-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Yuva Sena Aggressive Against Inflation Played A Thali Movement Across The District
महंगाई के खिलाफ युवासेना आक्रमक, जिलेभर में किया थाली बजाओ आंदोलन
- Written By: नवभारत डेस्क

चंद्रपुर. देश में बढती जा रही महंगाई व पेट्रोल, डिजल की किंमतों से आम जनता त्रस्त हो रही है. बढते महंगाई के विषय को लेकर मोदी सरकार व भाजपा पर बार टिका की जा रही है. इसी मुद्दे को लेकर रविवार को जिले भर में युवासेना ने आक्रमक होकर सडकों पर उतरकर थाली बजाओ आंदेालन किया.
भाजपा द्वारा लाए गए अच्छे दिन का स्वागत करने के लिए युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे व वरून सरदेसाई के आदेश पर शिवसेना जिला प्रमुख संदिप गिर्हे के मार्गदर्शन में युवासेना जिला समन्वय विक्रांत सहारे के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ थाली बजाओ, खुशीयां मनाओं आंदोलन किया गया. केद्रं सरकार जिस तरह से महंगाई बढती जा रही है उससे गरीबों का जिना मुश्किल हो रहा है. पेट्रोल, डिजल, घरेलु गैस, खाद्यतेल, औषधीयां महंगी हो रही है. लोगों का जिना मुश्किल करनेवाले केंद्र सरकार ‘थाली बजाऒ खुशियां मनाऒ’ आंदोलन कर जाहिर निषेध किया गया.
इस समय युवासेना के जिला महासचिव विनय धोबे, सुमित अग्रवाल, तहसील प्रमुख हेमराज बावणे, शहरप्रमुख प्रमोद ननावरे, चेतन बोबडे, नगाजी गनफाडे, उपशहर प्रमुख वैभव काले, समीर मेश्राम, प्रफुल्ल चावरे, युवती सेना पदाधीकारी विपष्ना मेश्राम, घनश्री हेडाऊ, काजल बूटले, संतूष्टी बूटले व असंख्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर मनपा चुनाव के 6 माह बाद भी विकास ठप, नेताओं की लड़ाई कोर्ट पहुंची; बुनियादी सुविधाओं को तरसी जनता
Chandrapur News: चंद्रपुर-गड़चिरोली में हाथियों का आतंक, विजय वडेट्टीवार ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
ताडोबा टाइगर रिजर्व में 80 चीतलों का ट्रांसलोकेशन; शिकार के लिए बाघों की भिड़ंत होगी खत्म, जानें पूरा प्लान
चंद्रपुर शिक्षकों का आंदोलन, क्रीड़ा और कला निदेशकों को नियमित करने की मांग
ईंधन मूल्य वृध्दि के खिलाफ युवासेना का थाली बजाओ आंदोलन
ईंधन मूल्य वृध्दि के खिलाफ महाराष्ट्र में युवा सेना आक्रम हो गई है. आज जगह जगह पर थाली बजाओ आंदोलन कर केंद्र सरकार का निषेध किया गया है. इसी पार्श्वभूमि पर आज राजुरा में युवासेना जिला प्रमुख निलेश बेलखेडे के मार्गदर्शन में पंचायत समिति चौक में थाली बजाकर ईंधन मूल्यवृध्दि का निषेध किया गया.
केंद्र सरकार की घातक नीति और मनमानी आम नागरिकों का जेब पर भारी पड रही है. चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशावृध्दि हो रही है. इस प्रकार थाली बजाओ आंदोलन से केंद्र सरकार के ध्यानाकर्षण का प्रयास युवासैनिकों ने किया है. इस अवसर पर शिवसेना विधानसभा समन्वयक बबन उरकुडे, तालुका प्रमुख वासुदेव चापले, उपजिला प्रमुख प्रणित अहिरकर, तालुका प्रमुख बंटी मालेकर, शहर प्रमुख पंकज बुटले, महासचिव स्वप्निल मोहुर्ले, उपतालुका प्रमुख प्रवीण पेटकर, तालुका संघटक कुणाल कुडे, वतन मादर, राजु लोणारे, लका जूनमाके, संतोष मरसकुले, प्रफुल मदसवार, निखिल गिरी, अक्षय लांडे, श्रावण गोरे, आशिष मालेकर, अनिकेत रोगे के साथ बडी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे.
