-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Claim Made On Facebook That Golwalkar Book Insulted Shivaji Maharaj Complaint Filed
फेसबुक पर किया गोलवलकर की किताब में छत्रपति शिवाजी महाराज के ‘अपमान’ का दावा, दो अकाउंट के खिलाफ मामला दर्ज
- Written By: आकाश मसने
RSS नेता भैयाजी जोशी के मराठी को लेकर दिए गए बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। इस बीच दो फेसबुक पोस्ट ने RSS के दूसरे सरसंघचालक एमएस गोलवलकर द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने का दावा किया है।

RSS के दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिवराव गोलवलकर व उनकी किताब ‘बंच ऑफ थॉट्स' (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों छत्रपति शिवाजी महाराष्ट्र के अपमान का मुद्दा गरमा गया है। नागपुर के एक कथित पत्रकार प्रशांत कोरटकर के बाद समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी द्वारा औरंगजेब की तारीफ और शिवाजी महाराज का अपमान करने का आरोप लगा। इसके बाद RSS नेता भैयाजी जोशी ने मराठी को लेकर कहा कि मुंबई की भाषा मराठी नहीं है। इसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मच गया। अब RSS के पूर्व सरसंघचालक गोलवलकर ने भी छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया ऐसा दावा किया जा रहा है।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिवराव गोलवलकर की किताब ‘बंच ऑफ थॉट्स’ में छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने वाला बयान होने का दावा करने वाले दो फेसबुक अकाउंट के खिलाफ नागपुर पुलिस के समक्ष शिकायत की गई है।
‘संवेदना परिवार संस्था’ के सचिव सागर कोतवालीवाले ने अपनी शिकायत में दावा किया कि दोनों सोशल मीडिया खातों द्वारा दी गई जानकारी झूठी है और यह समाज में विद्वेष पैदा करने का प्रयास है। कोतवालीवाले ने नागपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘‘मैं जल्द ही नागपुर पुलिस आयुक्त से मिलकर इन दोनों फेसबुक अकाउंट चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करूंगा।”
सम्बंधित ख़बरें
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
नागपुर धर्मांतरण सिंडिकेट के मास्टरमाइंड मौलाना ने किया सरेंडर; पुलिस के चौतरफा दबाव के आगे टेके घुटने
नागपुर कलमना मार्केट अपडेट: बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसी मंडी, भीषण गर्मी में पानी को मोहताज हुए किसान व हमाल
रांची RSS दफ्तर पर हमले के आरोपी बिहार से गिरफ्तार, SIT और NIA कर रही जांच, पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने
कोतवाली पुलिस थाना के एक अधिकारी ने ‘संवेदना परिवार संस्था’ के सचिव सागर कोतवालीवाले की शिकायत मिलने की पुष्टि की और कहा कि आगे की कार्रवाई साइबर टीम द्वारा की जाने वाली जांच के आधार पर की जाएगी।
RSS के दूसरे सरसंघचालक थे गाेलवलकर
बता दें कि माधव सदाशिवराव गोलवलकर को ‘गुरुजी’ के नाम से जाना जाता है और वह 1940 से 1973 तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दूसरे सरसंघचालक तथा विचारक थे। हिन्दुत्व की विचारधारा का प्रवर्तन करने वालों उनका नाम प्रमुख है। वे संघ के कुछ आरम्भिक नेताओं में से एक हैं। ‘बंच ऑफ थॉट्स’ उनके भाषणों का संकलन है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
क्या बोले भैयाजी जोशी
RSS नेता भैयाजी जोशी ने कहा कि “मुंबई में सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि कई भाषाएं हैं।” मुंबई के प्रत्येक भाग की अपनी भाषा है। घाटकोपर क्षेत्र में बोली जाने वाली भाषा गुजराती है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आप मुंबई में रहते हैं या यहां आना चाहते हैं तो आपको मराठी सीखने की जरूरत नहीं है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Claim made on facebook that golwalkar book insulted shivaji maharaj complaint filed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ, जानें शुक्रवार का भाग्यफल
Jun 19, 2026 | 12:10 AMMaharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष
Jun 18, 2026 | 11:22 PMगडचिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
Jun 18, 2026 | 11:21 PMयकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PMलाख स्टार्टअप्स, UPI और AI…पेरिस में PM मोदी ने दुनिया को दिखाया भारत का दम, जानें क्या कुछ कहा
Jun 18, 2026 | 11:08 PMशहडोल में बोतल में तेल नहीं मिला तो पेट्रोल पंप बना रणभूमि; कर्मचारियों पर चप्पल और अग्निशमन यंत्र से हमला
Jun 18, 2026 | 10:57 PMमालवणी में ‘स्कूल जिहाद’ पर बवाल! किरीट सोमैया ने लगाए गंभीर आरोप, 14 स्कूलों के नाम आए सामने; FIR दर्ज
Jun 18, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM
क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM













