HC ने ATS जांच पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की रिहाई पर रोक से किया इनकार
Jul 11, 2026 | 01:20 PMदेवेंद्र फडणवीस 2029 से पहले बनेंगे प्रधानमंत्री? महाराष्ट्र के बड़े नेता के बयान से देश में सियासी हड़कंप
Jul 11, 2026 | 01:19 PMममता बनर्जी को लगेगा बड़ा झटका! पाला बदलने की तैयारी में यह दिग्गज नेता, ऋतब्रत के खेमे से मिला ये बड़ा ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:18 PMमहाराष्ट्र ATS का बड़ा ऑपरेशन, वर्धा से शहजाद भट्टी नेटवर्क का संदिग्ध गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 01:12 PMवीडियो गैलरी

मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM











