Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में टायर चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, सूमो वाहन समेत लाखों का सामान जब्त

Gobarwahi Police: गोबरवाही पुलिस ने चिखला माइंस क्षेत्र की वर्कशॉप से 9 नए टायर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 27, 2026 | 05:45 PM

Tyre Theft (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Tyre Theft: गोबरवाही पुलिस ने चिखला माइंस क्षेत्र स्थित एक वर्कशॉप से नए टायर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 9 नए टायर तथा चोरी में प्रयुक्त सूमो वाहन सहित कुल 3 लाख 70 हजार रुपये मूल्य का माल बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार न्यू कॉलोनी, सीतासावंगी निवासी सुरक्षा उपनिरीक्षक प्रकाश परसराम गाडगे 59 की शिकायत पर गोबरवाही पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305ई के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

शिकायत के अनुसार, 20 जून की शाम 5 बजे से 25 जून की सुबह 11 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने चिखला माइंस के गाड़ाघाट स्थित पुरानी वर्कशॉप की लोहे की चादरें मोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे 9 नए टायरों को चोरी कर लिया। चोरी हुए माल की कीमत लगभग 70 हजार रुपये थी।

चिखला माइंस वर्कशॉप से टायर चोरी का खुलासा

पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीलेश मोरे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक माधव के मार्गदर्शन में गोबरवाही के पुलिस निरीक्षक शरद शेवाले के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। जांच के दौरान मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने चिखला निवासी मनीष कैलाश डहाट 36को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में अंतर-राज्यीय ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 5 सटोरिये गिरफ्तार, भारी मात्रा में गैजेट्स बरामद

TET पेपर लीक मामले में एक्शन में कांग्रेस, सपकाल-वडेट्टीवार ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

अमरावती में आधुनिक टोकन मशीन से खरीफ बुआई तेज, बीज और मजदूरी की होगी बचत

भंडारा में सामान्य से 72% कम बारिश, खरीफ बुआई पर संकट, किसान अच्छी वर्षा का कर रहे इंतजार

ये भी पढे़: बैटरी की रोशनी में ‘किस्मत’ चमका रहे थे जुआरी; हिंगना पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, 7.59 लाख का माल किया जब्त!

3.70 लाख का माल बरामद

पूछताछ में उसने अपने साथियों चिखला निवासी चंद्रकिरण शामू कुंभरे 32 तथा राहुल अशोक पुष्पतोड़े 25 के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए 9 नए टायर कीमत 70 हजार तथा चोरी में इस्तेमाल की गई सूमो वाहन क्रमांक एमएच12/सीडी5396, कीमत 3 लाख रुपये बरामद कर कुल 3.70 लाख रुपये का माल जब्त किया। इस कार्रवाई में पुलिस कांस्टेबल मंगेश पेंदाम, गायधने एवं शेलके ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Gobarwahi police solves tyre theft case three arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 05:02 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Crime
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.