-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Congress Started Preparations For Maharashtra Assembly Elections
कांग्रेस ने शुरू की महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी, नाना पटोले घाेषणापत्र समिति के अध्यक्ष का किया ऐलान
- Written By: आकाश मसने
दक्षिण मुंबई के पार्टी कार्यालय ‘गांधी भवन' में आयोजित कोर समिति की बैठक आयोजित की गई।कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने बुधवार को घोषणा की कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में बेरोजगारी और महंगाई जैसी चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करेगी और किसानों तथा युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता देगी।

कांग्रेस कोर कमिटी की बैठक में मौजूद पदाधिकारी (सोर्स: एक्स@NANA_PATOLE)
मुंबई: कांग्रेस ने अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। एक ओर जहां महा विकास अघाड़ी के दलों के प्रमुख नेता शरद पवार और उद्धव ठाकरे दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के नेताओं राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे है। वहीं कांग्रेस के महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष नाना पटोले व अन्य प्रमुख नेता मुंबई में बैठकर रणनीति बना रहे है।
बुधवार को दक्षिण मुंबई के पार्टी कार्यालय ‘गांधी भवन’ में आयोजित कोर समिति की बैठक आयोजित की गई।कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने बुधवार को घोषणा की कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में बेरोजगारी और महंगाई जैसी चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करेगी और किसानों तथा युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता देगी।
📍गांधीभवन काँग्रेस पक्षाच्या प्रमुख नेत्यांची महत्वपूर्ण बैठक आज गांधीभवन, मुंबई येथे पार पडली. या बैठकीला माजी मुख्यमंत्री श्री. पृथ्वीराज चव्हाण, विधिमंडळ काँग्रेस पक्षाचे नेते श्री. बाळासाहेब थोरात, विरोधी पक्षनेते श्री. विजय वडेट्टीवार, प्रदेश कार्याध्यक्ष माजी मंत्री श्री.… pic.twitter.com/jrU8Ohj1JN — Nana Patole (@NANA_PATOLE) August 7, 2024
नाना पटोले ने बताया कि घोषणापत्र समिति की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण करेंगे। यह जानकारी उन्होंने दक्षिण मुंबई के पार्टी कार्यालय ‘गांधी भवन’ में आयोजित कोर समिति की बैठक के दौरान दी। महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अक्टूबर में होने की संभावना है।
मुंबई में होगी रैली
कांग्रेस ने पहले ही 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर एक रैली आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसमें चुनाव प्रचार शुरू किया जाएगा। यह रैली बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) क्षेत्र के एमएमआरडीए ग्राउंड में होगी। पीसीसी चीफ नाना पटोले ने कहा कि “पार्टी की घोषणापत्र समिति का नेतृत्व पृथ्वीराज चव्हाण करेंगे। आज कोर समिति ने किसानों और युवाओं के कल्याण, बेरोजगारी और मुद्रास्फीति की चुनौतियों पर चर्चा की, जिन्हें पार्टी चुनाव घोषणापत्र में प्रमुखता से रखा जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि “राज्य की जनता पहले ही लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर चुकी है।”
सम्बंधित ख़बरें
मुस्लिम नेता को बर्दाश्त नहीं करती SP…इमरान मसूद ने अखिलेश को दिखाए तेवर, यूपी चुनाव से पहले महा-संग्राम!
इंदौर में Gen-Z साइक्लोथॉन पर सियासत तेज, भाजपा ने लगाए छात्रों पर दबाव के आरोप, NSUI ने बताया फर्जी प्रचार
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भरा नामांकन, उमंग सिंघार और अजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: मां पीतांबरा के दरबार में पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह, नामांकन से पहले लिया आशीर्वाद
यह भी पढ़ें:- रक्षाबंधन से पहले शिंदे सरकार देगी बहनों को बड़ा तोहफा, जानिए क्या कुछ होने वाला है ख़ास
खरगे और राहुल गांधी होंगे शामिल
पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुंबई रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और राकांपा (एसपी) के प्रमुख शरद पवार भाग लेंगे। कोर समिति की बैठक के बाद कांग्रेस नेता नसीम खान ने बताया कि बैठक में रैली की तैयारी महा विकास आघाड़ी के घटकों के बीच सीटों के बंटवारे, और चुनाव अभियान पर चर्चा हुई। खान ने यह भी कहा कि एमवीए की समन्वय समिति सीटों के बंटवारे पर बातचीत करेगी और इसमें एमवीए के घटक दलों के दो-दो सदस्य शामिल होंगे।
यह भी पढे़ं:- सीएम एकनाथ शिंदे ने कैबिनेट मीटिंग में लिए कई बड़े निर्णय, जानिए किन फैसलों का आप पर होगा सीधा असर
Congress started preparations for maharashtra assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चंपत राय पर FIR की मांग तेज, पुलिस के जवाब से बार एसोसिएशन नाराज; कोर्ट जाने की तैयारी में वकील
Jul 13, 2026 | 09:55 PMऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से सट्टा खेलता था नाना पटवारी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई में हुआ बड़ा खुलासा
Jul 13, 2026 | 09:48 PMपायधुनी रेप केस: आरोपी सुरक्षा गार्ड 18 जुलाई तक पुलिस हिरासत में, पीड़ित पिता बोले- आरोपी को मिले फांसी
Jul 13, 2026 | 09:47 PMट्रंप ने होर्मुज पर लगाया 20% टोल टैक्स, ईरान से आजाद रखने का किया वादा, कहा- अब तेहरान को करेंगे ब्लॉक
Jul 13, 2026 | 09:45 PMबाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाले की जांच में देरी का लगाया आरोप, CBI जांच की मांग लेकर पहुंचे हाई कोर्ट
Jul 13, 2026 | 09:43 PMउज्जैन: सड़कों पर उतरे महापौर, माइक थामकर दुकानदारों को दी आखिरी चेतावनी; सामान जब्त हुआ तो नहीं मिलेगा वापस
Jul 13, 2026 | 09:36 PMONGC GET Recruitment 2026: ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, 17 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 13, 2026 | 09:33 PMवीडियो गैलरी

भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM
ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM














