भंडारा-गोंदिया में नवजात बच्चों की बिक्री कांड, नितेश वाजपेयी पर मामला दर्ज, एसआईटी जांच शुरू

गोंदिया के डॉक्टर नितेश वाजपेयी पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। नवजात बच्चों की बिक्री के आरोप में एक और आरोपी गिरफ्तार किया गया है।
भंडारा-गोंदिया में नवजात बच्चों की बिक्री कांड, नितेश वाजपेयी पर मामला दर्ज, एसआईटी जांच शुरू
Published on: 
Updated on: 

Bhandara- Gondia: डॉ. नितेश वाजपेयी पर पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला भंडारा और गोंदिया जिले में नवजात बच्चों की बिक्री के संदर्भ में सामने आया है।

पुलिस ने गोंदिया के रामनगर पुलिस थाने में डॉ. वाजपेयी के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। यह मामला तब सामने आया जब इलाज के नाम पर नवजात बच्चों की बिक्री की जानकारी मिली।

गोंदिया स्थित न्यू बालाजी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. नितेश वाजपेयी के अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात शिशु की बिक्री का मामला 2 फरवरी को सामने आया था।

अब तक इस प्रकरण में डॉ. वाजपेयी समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बेचे गए दो नवजात बच्चों को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसआईटी विशेष जांच दल का गठन किया है। इस जांच दल का नेतृत्व उपविभागीय पुलिस अधिकारी शिवम विसापूरे कर रहे हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि दिसंबर महीने में जिस बच्चे की बिक्री की गई थी, उसके असली मातापिता का पता लगा लिया गया है।

डॉ. वाजपेयी फिलहाल भंडारा पुलिस की हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है। पुलिस को आशंका है कि जांच के दौरान इस मामले में और भी कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com