विधायक अनुप अग्रवाल के प्रयासों से, धुले शहर के विकास के लिए 106 करोड़ रुपये मंजूर
Dhule City Development: बजट सत्र में धुले शहर के विकास के लिए 106 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। विधायक अनुप अग्रवाल के प्रयासों से स्वीकृत इस फंड से कई लंबित विकास कार्य पूरे होने की उम्मीद है।
- Written By: अंकिता पटेल
Maharashtra Budget Dhule Development Fund ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Maharashtra Budget Dhule Development Fund: धुले महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र में धुलिया शहर को विकास का बड़ा तोहफा मिला है। राज्य सरकार ने शहर के सर्वांगीण विकास के लिए 106 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि मंजूर की है। विधायक अनुप अग्रवाल के लगातार किए गए प्रयासों के बाद यह राशि मंजूर हुई है, जिससे धुले के लोगों की लंबे समय से लंबित समस्याओं के हल होने की उम्मीद है।
सड़कों का होगा कायाकल्प
शहर केमुख्य व्यापारिक क्षेत्रों और ट्रैफिक के दबाव वाले रास्तों के लिए विशेष आवंटन किया गया है। शिवाजी महाराज प्रतिमा से महात्मा गांधी प्रतिमा तक के रास्ते के कंक्रीटीकरण के लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
इससे बाजार क्षेत्र में धूल और गड्डों की समस्या खत्म होगी। संतोषी माता मंदिर से सुंदरमाधव हॉस्पिटल तक के रास्ते के लिए 5 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं, जो स्थानीय नागरिकों के लिए बड़ी राहत है।
सम्बंधित ख़बरें
Vasai Virar Water Crisis: पानी की किल्लत के बीच कार वॉश सेंटरों पर सवाल, ठाणे जैसी सख्ती की मांग तेज
महाराष्ट्र दिवस पर नागपुर में हंगामा, अलग विदर्भ की मांग को लेकर प्रर्शनकारियों ने उड़ाए काले गुब्बारे-VIDEO
भूमि आवंटन मामले में हाई कोर्ट सख्त, नागपुर संपत्ति विवाद में याचिकाकर्ता को झटका; अनियमितताओं पर लगी मुहर
नागपुर विधान परिषद चुनाव, फडणवीस की मौजूदगी में संजय भेंडे का नामांकन; राजनीति में सियासी हलचल
बजट का मुख्य आवंटन
आगरा रोड कंक्रीटीकरण: 25 करोड़ रुपये,
जेल कर्मचारी आवास: (112 घर): 45 करोड़ रुपये (प्रथम चरण),
साक्री रोड सुधारः 5 करोड़ रुपये. एमआईडीसी-रावेर फ्लाईओवर 8 करोड़ रुपये।
आगरा रोड के लिए 25 करोड़ का बड़ा प्रावधान
जेल कर्मचारी कल्याण जिला कारागृह के वर्ग-3 के कर्मचारियों के लिए 112 सरकारी आवास बनाए जाएंगे। इस पूरी परियोजना की कुल लागत 68.10 करोड़ है, जिसमें से इस साल 45 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है।
यह भी पढ़ें:-धुले: मास्टरमाइंड पवार समेत देवपुर डबल मर्डर केस में 11 आरोपी दोषी करार
अवधान एमआईडीसी से रावेर रोड को जोड़ने वाले फ्लाईओवर और एप्रोच रोड के लिए 8 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। यह निर्माण मजदूरों और कर्मचारियों को हाईवे के हादसों से बचाएगा।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पालकमंत्री जयकुमार रावल के सहयोग से चुलिया शहर की तस्वीर बदलने के लिए हम प्रतिबद्ध है। इस निधि से शहर की लंबित परियोजनाएं तेजी से पूरी होगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। हमारा उद्देश्य धुलिया को एक आधुनिक और सुगम शहर बनाना है,
-धुले शहर, विधायक, अनूप अग्रवाल
