- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Maharashtra Board 10th 12th Online Certificate Application Process
10वीं-12वीं के प्रमाणपत्र अब ऑनलाइन मिलेंगे, छात्रों को नहीं लगाने पड़ेंगे बोर्ड कार्यालय के चक्कर
MSBSHSE Digital Services: महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के प्रमाणपत्र एवं डुप्लीकेट मार्कशीट की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। अब छात्र घर बैठे आवेदन कर प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते है।
- Written By: आंचल लोखंडे

10वीं-12वीं के प्रमाणपत्र अब ऑनलाइन मिलेंगे (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Maharashtra Board Online Certificate: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अब 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए डुप्लीकेट मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी है। इस डिजिटल व्यवस्था के शुरू होने से छात्रों और पालकों को अब नागपुर बोर्ड कार्यालय के चक्कर लगाने, शालाओं से सिफारिश लेने और हस्ताक्षर/स्टांप की औपचारिकताओं से राहत मिलेगी।
नए सिस्टम के माध्यम से आवेदन से लेकर प्रमाणपत्र प्राप्त होने तक की प्रक्रिया घर बैठे पूरी की जा सकती है। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा दस्तावेज़ संबंधी कार्य और अधिक पारदर्शी और तेज़ हो जाएंगे।
शुल्क समान होगा
पहले विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्रों के लिए अलग-अलग शुल्क देना पड़ता था। नई व्यवस्था में सभी सेवाओं के लिए समान शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान केवल ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। अब किसी भी फिजिकल दस्तावेज़, शाला की सिफारिश पत्र, हस्ताक्षर या स्टांप की आवश्यकता नहीं होगी। छात्रों को कॉलेज प्रवेश, नौकरी, शिक्षा ऋण या विदेश में प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज़ संबंधित कार्य पहले काफी समय लेने वाले होते थे, लेकिन अब प्रक्रिया सरल और सुचारू हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम बंगाल में ओबीसी आरक्षण घोटाले का मुद्दा उठा, हंसराज अहीर ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात
चंद्रपुर: बाघ के हमले में 4 महिलाओं की मौत पर फूटा गुस्सा, वन अधिकारियों पर मनुष्यवध का केस दर्ज करने की मांग
चंद्रपुर में ताडोबा बफर जोन में आतंक मचाने वाला बाघ T-83 आखिरकार पिंजरे में कैद; ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
चंद्रपुर में आदमखोर बाघिन का आतंक, 13 महिलाओं पर हमला 4 की मौत, मचा हड़कंप
ऐसे करें आवेदन
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें
- आधार और OTP के माध्यम से वेरिफिकेशन करें
- आवश्यक प्रमाणपत्र का चयन करें
- जरूरी जानकारी भरें व दस्तावेज़ अपलोड करें
- ₹500 शुल्क ऑनलाइन अदा करें
- आवेदन स्वीकृत होने के बाद प्रमाणपत्र पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकेगा
ये भी पढ़े: नासिक में जल्द होगा भव्य ‘नासिक फेस्टिवल’, टूरिज्म व रोजगार को मिलेगा बड़ा बूस्टर
बोर्ड कार्यालय के चक्कर से छुटकारा
नई सुविधा से किसी भी बोर्ड कार्यालय में प्रत्यक्ष संपर्क की आवश्यकता नहीं होगी। सभी प्रक्रियाएं -दस्तावेज़ अपलोड, शुल्क भुगतान, आवेदन स्थिति जांच -पूरी तरह ऑनलाइन होगी। साथ ही बोर्ड के अनुसार डेटा सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है।
Maharashtra board 10th 12th online certificate application process
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Weather: भीषण गर्मी और लू का डबल अटैक, जानें जिले में बारिश की कब है संभावना?
May 25, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: कहीं सूरज का सितम, कहीं बादलों की गरज; जानें आज आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
May 25, 2026 | 05:55 AMIPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














