- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Sindewahi Forest Department Caught Leopard In Garhbori
गढ़बोरी में तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ा, बस्ती से 8 वर्षीय बालक को बनाया था शिकार
- Written By: आंचल लोखंडे
Leopard Caught :गढ़बोरी में वन विभाग पूरी तरह से हरकत में आ गया और जगह-जगह पर ट्रैप कैमरे और पिंजरे लगाए गए थे उसी के चलते कल रात 11:45 को एक तेंदुआ पिंजरे में आने से उसे पकड़ने में सफलता हासिल हुई।

गढ़बोरी में तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Sindewahi: सिंदेवाही तहसील के गडबोरी गांव में गुरुवार (18 सितंबर) की रात गाँव के ही 8 वर्षीय प्रशिल बबन मानकर को घर के आंगन से ही तेंदुआ उठा ले गया था। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और लोगों में गहरी दहशत और आक्रोश की स्थिति हो गई थी। जिस कारण शव मिलने के बाद में भी गांव में दोपहर तक तनाव की स्थिति निर्माण हो गई थी। जिस वजह से पुलिस को विशेष दंगा निरोधक पथक बुलाकर पुर गांव को छावनी के स्वरूप में बदलना पड़ा था।
इस घटना के बाद वन विभाग पूरी तरह से हरकत में आ गया और जगह-जगह पर ट्रैप कैमरे और पिंजरे लगाए गए थे उसी के चलते कल रात 11:45 को एक तेंदुआ पिंजरे में आने से उसे पकड़ने में सफलता हासिल हुई।
इस परिसर में कोई और दुर्घटना ना घटे इसके लिए वन विभाग पूरी तरह से सतर्क है। फिर भी ग्रामीणों द्वारा सावधानियां बरतने की जरूरत है।
लोगों पर जंगली जानवरों के हमले
ग्राम पंचायत, वन समिति,और ग्राम निवासियों द्वारा परिवार के बच्चों और गांव की जिम्मेदारी लेते हुए गांव के लोगों की सुरक्षा हेतु, वन विभाग, और प्रशासन को साथ देकर श्रमदान करके जब तक संपूर्ण गांव परिसर में स्थित झाड़ियां के जंगल को साफ नहीं किया जाता, तब तक गांव के लोगों पर जंगली जानवरों के हमले की आशंका को नकारा नहीं जा सकता।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर: स्थानीय निकायों में 50% से अधिक आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई, कई नगरपालिकाओं पर संकट
चंद्रपुर के राजुरा में घर में घुसकर महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, सोते रह गई 10 वर्षीय बेटी; आरोपी फरार
WCL माजरी खदान में दर्दनाक हादसा: ग्रेडर मशीन के नीचे आने से ट्रिपमैन की मौत, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
चिमूर: सावरी बीड क्षेत्र में खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर
ये भी पढ़े: बडे मुर्गा बाजार पर पुलिस का छापा, 46 दोपहिया, 5 चौपहिया समेत 44 लाख 26 हजार 400 का माल जब्त
बाकी परिसर के तेंदुओं को भी पकड़ने की कोशिश युद्ध स्तर पर
एक तेंदुए को पकड़े जाने की वजह से लोगों ने थोड़ी राहत की सास ली। फिर भी वन विभाग की संपूर्ण टीम गांव में दिन-रात गश्त कर रही है। कोई अनहोनी ना घटे इसके लिए और बाकी परिसर के तेंदुओं को भी पकड़ने की कोशिश युद्ध स्तर पर वन विभाग द्वारा की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारिय डॉ.कुमारस्वामी उपवनसंरक्षक ब्रम्हपुरी के मार्गदर्शन और आदेश पर डॉ।महेश गायकवाड सहाय्यक वनसंरक्षक के नेतृत्व मे सिंदेवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी अंजलि सायंकार /बोरावार, राकेश आहुजा के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही सिंदेवाही वन परिक्षेत्र के वन कर्मियों द्वारा की गई।
Sindewahi forest department caught leopard in garhbori
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














