Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक में अंतर-राज्यीय ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 5 सटोरिये गिरफ्तार, भारी मात्रा में गैजेट्स बरामद

Online Betting Racket नासिक साइबर पुलिस ने बड़े ऑपरेशन में अंतर-राज्यीय ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश कर 5 आरोपियों को दबोचा। इनके पास से भारी मात्रा में पासबुक और गैजेट्स बरामद हुए हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 27, 2026 | 05:38 PM

नासिक साइबर क्राइम के पुलिस इंस्पेक्टर संजय पिसे (सोर्स: IANS)

Follow Us
Follow Us:

Interstate Online Betting Racket Bust In Nashik: महाराष्ट्र में अवैध डिजिटल नेटवर्क और साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। नासिक शहर की साइबर अपराध शाखा ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक बड़े अंतर-राज्यीय ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट को नेस्तनाबूद कर दिया है। इस कार्रवाई में 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है।

नासिक साइबर पुलिस ने इस ऑपरेशन में अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े डिजिटल सबूत और अन्य सामान जब्त किए गए। साइबर क्राइम के पुलिस इंस्पेक्टर संजय पिसे ने ऑपरेशन, गिरफ्तारियों और अंतर-राज्यीय सट्टेबाजी सिंडिकेट की चल रही जांच के बारे में जानकारी दी।

नासिक शहर में ऑनलाइन बेटिंग की मिली थी सूचना

साइबर क्राइम के पुलिस इंस्पेक्टर संजय पिसे ने बताया कि नासिक शहर में कार्रवाई करने के निर्देश हमें शीर्ष पुलिस नेतृत्व की ओर से मिले थे। इस साइबर क्राइम में प्रमुख रूप से ऑनलाइन बेटिंग सहित अन्य गतिविधियां शामिल थीं। हमें कहीं से यह सूचना मिली थी कि नासिक शहर में ऑनलाइन बेटिंग जैसी गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद हमने वहां पर जाकर इस मामले के बारे में पूरी जानकारी जुटाई। पूरी जानकारी जुटाने के बाद हमने आगे की कार्रवाई करने का फैसला किया।

सम्बंधित ख़बरें

TET पेपर लीक मामले में एक्शन में कांग्रेस, सपकाल-वडेट्टीवार ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

अमरावती में आधुनिक टोकन मशीन से खरीफ बुआई तेज, बीज और मजदूरी की होगी बचत

भंडारा में सामान्य से 72% कम बारिश, खरीफ बुआई पर संकट, किसान अच्छी वर्षा का कर रहे इंतजार

भंडारा में नई नाली में धंसी एसटी बस, चालक की सूझबूझ से 35 यात्रियों की बची जान

4 लैपटॉप, 18 मोबाइल फोन समेत कई सामान जब्त

पुलिस इंस्पेक्टर संजय पिसे ने बताया कि मौके पर जाने के बाद हमें पता चला कि उनका ऑफिस ग्रोवन में भी शिफ्ट हुआ था। इसके बाद नासिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 4 लैपटॉप, 18 मोबाइल फोन, 53 बैंक पासबुक समेत अन्य सामान बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें:- भारत 12 साल से पोलियो मुक्त, फिर भी हर साल बच्चों को क्यों पिलाई जाती हैं दो बूंद जिंदगी की? जानिए बड़ी वजह

इंस्पेक्टर संजय पिसे ने कहा कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौजूदा समय में इस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

इससे पहले दिल्ली में 21 जून को ऑनलाइन रेंटल स्कैम में प्रॉपर्टी के मालिक से 34,999 की धोखाधड़ी करने के मामले में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के साइबर पुलिस स्टेशन ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया था। वहीं, शाहदरा पुलिस ने दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया था।

Nashik cyber police busts interstate online betting racket five arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 05:38 PM

Topics:  

  • Cyber Crime
  • Maharashtra News
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.