-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Liquor Shop Approved Near Religious Places An Act Of Municipality Administration
धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकान को मंजूरी, नगर पालिका प्रशासन का कारनामा
- Written By: नवभारत डेस्क

प्रतीकात्मक तस्वीर
- नागरिकों का भड़का गुस्सा, तीव्र आंदोलन की दी चेतावनी
घुग्घुस: स्थानीय नगर परिषद द्वारा दीक्षाभूमि के समीपस्थ देशी शराब की दुकान को मंजूरी दिए जाने से शहर वासियों मे इस बात को लेकर काफी रोष व्याप्त है. धार्मिक स्थल के समीपस्थ शराब की दुकान को मंजूरी देने का सुझाव नगर पालिका प्रशासन को किसने दिया ह सवाल लोगों में है. नगर पालिका प्रशासन के इस रवैये के खिलाफनागरिक काफी गुस्से में है.
जिले के औद्योगिक शहर घुग्घुस में पहले से ही 17 बीयर बॉर और तीन अनुज्ञाप्तिधारक देशी शराब की दुकानें है. इस बीच भंडारा के जेटवानी नामक शराब विक्रेता ने अपनी शराब की दुकान घुग्घुस के आनंद बार के पास स्थानांतरित करने की अनुमति मांगी है. शहर के राजनीतिक दलों ने 12 अगस्त 2021 को निवेदन सौपकर इसका दर्शाया. जिसके चलते नगर परिषद ने अनुमति नहीं दी.
इस बीच शहर वासियों को कानोकान खबर नहीं होने देते हुए विलास भिकाजी टेंभुर्णे संचालक मे. चियर्स प्रा.लि. उल्हासनगर जि.ठाणा को उसी जगह पर देशी शराब स्थानांतरण करने की और शराब विक्री की अनुमति दिए जाने से सम्पूर्ण शहरवासियों में नाराजी है.
उक्त अनुमति देने में अधिकारियों के साथ बड़े पैमाने पर आर्थिक सांठगांठ किए जाने का नागरिकों का आरोप है. नयी मंजूरी वाली दुकान के ठीक करीब ही दस से पंद्रह मीटर दूरी पर दीक्षाभूमि एवं भारतरत्न डा.बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा एवं स्मारक है एवं तीस मीटर की दूरी पर माता माऊली का मंदिर है.
इसी स्थान पर साप्ताहिक बाजार भरता है परिसर के नागरिकों के लिए प्रस्तावित उद्यान एवं बीस फुट का रास्ता है. इसलिए उक्त देशी शराब दुकान के विरोध में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन एवं राजनीतिक दलों ने विरोध दर्शाया है इसमें कांग्रेस, शिवसेना, माऊली माता मंदिर, नवबौध्द स्मारक समिति एवं अनेक संगठनों ने उत्पादन एवं शुलक विभाग के मुख्य अधीक्षक को निवेदन देकर शराब दुकान की अनुमति रद्द करने की मांग की है. कांग्रेस और शिवसेना तो आंदोलन की तैयारी में है. नयी शराब की दुकान को लेकर नगर परिषद प्रशासन संदेह के घेरे में है.
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर जिले में औसत 31.84 प्रतिशत जलसंग्रह, बारिश बढ़ने पर राहत की उम्मीद
चंद्रपुर: जिवती के किसानों को भी मिलेगा योजनाओं का लाभ, CM फडणवीस ने दिए ऑफलाइन सातबारा जारी करने के निर्देश
लोन से लेकर डिपॉजिट तक में खेल! ऑडिट में खुली पोल, चंद्रपुर की पतसंस्था में ढाई करोड़ का गबन
छत्रपति संभाजीनगर में 25 जुलाई को होगा पथ विक्रेता समिति चुनाव, 14,098 मतदाता करेंगे मतदान
किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोशन पचारे के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने नगर परिषद की मुख्याधिकारी अर्शिया जुही को निवेदन सौपकर शराब दुकान की अनुमति रद्द करने की मांग की है अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है. इस समय घुग्घुस कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजूरेड्डी, अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष पवन आगदारी, प्रशांत सारोकर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
Liquor shop approved near religious places an act of municipality administration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














