-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Make Arrangements For Wildlife Before People Die Review Meeting Of Mp Mla Dhanorkar Couple With Forest Officials
लोगों की जान जाने से पहले वन्यजीवों का बंदोबस्त करे, सांसद, विधायक धानोरकर दंपत्ति की वन अधिकारीयों से समीक्षा बैठक
- Written By: नवभारत डेस्क

- पिछले 10-11 महीनों में लगभग 39 लोगों की मौत
चंद्रपुर. जिले में आए दिन मानव वन्य जीवों का संघर्ष चल रहा है. पिछले 10-11 महीनों में करीब 39 लोगों को बाघ और तेंदुओं ने मार डाला है. यह मामला गंभीर है. शिकार के बाद उस प्राणि को पकडा जाता है. सांसद बालू धानोरकर और विधायक प्रतिभा धानोरकर ने शिकार बनने से पहले बाघों या तेंदुओं को पकड़ने के उपाय करने की सूचना की है.
इस बैठक में सांसद बालू धानोरकर, विधायक प्रतिभा धानोरकर, भद्रावती नगर पालिका के नगराध्यक्ष अनिल धानोरकर, ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व उप निदेशक पाठक, मंडल वन अधिकारी चंद्रपुर खाड़े, वन परिक्षेत्र अधिकारी शेंडे, माधव जीवतोड़े, शंकर भरडे उपस्थित थे.
ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या तो बढ़ी ही है साथ ही इंसानों और पालतू जानवरों पर भी हमले बढ़ रहे हैं. वन विभाग इन हमलों को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है. सांसद बालू धानोरकर व विधायक प्रतिभा धानोरकर ने कहा कि जंगल में हमले होते हैं तो वन विभाग जिम्मेदार नहीं है, लेकिन गांवों और मानव बस्तियों में आतंक है, इसका स्थाई समाधान निकालने की जरूरत है.
वेकोली चंद्रपुर क्षेत्र, पद्मपुर, दुर्गापुर, भटाली के साथ-साथ वेकोली के माजरी क्षेत्र में ढोरवासा, तेलवासा, नवीन कुनाडा, जूना कुनाडा और माजरी के साथ-साथ नागलोन, एकोना की बंद खदानों में बाघों की मुक्त भ्रमण है. इससे हजारों वेकोली श्रमिकों का जीवन खतरे में है, बड़ी संख्या में घरेलू पशुओं का शिकार किया जा रहा है और पिछले 10-11 महीनों में लगभग 39 लोग बाघ और तेंदुए जैसे जंगली जानवरों द्वारा मारे गए हैं. हालांकि सांसद बालू धानोरकर ने इस दौरान नाराजगी जताते हुए कहा कि यह खेद का विषय है कि सरकार बाघों और तेंदुओं की देखभाल कर मानव-वन्यजीव संघर्ष को समाप्त करने का कोई प्रयास नहीं कर रही है.
साथ ही बाघों के प्रबंधन का अधिकार वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों से हटाकर जिला प्रशासन व जिला स्तरीय वन विभाग को तत्काल दिया जाए, ताकि जैव विविधता में मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचा जा सके, ग्राम सभाओं के माध्यम से विकास योजना तैयार कर उसे समृद्ध बनाया जा सके.
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: अकोला में जंगली सूअर के हमले से किसान गंभीर घायल, इलाज जारी
मानसून में सांप दिखे तो घबराएं नहीं, वन विभाग की रैपिड रेस्क्यू टीम को दें सूचना
अब AI से ट्रैक होगी वन्य जीवों की हलचल, 1000 गांवों में लगेगी अलर्ट प्रणाली
जलगांव में कलेजा कंपा देने वाली घटना! मां की गोद में सो रही 2 महीने की मासूम को उठाकर ले गया जंगली जानवर
विकासशील देशों की तरह जैव विविधता, ग्राम सभाओं के माध्यम से पारंपरिक तरीकों से लोगों से वन्यजीवों की रक्षा करना, वन अधिकार कानून की पारंपरिक पद्धति के माध्यम से लोगों से वन्यजीवों की रक्षा करना, वनहक्क कानून का कार्यान्वयन करना, वन अधिकार अधिनियम के तहत वन पर लोगों के अधिकारों को बरकरार रखते हुए बाघों की आबादी को नियंत्रित करने वाली वन्यजीव प्रजातियों का संवर्धन करना, बाघों पर नियंत्रण केरने के लिए अध्ययन प्रशिक्षण और कार्य योजना, प्राकृतिक वन्यजीव गलियारों को बनाए रखने की सूचना सांसद बालू धानोरकर व विधायक प्रतिभा धानोरकर ने वन अधिकारियों को की है. इस मौके पर वन अधिकारियों ने इनमें से अधिकांश समस्याओं का तत्काल समाधान करने का आश्वासन दिया है.
Make arrangements for wildlife before people die review meeting of mp mla dhanorkar couple with forest officials
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mangala Gauri Vrat : सावन के इन 4 मंगलवार में छिपा है अखंड सौभाग्य का रहस्य! अभी नोट कर लें सभी तिथियां
Jul 10, 2026 | 09:54 PMनए सत्र में भी बंद सीहोर का CWSN दिव्यांग बालिका छात्रावास; कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन व शाखा प्रभारी
Jul 10, 2026 | 09:38 PM“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PMरक्षाबंधन की सुबह भूलकर भी न करें ये चूक! ये 4 गुप्त उपाय खोल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
Jul 10, 2026 | 09:36 PM‘सिम्युलाक्रा’ में दिखेगी यादों और तकनीक की अनोखी जंग, अक्षरा हासन-सत्यजीत दुबे की फिल्म इस दिन होगी रिलीज
Jul 10, 2026 | 09:32 PMबातचीत होगी लेकिन… ईरान ने की अपील पर डोनाल्ड ट्रंप का दो टूक जवाब, बोले- खत्म हो चुका है सीजफायर
Jul 10, 2026 | 09:28 PMदतिया में महा-विद्रोह! नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर NH-44 जाम; रघुवीर सिंह कुशवाह ने दिया इस्तीफा
Jul 10, 2026 | 09:23 PMवीडियो गैलरी

मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM














