- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Maharashtra Chandrapur Truck Fraud Scam Nagpur Accused Arrested Police Advisory
चंद्रपुर में ट्रक खरीद के नाम पर धोखाधड़ी, पकड़े जाने के डर से डंपर के कर दिए टुकड़े; नागपुर से आरोपी गिरफ्तार
Chandrapur News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में डंपर खरीदने के बहाने धोखाधड़ी और फिर सबूत मिटाने के लिए ट्रकों को गैस कटर से काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा।
- Written By: आकाश मसने

जब्त ट्रक (फोटो नवभारत)
Chandrapur Truck Fraud News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के भद्रावती के एक व्यावसायी से धोखाधड़ी कर दो ट्रक हथियाने और सबूत नष्ट करने के उद्देश से उक्त ट्रक को काटकर टुकड़े करनेवाले आरोपी को घुग्घुस पुलिस ने खोज निकाला है। इस मामले में पुलिस ने नागपुर से एक आरोपी को हिरासत में लिया है, मुख्य आरोपी फिलहाल छत्तीसगढ़ पुलिस की कस्टडी में होने की जानकारी सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने दी है। फरियादी गोविंद अतुल कुंडू के मालकियत के दो टाटा डंपर (क्र. MH-29-BE-1656, MH-29-BE-1657) आरोपी साबीर अली सिराजउद्दीन सय्यद (नि। घुग्घुस) ने खरीदने के बहाने नोटरी के माध्यम से कब्जे में लिए थे। परंतु, तय राशि न देते हुए फरियादी से आर्थिक धोखाधड़ीकी गई। यहीं नहीं ट्रक गायब कर लिए गए।
पीड़ित कुंडू ने इस मामले की शिकायत घुग्घुस पुलिस थाने में की। इस आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया था। अपराध की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश पाटिल ने तकनीकी जांच शुरु की। जांच के दौरान मिली गुप्त सूचना के अनुसार, आरोपी साबीर अली सिराजुद्दीन सय्यद ने यह ट्रक नागपुर के जिया उर रहमान उर्फ जिया अन्सारी के कब्जे में देने की बात कही।
आरोपी ने कबूला अपराध
घुग्घुस पुलिस के एक दल ने नागपुर में छापा मारा और जिया अन्सारी को हिरासत में लिया। उसने अपराध कबूला। उसके अनुसार, साबीर अली के कहने पर उसने दोनों ट्रक गैस कटर से काट कर उसके टुकडे कर दिए। उससे पुलिस ने ट्रक के चेसिस टुकडे, टायर, ऑईल टंकी, फायबर बोनेट व अन्य कलपुर्जे जब्त किए है। आरोपी साबीर अली सिराजुद्दीन सय्यद ने छत्तीसगढ़ राज्य में भी इसी तरह के अपराध किये होने की जानकारी सामने आयी। वह फिलहाल छत्तीसगढ़ पुलिस के कब्जे में है। जबकि नागपुर के आरोपी जिया अन्सारी ने अपराध में इस्तेमाल मुद्देमाल पुलिस के हवाले किया है। इस अपराध में उसकी संलिप्तता स्पष्ट होने का दावा पुलिस ने किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
अभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
नवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
यह कार्रवाई चंद्रपुर के पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अपर पलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद चौघुले के मार्गदर्शन में थानेदार प्रकाश राऊत के नेतृत्व में सहाय्यक पुलिस निरीक्षक सचिन तायवडे के सहयोग से सफल की गई। इस कार्रवाई में सहाय्यक पुलिस निरीक्षक योगेश पाटील, पुलिस सिपाही परमेश्वर डोईफोडे व उनकी टीम ने अहम योगदान दिया।
यह भी पढ़ें:- मुंबई से झारखंड के लिए सीधी ट्रेन सर्विस शुरू, धनबाद-LTT एक्सप्रेस हुई रेगुलर, जानें पूरा शेड्यूल
नागरिकों से अपील
वाहन मालिक इस तरह से अपने ट्रक या अन्य वाहन किराए से देते समय या बेचते समय विशेष सावधानी बरते, ऐसी अपील पुलिस प्रशासन ने की है। धोखाधड़ी टालने के लिए वाहन बेचते समय केवल नोटरी पर निर्भर न रहते हुए संबंधित बैंक के कर्ज (Loan) अधिकृत रुप से खरीदार के नाम पर ट्रान्सफर कर लेने की सतर्कता बरतनी चाहिए।
चंद्रपुर पुलिस ने बताया है कि खरीदार या किराए से लेनेवाले व्यक्ति की पृष्ठभूमि जांच परख लेनी चाहिए। उस व्यक्ति का नाम, पता, उसके व्यवसाय की सुनिश्चितता किए बिना किसी तरह के लेनदेन से बचना चाहिए। सिबिल (CIBIL) पडताल भी करने की सलाह पुलिस ने दी है। किसी भी तरह के व्यवहार के पूर्व खरीदार की आर्थिक क्रेडिट और सिबिल स्कोर की जांच करनी चाहिए। इस व्यवहार में अधिकत प्रक्रिया आरटीओ (RTO) के माध्यम से कानूनी हस्तांतरण पूरा हुए बिना वाहन का कब्जा किसी को न देने की बात भी पुलिस ने अपनी विज्ञप्ति में कही है।
Maharashtra chandrapur truck fraud scam nagpur accused arrested police advisory
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें कैसा होगा आगामी वर्ष व करियर
May 18, 2026 | 06:14 AMNagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
May 18, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
May 18, 2026 | 05:50 AMAaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM












