चंद्रपुर प्रदूषण पर सरकार सख्त, नागरिकों के स्वास्थ्य पर फोकस; सरकार ने मांगा तत्काल एक्शन
Chandrapur Pollution News: चंद्रपुर में कोयला खदानों और भारी परिवहन से बढ़ते प्रदूषण पर सरकार सख्त हुई है। मंत्री शंभूराज देसाई ने वेकोलि को तत्काल सुधारात्मक उपाय लागू करने के निर्देश दिए।
- Written By: अंकिता पटेल
चंद्रपुर प्रदूषण, कोयला खदान समस्या,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Chandrapur Pollution Coal Mining Issue: चंद्रपुर जिले में कोयला खदानों और भारी परिवहन के कारण होने वाले प्रदूषण को लेकर राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। खनिकर्म मंत्री शंभूराज देसाई ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) को निर्देश दिया है कि वह पर्यावरण, खनिकर्म, परिवहन और स्थानीय प्रशासन द्वारा सुझाए गए उपायों को तत्काल लागू करे।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य को देखते हुए कंपनी को अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव करना अनिवार्य है। सहह्याद्री अतिथि गृह में आयोजित बैठक में मंत्री शंभूराज देसाई ने चंद्रपुर जिले में कोयला खनन और परिवहन पर नियंत्रण के उपायों की समीक्षा की।
सख्त कार्रवाई की चेतावनी
मंत्री ने कहा कि यदि कोयला उत्खनन करने वाली कंपनियों सरकारी नियमों का पालन नहीं करती हैं तो उन पर भारी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कोयला ले जाने वाले सभी वाहनों को तिरपाल से डंकना अनिवार्य होगा। परिवहन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे क्षेत्र में ‘भरारी पथक’ (फ्लाइंग स्क्वाड) की संख्या बढ़ाएं और यातायात नियमों के पालन को निगरानी करें।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
पानी बचाने पर मिलेंगे एक्वाक्रेडिट्स: महाराष्ट्र सरकार का क्रांतिकारी वॉटर बैलेंस शीट प्रोजेक्ट
स्वास्थ्य और कृषि पर बुरा असर
मंत्री ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कोयला परिवहन के कारण चंद्रपुर की सड़कें खराब हो रही हैं जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य और कृषि पर बुरा असर पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में अवैध होर्डिंग्स पर सख्ती, विज्ञापन शुल्क बढ़ाने की तैयारी, मनपा ने फिर रखा प्रस्ताव
जनप्रतिनिधियों ने मुद्दा उठाया कि कोयला ढोने वाले वाहनों पर तिरपाल (ताडपत्री) नहीं होती जिससे कोयले के कण उड़ते हैं और प्रदूषण फैलता है। साथ ही यातायात नियमों का भी बड़े पैमाने पर उल्लंघन हो रहा है।
