- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chhatrapati Sambhajinagar Groundwater Level Improves Monsoon 2026 Survey Report
Chhatrapati Sambhajinagar: अच्छे मानसून का असर, पानी की स्थिति बेहतर; पर सतर्कता जरूरी
Sambhajinagar Ground Water Level: संभाजीनगर में अच्छे मानसून से भूजल स्तर में सुधार हुआ है, लेकिन पांच साल के औसत से अब भी कमी बनी हुई है। कुछ क्षेत्रों में सतर्कता जरूरी है।
- Written By: अंकिता पटेल

संभाजीनगर जल स्थिति( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Water Level Report: छत्रपति संभाजीनगर पिछले वर्ष अच्छे मानसून के कारण जिले में भूजल स्तर में सुधार दर्ज किया गया है। हालांकि, पिछले पांच वर्षों के औसत की तुलना में इस वर्ष भूजल स्तर में गिरावट देखी गई है।
सर्वेक्षण विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2025 की तुलना में मार्च 2026 में औसतन 1.02 मीटर की वृद्धि हुई है। इस वर्ष भूजल स्तर 9.48 मीटर दर्ज किया गया, जबकि पिछले पांच वर्षों का औसत 10.50 मीटर रहा है, जिससे स्पष्ट होता है कि दीर्घकालीन स्तर की तुलना में अभी भी गिरावट बनी हुई है।
जिले के 52 जलग्रहण क्षेत्रों में स्थित 141 कुओं के माध्यम से हर चार महीने में भूजल स्तर को माप की जाती है। प्री-मानसून के आंकड़ों में यह स्थिति सामने आई है। जिले के छह तहसीलों में भूजल स्तर में सुधार हुआ है, जबकि तीन में गिरावट दर्ज की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai में बनेंगे 4 नए हेलीपैड, आपात सेवाओं और ट्रैफिक राहत को मिलेगा बढ़ावा
प्राइवेट टीचर्स को बड़ी राहत! नागपुर High Court ने निजी कॉलेज स्टाफ की जनगणना ड्यूटी पर लगाई रोक, जानें कारण
Mumbai में ओसी नियम होंगे आसान, हजारों इमारतों को मिलेगा राहत का मौका
लता दीदी की नकल उतार सबको हंसाती थीं आशाताई, शुभदा फडणवीस ने सुनाए अनसुने किस्से, कहा- नागपुर से रहा खास नाता
अच्छे बारिश के चलते भूजल स्तर में सुधार हुआ है, पेयजल व कृषि दोनों के लिए सकारात्मक संकेत हैं। हालांकि कन्नड़ व सोयगांव जैसे क्षेत्रों में अभी भी सतर्कता बरतने की जरूरत है।
वरिष्ठ भूवैज्ञानिक जीवन बेड़वाल ने कहा कि किसानों को भूजल संरक्षण, जल संचयन व पानी के सही उपयोग पर ध्यान देना चाहिए। वहीं वरिष्ठ भूवैज्ञानिक कैलास आहेर के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों से बारिश का ट्रेंड बेहतर रहा है, जिससे इस साल पानी की स्थिति कुछ हद तक सुधरी है। कुल मिलाकर इस वर्ष गंभीर जल संकट की संभावना कम नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर तहसील में सबसे ज्यादा 3,326 केस लंबित, जमीन रिकॉर्ड अपडेट में देरी; प्रशासन पर सवाल
तहसीलवार स्थिति मीटर में
| क्रमांक | तहसील | 5 वर्षों का औसत | मार्च 2026 | बढ़त / कमी |
|---|---|---|---|---|
| 1 | संभाजीनगर | 9.18 | 7.48 | +1.70 |
| 2 | फुलंब्री | 10.13 | 7.82 | +2.32 |
| 3 | पैठण | 11.90 | 11.98 | -0.08 |
| 4 | गंगापुर | 10.59 | 8.94 | +1.65 |
| 5 | वैजापुर | 12.20 | 10.20 | +2.00 |
| 6 | खुलताबाद | 12.33 | 9.45 | +2.88 |
| 7 | सिल्लोड | 9.98 | 9.78 | +0.20 |
| 8 | कन्नड़ | 11.54 | 12.41 | -0.88 |
| 9 | सोयगांव | 6.64 | 7.29 | -0.65 |
| कुल | 10.50 | 9.48 | +1.02 |
Chhatrapati sambhajinagar groundwater level improves monsoon 2026 survey report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महिला होने के आधार पर न हो मेरे काम का मूल्यांकन, बारामती उपचुनाव प्रचार की शुरुआत में बोलीं सुनेत्रा पवार
Apr 13, 2026 | 10:23 AMMumbai में बनेंगे 4 नए हेलीपैड, आपात सेवाओं और ट्रैफिक राहत को मिलेगा बढ़ावा
Apr 13, 2026 | 10:19 AMChhatrapati Sambhajinagar: अच्छे मानसून का असर, पानी की स्थिति बेहतर; पर सतर्कता जरूरी
Apr 13, 2026 | 10:19 AMप्राइवेट टीचर्स को बड़ी राहत! नागपुर High Court ने निजी कॉलेज स्टाफ की जनगणना ड्यूटी पर लगाई रोक, जानें कारण
Apr 13, 2026 | 10:18 AMईरान आए या न आए, मुझे फर्क नहीं पड़ता! वार्ता फेल होने पर ट्रंप का रौद्र रूप, परमाणु बम पर दी अंतिम चेतावनी
Apr 13, 2026 | 10:16 AMMumbai में ओसी नियम होंगे आसान, हजारों इमारतों को मिलेगा राहत का मौका
Apr 13, 2026 | 10:08 AMमहिला आरक्षण में 30 महीने की देरी क्यों? सोनिया बोलीं मोदी नहीं चाहते जाति जनगणना, बताई सरकार की असली मंशा
Apr 13, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 नाबालिग बच्चे बरामद, मानव तस्करी के संदेह में RPF की कार्रवाई
Apr 12, 2026 | 10:43 PM
मदरसों को 6000 करोड़ और उत्तर बंगाल खाली हाथ…सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने ममता सरकार का खोला कच्चा चिट्ठा!
Apr 12, 2026 | 10:36 PM
चुनावी प्रचार के लिए संसद का विशेष सत्र? नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
CM योगी ने बंगाल की धरती से TMC को ललकारा, कही यह बड़ी बात
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
पुरी के समंदर किनारे आशा ताई को श्रद्धांजलि, सुदर्शन पट्टनायक ने रेत से बनाई 20 फीट लंबी वीणा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:22 PM
वोटर नहीं अधिकारों वाले नागरिक बनें, असदुद्दीन ओवैसी ने ममता और BJP को एक साथ घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:12 PM











