-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Water Promotion Minister Took Care Of That Village Youth Are Not Getting Married Due To Lack Of Water
जलसंवर्धन मंत्री ने ली उस गांव की सुध, पानी के अभाव में युवाओं का नहीं हो रहा ब्याह
- Written By: नवभारत डेस्क

File
चंद्रपुर. रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून, पानी गए न उबरे मोती, मानुस, चून. इस शब्दों में संत रहीम ने पानी के महत्व को निरुपित कर दिया. आज यही हाल गोंडपिपरी तहसील के नांदगांव हेटी व टोले नांदगांव का है जहां बिना पानी के वहां के युवाओं का ब्याह नहीं हो रहा है. ग्रीष्मकाल के दिनों में यह गांव विशेष चर्चा में आता है. इसकी दखल लेकर राज्य के जलसवंर्धन मंत्री जयंत पाटील ने गोंडपिपरी तहसील के नांदगांव हेटी गांव की जलसमस्या की जानकारी लेकर समस्या के उपाय योजना का भरोसा दिया है.
राजुरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गोंडपिपरी तहसील आज भी विकास से कोसों दूर है. क्योंकि हर दल ने गोंडपिपरी तहसील के नागरिकों को महज वोटबैंक के रुप में उपयोग किया है. इसका नतीजा है कि आज तक तहसील में कोई उद्योग, कल कारखाना नहीं है और युवाओं को रोजगार की तलाश में दूसरे जिले और पडोसी राज्यों में जाना पडता है. दो दशक से गांव की जलसंकट की समस्या है किंतु आज तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली और नतीजा इन गांव के निवासियों के नाले के पानी पर निर्भर रहना पडता है.
सकमुर प्रादेशिक जलापूर्ति योजना के तहत सात गांवों के नागरिकों को नल के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाती है. लेकिन, संबंधित ठेकेदार की लापरवाही के कारण कई बार दूषित पानी की आपूर्ति हो जाती है. तो कभी-कभी एक पखवाड़े के लिए पानी बंद रहता है. ऐसे समय में नागरिकों को पीने के पानी के लिए पास के नाले के गड्ढे से लाना पड़ता है. इसकी वजह से लोग इस गांव में अपनी बेटी नहीं ब्याहना चाहते है.
सम्बंधित ख़बरें
अंधविश्वास बना ठगी का हथियार, पति को ठीक करने के नाम पर चंद्रपुर में 25.90 लाख की ठगी; 3 महिलाएं गिरफ्तार
समय पर इलाज देने से इनकार: चंद्रपुर के सरकारी अस्पताल में बेड और न्यूरोसर्जन न होने का दिया गया हवाला
चंद्रपुर में MIM पार्षद अजहर शेख पर हमले का मामला, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई
Chandrapur News: स्मार्ट मीटर और बिजली दर वृद्धि के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, महावितरण को सौंपा ज्ञापन
जिले के गांव की यह समस्या स्थानीय जनप्रतिनिधियों को नहीं दिखी किंतु हजार किमी दूर बैठे जलसंवर्धन मंत्री ने इसकी दखल लेकर जानकारी मांगी और जलसंकट से छुटकारा दिलाने का भरोसा दिया है. छोटे छोटे मुद्दों को लेकर प्रसार माध्यम में बने रहने वाले स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आज तक इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है. अब देखना है कि गांव के जलसंकट की समस्या दूर होगी अथवा नहीं?
Water promotion minister took care of that village youth are not getting married due to lack of water
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे में 19 साल बाद भी नहीं मिला SRA का घर, भड़के विधायक संजय केलकर ने दिए अक्षम बिल्डर को हटाने के निर्देश
Jul 31, 2026 | 08:55 PMअगस्त में बन रहा है दुर्लभ महासंयोग, सावन सोमवार और प्रदोष व्रत एक साथ, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Jul 31, 2026 | 08:38 PMFlipkart देगा FREE Netflix Subscription, बस 4 बार करें शॉपिंग, बिना रिचार्ज और एक्स्ट्रा पैसे के मिलेगा फायदा
Jul 31, 2026 | 08:37 PMRashmika Mandanna Injured: शूटिंग के दौरान घायल हुईं रश्मिका मंदाना, डॉक्टर ने 6 हफ्ते के बेड रेस्ट की दी सलाह
Jul 31, 2026 | 08:20 PMठाणे: स्व. देवीप्रसाद उपाध्याय की 6ठी पुण्यतिथि पर 1 हजार जरूरतमंदों को छतरी वितरित
Jul 31, 2026 | 08:19 PMChor Panchak 2026: आज से शुरू हुए चोर पंचक, भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना हो सकता है धन का नुकसान
Jul 31, 2026 | 08:15 PMसंसद में भगवा वस्त्र पहनकर पप्पू यादव ने पार की हद, भड़के संतों ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 08:11 PMवीडियो गैलरी

भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM
अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM
8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PM
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PM
तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM














