बंदूक साफ करते समय हादसा, धुले में गन हाउस से चली गोली; एक महिला घायल
Dhule Accidental Firing Incident: धुले के यूनिटी सर्कल इलाके में गन हाउस में बंदूक साफ करते समय चली गोली एक महिला को लग गई। घटना में महिला घायल हुई, पुलिस ने गन शॉप सील कर मामला दर्ज किया।
- Written By: अंकिता पटेल
Dhule Unity Circle Gun Shop Accident ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Dhule Unity Circle Gun Shop Accident: धुले शहर के व्यस्ततम यूनिटी सर्कल इलाके में शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक गन हाउस से निकली गोली एक महिला को लग गई। बंदूक साफ करते समय हुई इस लापरवाही ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित गन शॉप को सील कर दिया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना शाम करीब पांच बजे की है। यूनिटी सर्कल के पास झोपड़पट्टी इलाके में एक 50 वर्षीय महिला अपने घर के बाहर पानी पी रही थी।
अचानक तेज आवाज के साथ एक गोली आई और महिला की कलाई की छूते हुए निकल गई। इससे महिला मामूली रूप से घायल हो गई, गोली आगे जाकर एक झोपड़ी की टीन की दीवार से जा लगी।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
कोर्ट ने निदा खान को भेजा जेल, जांच में सामने आए चौंकाने वाले डिजिटल सबूत, जानें आज सुनवाई में क्या हुआ?
पर्यावरण की ओर बढ़ते कदम, 20,000 ई-बसों के लिए एसटी कॉर्पोरेशन तैयार, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
छत्रपति संभाजीनगर बनेगा ग्लोबल ऑटो हब, टोयोटा लगाएगी अत्याधुनिक SUV निर्माण संयंत्र
अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोग दहशत में आ गए, घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
एसपी ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच का जिम्मा संभाला। पुलिस ने आसपास के इलाके की छतों और घरों की तलाशी ली।
जांच में पता चला कि गोली यूनिटी सर्कल स्थित एक बंदूक की दुकान की ओर से चली थी। पूछताछ में सामने आया कि गोली उसी दिशा में स्थित ‘मन लाइसेंस’ की दुकान से चली थी, दुकानदार जुबेर महमूद पठान बंदूक साफ कर रहा था।
यह भी पढ़ें:-जलगांव मनपा में कचरा ठेके को लेकर नया विवाद, ‘सीक्रेट मीटिंग’ से मचा हड़कंप; गरमाई राजनीति
इसी दौरान अनजाने में उससे गोली चल गई। यह गोली सीधे झोपडपट्टी इलाके में जा लगी। पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए गन शॉप को तुरंत सील कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
