-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Deputy Chief Minister Shindes Close Aide Removed From Maharashtra Governments Think Tank
Mumbai News: नहीं है शिंदे व फडणवीस के बीच कुल-कुल, शिंदे को और एक झटका, करीबी सहयोगी को एमआईटीआरए से हटाया
- Written By: आंचल लोखंडे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को झटका देते हुए उनके करीबी सहयोगी अजय अशर को नीति आयोग की तर्ज पर गठित राज्य सरकार की विचारक संस्था (थिंक टैंक) एमआईटीआरए से हटा दिया गया।

नहीं है शिंदे व फडणवीस के बीच कुल-कुल। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को झटका देते हुए उनके करीबी सहयोगी अजय अशर को नीति आयोग की तर्ज पर गठित राज्य सरकार की विचारक संस्था (थिंक टैंक) एमआईटीआरए से हटा दिया गया। यह कदम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे के बीच तनाव की खबरों के बीच उठाया गया है। रियल एस्टेट डेवलपर अशर को उस समय नियुक्त किया गया था जब शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। वह महाराष्ट्र परिवर्तन संस्थान (एमआईटीआरए) में राजेश क्षीरसागर के साथ दो उपाध्यक्षों में से एक थे।
छह फरवरी के एक सरकारी आदेश में बताया गया कि राकांपा नेता और विधायक दिलीप वाल्से पाटिल और भाजपा विधायक राणा जगजीतसिंह पाटिल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि क्षीरसागर को बरकरार रखा गया है। शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने राज्य सरकार द्वारा अपनी विचारक संस्था में फेरबदल करने और शिंदे के सहयोगी को हटाने के कदम का स्वागत किया, जिसे शिंदे के प्रभाव को कम करने के कदम के रूप में देखा जा रहा है। राउत ने कहा, “अजय अशर एक रियल एस्टेट डेवलपर हैं और वह शिंदे के करीबी सहयोगी हैं। अगर देवेंद्र जी ने यह रुख अपनाया है, तो हम इसका स्वागत करते हैं।”
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
राजस्व और शहरी विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर… अंबादास दानवे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
शिंदे की कार में ठाकरे-राउत चलें तो गलत नहीं… प्रताप सरनाईक का महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बयान!
2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
वन्यजीव तस्करी पर CBI-DRI का बड़ा एक्शन; 53 संरक्षित जीव बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार
NCP और बीजेपी नेताओं को मिला चांस
फडणवीस ने नया आदेश जारी करते हुए MITRA से अजय अशर को हटा दिया है और 2 नए नेताओं को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। इन दोनों नए उपाध्यक्षों में से एक अजित पवार की नेतृत्व वाली NCP के दिलीप वलसे पाटिल हैं और दूसरे बीजेपी नेता राणा जगजीत सिंह पाटिल शामिल हैं। MITRA संस्था में पहले से नियुक्त राजेश क्षीरसागर को रिटेन किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस फैसले को लेकर सियासी गलियारों में जमकर चर्चा हो रही है। MITRA से अजय अशर की छुट्टी करने के फडणवीस के फैसले को शिंदे के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।
‘ठंडा- ठंडा, कुल-कुल’
ज्ञात हो कि पिछले कुछ समय से फडणवीस और शिंदे के बीच कुछ फैसलों को लेकर ‘मतभेद’ की खबरें चलती रही हैं। हालांकि, फडणवीस ने हाल ही में उनके और शिंदे के बीच ‘शीत युद्ध’ की अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि कुछ लोग कहानियां रचने में सलीम-जावेद के साथ कंपटीशन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि जो लोग हम दोनों को जानते हैं, वे जानते होंगे कि जब हम साथ होते हैं तो हम क्या करते हैं। फडणवीस ने उन रिपोर्टों को भी खारिज कर दिया था, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने अपने पूर्ववर्ती द्वारा लिए गए निर्णयों पर रोक लगाई है।
Deputy chief minister shindes close aide removed from maharashtra governments think tank
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Vastu Tips: क्या राहु की वजह से बिगड़ रहे हैं आपके काम? मोरपंख के ये रहस्यमयी उपाय बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Jul 09, 2026 | 10:36 PMCCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 1.20 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन
Jul 09, 2026 | 10:36 PMJalna DCC Bank Recruitment 2026: जालना जिला सहकारी बैंक में 70 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू
Jul 09, 2026 | 10:25 PMMP गेहूं उपार्जन 2026: खरीदी में ‘शॉर्टेज’ मिलते ही एक्शन मोड में गोविंद सिंह राजपूत; एसीएस को दिए निर्देश
Jul 09, 2026 | 10:24 PMMysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
Jul 09, 2026 | 10:22 PMTruecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
Jul 09, 2026 | 10:21 PMप्रोटीन का खजाना है पनीर! रोज़ की डाइट में शामिल करें ये 5 सीक्रेट रेसिपी, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी चमकेगी
Jul 09, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