वरोरा में भी किया आंदोलन
युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे तथा युवासेना सचिव वरुण सरदेसाई के आदेश पर रुपेश कदम के आदेश पर मनीष जेठानी तथा उपजिला प्रमुख आलेख रठ्ठे के नेतृत्व में शहर प्रमुख संदीप मेश्राम, पार्षद दिनेश यादव, उपतहसील प्रमुख लक्ष्मण ठेंगणे, सागर पिंपलशेंडे, निहाल धोटे, मनीष दोहतरे, अनिल गाडगे, राहुल दारूडे, अमोल देऊलकर, प्रमोद हेपट, राहुल भालेराव ,सूरज मेश्राम, आशिष मित्तपल्लीवर, गॊश गोबाटे, कैलास मोहारे, सोहेल शेख, हर्षल मडावी आदि का समावेश है.
ब्रम्हपुरी में जोरदार रहा थाली पीटो आंदोलन
युवासेना प्रमुख पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे, युवासेना सचिव वरूण सरदेसाई के मार्गदर्शन में युवासेना के माध्यम से ब्रम्हपुरी तहसील के बाबा फरीद पेट्रोल पंप ब्रम्हपुरी में केन्द्र सरकार के अमानवीय इंधन मूल्यवृध्दि के विरोध में आज रविवार 3 अप्रैल को थाली पीटो आंदोलन किया.
युवा सेना शहर प्रमुख अमोल माकोडे ने अपने विचार रखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा की गई इंधन मूल्यवृध्दि का जोरदार निषेध किया. महंगाई के कारण सर्वसामान्य जनता की कमर टूट गई है. भाजपा मात्र अन्य राज्यों में मिली जीत को मना रही है. सर्वसामान्य की समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं है. इस समय युवा सैनिक एवं युवतियों ने इंधन मूल्यवृध्दि बढानेवाली भाजपा सरकार का प्रतिकात्मक अभिनंदन कर नागरिकों की भावनाओं का केन्द्र सरकार विचार करें एवं इंधन मूल्यवृध्दि वापस ले ऐसी जोरदार मांग थाली बजाकर की.
इस आंदोलन में युवा सेना तहसील प्रमुख आकश शेंद्रे, शहर प्रमुख अमोल माकोडे, शिवसेना उपजिला प्रमुख मिलींद भणारे, शिवसेना तहसील प्रमुख नरेंद्र नरड,शिवसेना शहर प्रमुख किशोर चौधरी,यूवासेना उपशहर प्रमुख आशु गांडलेवर, राहुल टोंगे, तेजस चौधरी, अमोल ठिकरे, नरेश आठोळे, बंटी सहारे, चेतन गुंजेकार, निकेतन गुंजेकर, पंकज भोयर, पवन सोनवणे बडी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित थे.
Yuva sena aggressive against inflation played a thali movement across the district
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
काशी में बदल रही तस्वीर! दालमंडी चौड़ीकरण से खत्म होगा जाम, विश्वनाथ धाम तक आसान सफर
Jul 06, 2026 | 05:21 PMनासिक में बादल फटने का खतरा! त्र्यंबकेश्वर और सप्तश्रृंगी मंदिर सहित 5 तालुकाओं में स्कूल-कॉलेज और बाजार बंद
Jul 06, 2026 | 05:20 PMमंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद; छानबीन समिति के सामने आमने-सामने हुए पक्ष और विपक्ष
Jul 06, 2026 | 05:17 PMबारिश से लबालब ट्रैक पर दौड़ी वंदे भारत, पानी चीरती ट्रेन का VIDEO देख लोग बोले- ‘फिल्मी सीन लग रहा’
Jul 06, 2026 | 05:17 PMThe Alliance Controversy: गौहर खान पर कुशाल टंडन की टिप्पणी से मचा बवाल, जैद दरबार पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
Jul 06, 2026 | 05:12 PMHonda की इस SUV पर पैसों की बारिश, 2.15 लाख तक की छूट, Amaze पर भी मिल रहे धमाकेदार ऑफर्स
Jul 06, 2026 | 05:10 PMलखनऊ में नवविवाहिता की मौत से हड़कंप, 4 महीने पहले हुई थी शादी; दहेज हत्या में पति और परिवार पर FIR दर्ज
Jul 06, 2026 | 05:02 PMवीडियो गैलरी

‘राम को नहीं माना, अब राम भक्त बनने का नाटक’… गिरिराज सिंह का बड़ा राजनीतिक हमला
Jul 06, 2026 | 04:55 PM
’20 साल में कानून व्यवस्था हुई फेल’… नीतीश सरकार पर मुकेश सहनी का बड़ा हमला
Jul 06, 2026 | 04:23 PM
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि, विपक्ष पर भाजपा का बड़ा हमला
Jul 06, 2026 | 03:20 PM
बिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं! गया-हावड़ा एक्सप्रेस में घुसकर पुलिस दंपत्ति को पीटा, वजह जान हो जाएंगे हैरान
Jul 06, 2026 | 02:43 PM
पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM














