- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Worker Death Banner Electric Shock Probe
मुकुंदवाड़ी हादसा: मनपा कर्मचारी की करंट से मौत, अवैध बैनर छापने वाली एजेंसी की तलाश में पुलिस
Chhatrapati Sambhajinagar Accident: मुकुंदवाड़ी में अवैध बैनर हटाते समय बिजली का करंट लगने से मनपा कर्मचारी अमोल जाधव की मौत हो गई। पुलिस बैनर छापने वाली एजेंसी की तलाश में पूछताछ कर रही है।
- Written By: अंकिता पटेल

Worker Electrocuted ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Municipal Worker Electrocuted: छत्रपति संभाजीनगर शहर के मुकुंदवाड़ी क्षेत्र में अवैध शुभकामना बैनर हटाते समय बिजली का करंट लगने से मनपा कर्मचारी अमोल जाधव की मौत के बाद पुलिस जांच अब आगे बढ़ रही है।
संबंधित बैनर किस प्रिंटिंग एजेंसी ने तैयार किया था, इसका पता लगाने के लिए विभिन्न प्रिंटिंग प्रतिष्ठानों से सघन पूछताछ की जा रही है। मुकंदवाड़ी स्थित हनुमान मंदिर क्षेत्र में लगे अवैध बैनर को हटाने का काम 21 फरवरी की सुबह 9:30 बजे जारी था।
इसी दौरान बैनर विद्युत तारों के संपर्क में आने से मनपा कर्मी अमोल जाधव को तेज बिजली का झटका लगा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। उनके साथ मौजूद कर्मचारी रवींद्र रिडलॉन घायल हो गए, जिनका निजी अस्पताल में उपचार जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं भी आयुक्त बनूंगा’: खेल और संवाद से प्रेरित हुए नन्हे सपने, स्मार्ट स्कूल पहल से नई उड़ान; छात्रों ने आयुक
जनता पहले ही कपड़े फाड़ चुकी…उदय सामंत ने कांग्रेस पर कसा तंज; 4 महीने में आएगी देश की पहली औद्योगिक AI नीति
छत्रपति संभाजीनगर: नोटिस पर रुकी कार्रवाई? फूलबाजार में जर्जर इमारतों का खतरा, प्रशासन मौन
छत्रपति संभाजीनगर : जायकवाड़ी पंप हाउस ठप, तकनीकी खामियों से चरमराई जलव्यवस्था, नागरिकों में नाराजगी
प्रकरण में संबंधित अधिकारियों, पर्यवेक्षक शिवशाम काले व बैनर लगाने से जुड़े लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जांच का जिम्मा पुलिस उपनिरीक्षक सचिन वायाल को सौंपा गया है।
घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने रविवार, 22 फरवरी को क्षेत्र में स्थित कई प्रिंटिंग एजेंसियों की जांच की। इसी क्रम में मुकुंदवाड़ी के एक प्रिंटर चालक से पूछताछ की गई।
हालांकि, उसने अपनी प्रिटिंग में संबंधित बैनर के छपवाने से इनकार कर दिया। पुलिस अन्य संभावित प्रिंटिंग एजेंसियों व शिकायत में नामित व्यक्तियों से भी विस्तृत पूछताछ कर रही है।
सांसद कल्याण काले ने जाधव परिवार को दी सांत्वना
मुकुंदवाडी गांव में अवैध बैनर निकालते समय विद्युत तार का करंट लगने से शनिवार को मनपा सफाई कामगार अमोल दिनकर जाधव (29) की मौत हुई थी। जालना के कांग्रेस सांसद डॉ. कल्याण काले ने रविवार, 22 फरवरी को जाधव के मुकुंदवाडी स्थित संजय नगर निवास पर भेट देकर परिवार को सात्वना दी।
मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत से दूरभाष पर चर्चा कर उन्होंने घटना के दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करने, मृतक के परिवार को पर्याप्त आर्थिक मदद करने अमोल की फनी को मनपा में नौकरी देने की मांग की।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर नगर में सिलेंडर फटने से भीषण आग, विवाह का सामान राख; परिवार की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
इस पर पूर्व नगरसेवक भाऊसाहेब जगताप, बालूलाल गुजर, अशोक डोलस, सोपान मगरे, पष्णू दुबे, विश्वंभर भालेराव, बाबासाहेब बीरचटे, रोहिदास जाधव, भैया येवले, कांता रणभरे, गोरख शिंदे आदि उपस्थित थे।
सुरक्षा मानको के पालन पर उठ रहे सवाल
घटना के बाद शहर में अवैध बैनर लगाने की बढ़ती प्रवृत्ति व सुरक्षा मानकों के पालन पर गंभीर प्रश्न उठे है। बैनर हटाने के दौरान सुरक्षा उपाय कितने प्रभावी है। अवैध बैनर लगाने व छापने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है या नहीं इस पर प्रशासन की जवाबदेही को लेकर बर्चा तेज हो गई है।
Chhatrapati sambhajinagar municipal worker death banner electric shock probe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘मैं भी आयुक्त बनूंगा’: खेल और संवाद से प्रेरित हुए नन्हे सपने, स्मार्ट स्कूल पहल से नई उड़ान; छात्रों ने आयुक
Feb 23, 2026 | 10:06 AMGold-Silver Price: बाजार खुलते ही चांदी ने मारी छलांग, एक झटके में ₹5000 महंगी, सोने में ₹2000 की तेजी
Feb 23, 2026 | 09:44 AMजनता पहले ही कपड़े फाड़ चुकी…उदय सामंत ने कांग्रेस पर कसा तंज; 4 महीने में आएगी देश की पहली औद्योगिक AI नीति
Feb 23, 2026 | 09:33 AMछत्रपति संभाजीनगर: नोटिस पर रुकी कार्रवाई? फूलबाजार में जर्जर इमारतों का खतरा, प्रशासन मौन
Feb 23, 2026 | 09:31 AMशेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी: सेंसेक्स 83,000 के पार, निफ्टी में भी जोरदार उछाल; जानें आज की बड़ी हलचल
Feb 23, 2026 | 09:30 AMछत्रपति संभाजीनगर : जायकवाड़ी पंप हाउस ठप, तकनीकी खामियों से चरमराई जलव्यवस्था, नागरिकों में नाराजगी
Feb 23, 2026 | 09:12 AMनेपाल में दर्दनाक हादसा…त्रिशूली नदीं में गिरी पैसेंजर से भरी बस, 6 महिलाओं समेत 18 की मौत, कई घायल
Feb 23, 2026 | 09:11 AMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM










