-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Tet Paper Leak Stolen From Printing Press Disposal
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: डिस्पोजल बॉक्स से चुराए गए प्रश्नपत्र, जूतों में छिपाकर बाहर पहुंचाया गया पेपर
- Written By: रूपम सिंह
Maharashtra TET Exam: महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में खुलासा हुआ है कि प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों ने कूड़ेदान से खराब प्रश्न-पत्र जूतों में छिपाकर चुराए और मास्टरमाइंड तक पहुंचाए।

महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ा खुलासा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Maharashtra TET Exam Paper Leak: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों ने कई राज खोले हैं। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि टीईटी का पेपर प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने डिस्पोजल बॉक्स से खराब कॉपियां चुराई और उन्हें अपने जूतों के अंदर छिपाकर रैकेट के कथित सरगना तक पहुंचाया।
जांच के दौरान पता चला कि प्रिंटिंग प्रेस के अंदर जिन क्वेश्चन पेपर की प्रिंटिंग की मामूली कमियां या स्याही के निशान थे, उन्हें कूड़ेदान (डिस्पोजल बॉक्स) में फेंक दिया जाता था। डिस्पोजल एरिया में पूरी तरह निगरानी नहीं थी। इसी का फायदा उठाकर दो कर्मचारियों ने खराब पेपरों को नष्ट होने से पहले ही निकाल लिया।
मास्टरमाइंड तक ऐसे पहुंचाया इसके पीछे प्रिंटिंग प्रेस में करीब 20 साल से काम कर रहे बाबूलाल कुशवाहा का नाम सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पहले बाबूलाल कुशवाहा ने कथित तौर पर छपाई की प्रक्रिया के दौरान डिस्पोजल बॉक्स से खराब प्रश्न-पत्र चुराए। उन्होंने कथित तौर पर नरेश कुमार महौर उर्फ निक्की (जो घंटे के हिसाब से काम करने वाले अस्थायी कर्मचारी थे) की मदद से पेपरों को जूतों के तलवों के नीचे छिपाया और उन्हें प्रिंटिंग प्रेस कैंपस से बाहर निकाला। इसके बाद पेपर प्रिंटिंग प्रेस के पूर्व कर्मचारी सोनू दिवाकर को सौंपे गए।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में उखड़े स्पीड ब्रेकरों पर जागा मनपा प्रशासन, मरम्मत और रंबल स्ट्रिप्स का काम शुरू
पेपर लीक पर बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: परीक्षा धांधली मामलों के लिए 25 फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन
सावधान… WhatsApp से हो रही है जासूसी! लाखों अकाउंट अचानक हुए ब्लॉक, प्राइवेसी पर उठे सवाल; जानें पूरा विवाद
नासिक हाईवे पर FDA की बड़ी स्ट्राइक! भिवंडी जा रहा ₹79 लाख का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू जब्त
यह भी पढ़ें- पेपर लीक पर बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: परीक्षा धांधली मामलों के लिए 25 फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन
15,000 महीना कमाने वालों को दिया पैसों का लालच
पुलिस जांच में सामने आया है कि बाबूलाल कुशवाहा प्रिटिंग प्रेस में करीब 20 साल से काम कर रहा है। उसे महीने में लगभग 15,000 रुपये मिलते हैं। वहीं साथी निक्की को 45 रुपये प्रति घंटा मिलते थे। अगर काम ज्यादा हो तो निक्की एक दिन में लगभग 400-500 रुपये कमा लेता था। उन्हें ज्यादा पैसे का लालच देकर महाराष्ट्र टीईटी का पेपर लीक करवाया गया था।
पुलिस का आरोप है कि बिजेंद्र ने शुरू में चोरी में मदद के लिए दोनों को लगभग 8,000 रुपये दिए और उन्हें भरोसा दिलाया कि लीक हुए पेपर बेचकर होने वाली कमाई से वह उनके लिए प्लॉट खरीदेगा।
Maharashtra tet paper leak stolen from printing press disposal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: डिस्पोजल बॉक्स से चुराए गए प्रश्नपत्र, जूतों में छिपाकर बाहर पहुंचाया गया पेपर
Aug 05, 2026 | 11:31 AMSL vs IND: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर कैसा रहा खिलाड़ियों का अंदाज? देखें वीडियो
Aug 05, 2026 | 11:29 AMGold-Silver Rate: सोने-चांदी कीमतों में लगी आग…सिर्फ दो दिनों में सोना ₹2,287 और चांदी ₹7,000 तक हुई महंगी
Aug 05, 2026 | 11:28 AMदतिया में उपचुनाव के बाद संगठनात्मक सर्जरी तेज, आज हो सकती है भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा
Aug 05, 2026 | 11:14 AMआवारा कुत्तों और छुट्टा मवेशियों के आतंक पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, योगी सरकार से 14 दिन में अल्टीमेटम की मांग
Aug 05, 2026 | 11:12 AMनासिक में उखड़े स्पीड ब्रेकरों पर जागा मनपा प्रशासन, मरम्मत और रंबल स्ट्रिप्स का काम शुरू
Aug 05, 2026 | 11:11 AMपेपर लीक पर बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: परीक्षा धांधली मामलों के लिए 25 फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन
Aug 05, 2026 | 11:09 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM












