- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Shri Parshvanath Janm Diksha Kalyanak Mahotsav Bhadravati 13 15 December 2025
श्री पार्श्वनाथ भगवान जन्म-दीक्षा कल्याणक महोत्सव, भद्रावती में 13 से 15 दिसंबर तक विविध कार्यक्रम
Shree Parshvanath Mahotsav:भद्रावती में 13 से 15 दिसंबर 2025 के दौरान श्री पार्श्वनाथ भगवान जन्म एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन होगा, जिसमें प्रभातफेरी, अभिषेक-पूजन, प्रवचन, शोभायात्रा होगी।
- Written By: आंचल लोखंडे

श्री पार्श्वनाथ भगवान जन्म-दीक्षा कल्याणक महोत्सव
Bhadravati Jain Temple: श्री जैन श्वेतांबर मंडल तीर्थ, भद्रावती में पौष वदी नवमी, दशमी और एकादशी के पावन अवसर पर श्री पार्श्वनाथ भगवान के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। इस उपलक्ष्य में भद्रावती में 13, 14 और 15 दिसंबर 2025 को विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भद्रावती परिसर स्थित श्री पार्श्वनाथ भगवान के मंदिर में हर वर्ष यह महोत्सव बड़े भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
इस वर्ष भी महोत्सव को धूमधाम से मनाने की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। तीन दिवसीय महोत्सव में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु और अनुयायी उपस्थित रहते हैं। यह धार्मिक उत्सव श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आनंद और कल्याण का दुर्लभ अवसर लेकर आ रहा है। आयोजक समिति के अनुसार महोत्सव में प्रभातफेरी, अभिषेक-पूजन, विशेष पूजा, प्रवचन, पाठ, शांति कलश, विशाल शोभायात्रा तथा विभिन्न सांस्कृतिक-धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।
दिव्यता का अनुभव होगा
कार्यक्रमों का मार्गदर्शन पूज्यप्रवर आचार्य श्रीमद् विजय जिनचंद्रसूरिश्वरजी महाराज साहेब की प्रेरणा से तथा विभिन्न साधु-साध्वी भगवंतों की निश्रा में होगा। इस दौरान देश और राज्य के प्रतिष्ठित संतों एवं महात्माओं की उपस्थिति से वातावरण में दिव्यता का विशेष अनुभव होगा।
सम्बंधित ख़बरें
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग: चंद्रपुर के सैकड़ों नागरिक फंसे, प्रशासन की सुस्ती से पालकों में बढ़ा आक्रोश
विज्ञापन से ST की कमाई में उछाल, 5 साल में 250 करोड़ का लक्ष्य, नए टेंडर से दोगुनी होगी आय
अनाथ बच्चों के साथ मनाई होली, मेधा कुलकर्णी ने मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की वापसी का लिया संकल्प
छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव के बाद सख्ती, 15 दिन में खर्च विवरण नहीं दिया तो होगी कानूनी कार्रवाई
14 दिसंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
महोत्सव का शुभारंभ 13 दिसंबर को विधिवत होगा। शनिवार को सर्वप्रथम पार्श्वनाथ जन्मोत्सव अभिषेक होगा, जिसके बाद प्रवचन एवं विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन रविवार को दीक्षा कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके उपरांत धार्मिक प्रवचन होंगे।
महोत्सव के अंतिम दिन 15 दिसंबर को शांतिधारा, पूजन, आशीर्वचन के बाद समापन समारोह होगा।
ये भी पढ़े: भंडारा में 11 माह में 24 किसानों की आत्महत्या, 13 परिवार अपात्र, सिर्फ 11 को सरकारी मदद
देश-विदेश से आएंगे श्रद्धालु
आयोजकों ने बताया कि इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। देश-विदेश से आने वाले जैन समाजजन के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। श्री जैन श्वेतांबर मंडल, भद्रावती ने समस्त समाजजनों से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की विनम्र अपील की है।
Shri parshvanath janm diksha kalyanak mahotsav bhadravati 13 15 december 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बचपन में अमिताभ बच्चन ने रंग लगाकर फेंका, फिर कभी नहीं खेली करण जौहर ने होली, जानें दिलचस्प किस्सा
Mar 03, 2026 | 03:58 PMहोली पर राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत!
Mar 03, 2026 | 03:57 PMजुहू बीच पर ‘होली का हुड़दंग’: रंगों में सराबोर हुई मुंबई, गीतों की धुन पर समंदर किनारे जमकर थिरके लोग
Mar 03, 2026 | 03:55 PMकरीना कपूर ने खोले राज कपूर से जुड़े होली के यादगार किस्से, अब सादगी से मनाती हैं त्योहार
Mar 03, 2026 | 03:46 PMराज्यसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, नितिन नवीन सहित 9 नामों पर लगी मुहर; जानें पूरा समीकरण
Mar 03, 2026 | 03:46 PMएसजी तुषार मेहता को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस, एआई से बने फर्जी फैसलों पर SC सख्त
Mar 03, 2026 | 03:41 PMखाड़ी देशों में छिड़ी जंग: चंद्रपुर के सैकड़ों नागरिक फंसे, प्रशासन की सुस्ती से पालकों में बढ़ा आक्रोश
Mar 03, 2026 | 03:30 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM













