-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mathura »
- Haryana Cm Nayab Singh Saini Banke Bihari Temple In Vrindavan
सावन में वृंदावन पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, परिवार संग ठाकुर बांके बिहारी के किए दर्शन
- Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Haryana CM Mathura Visit: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सावन माह के दौरान परिवार सहित वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की और ब्रजभूमि की धार्मिक विरासत की सराहना की।

सीएम नायब सिंह सैनी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Haryana CM Nayab Singh Saini Mathura Visit: मथुरा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार सहित विश्वविख्यात ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। सावन के पवित्र माह में मुख्यमंत्री की इस यात्रा को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला।
प्रदेश और देशवासियों के खुशहाली के लिए की कामना
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंदिर में ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। दर्शन के दौरान उन्होंने कुछ समय मंदिर में भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की और ब्रज की आध्यात्मिक परंपरा को नमन किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन के इस पवित्र महीने में ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य और आध्यात्मिक अनुभव है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से पावन हुई ब्रजभूमि पूरे विश्व के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने इसी धरती पर अपनी अनेक दिव्य लीलाएं कीं और बाद में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में धर्म की स्थापना तथा मानवता का संदेश दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला; देखते ही देखते जलकर हुई खाक, सभी सवार सुरक्षित
Mathura: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन; तेल पाइपलाइन चोरी के आरोपी की 19.44 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क
मथुरा: हाईवे थाना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 1172 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मथुरा में बीपीटी छात्र की हत्या से मचा हड़कंप; जंगल की कोठरी से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें
मंदिर प्रशासन का व्यक्त किया आभार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्होंने बांके बिहारी महाराज से हरियाणा की जनता की खुशहाली, समृद्धि और प्रदेश के निरंतर विकास की प्रार्थना की है। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान का आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों पर बना रहेगा और समाज में सुख, शांति तथा सद्भाव का वातावरण मजबूत होगा।
यह भी पढ़ें- Bhagavad Gita: आसपास नकारात्मक लोग हों तब भी घर को ऐसे रखें खुशहाल और शांत, गीता से सीखें ये 5 आसान उपाय
मुख्यमंत्री के वृंदावन आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर प्रशासन का आभार व्यक्त किया और ब्रज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए इसे देश की अमूल्य धरोहर बताया।
सत्संग एवं आवासीय परिसर के प्रथम तल का किया शिलान्यास
बता दें कि मंगलवार को सीएम नायाब सिंह ने वृंदावन धाम स्थित श्री कृष्ण कृपा धाम में गीता मनीषी पूज्य स्वामी श्री ज्ञानानंद महाराज के पावन आशीर्वाद से निर्मित होने वाले सत्संग एवं आवासीय परिसर के प्रथम तल का शिलान्यास भी किया।।
सीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पावन परिसर आध्यात्मिक चेतना, सेवा, सत्संग और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन का सशक्त केंद्र बनेगा। उन्होंने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु श्रीकृष्ण की कृपा से यह धाम श्रद्धालुओं और साधकों के लिए आस्था, साधना व लोककल्याण का प्रेरणास्रोत बने।
Haryana cm nayab singh saini banke bihari temple in vrindavan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Health Tips: रातभर पानी में भिगो दें ये खुशबूदार बीज, सुबह पीते ही शरीर को मिल सकते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे
Aug 07, 2026 | 09:55 PMजंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PMAI लोगों की नौकरी छीनने का जरिया नहीं बनना चाहिए, भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार की बड़ी चेतावनी
Aug 07, 2026 | 09:53 PMमौत को छूकर टक से वापस आ गया! सेल्फी लेते-लेते खाई में लटका युवक, कालू वॉटरफॉल का खौफनाक VIDEO वायरल
Aug 07, 2026 | 09:44 PMForex Reserve: डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया? भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में ऐतिहासिक तेजी, देखें आंकड़े
Aug 07, 2026 | 09:43 PMIOB LBO Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक में 250 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, ₹85,920 तक मिलेगी सैलरी
Aug 07, 2026 | 09:42 PMकुशाल टंडन के गौहर खान पर कमेंट से मचा बवाल, जैद दरबार ने तोड़ी चुप्पी, अब सामने आया पूरा सच
Aug 07, 2026 | 09:33 PMवीडियो गैलरी

स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM














