- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Leopard Made Its Presence Felt In The Yoga Day Program In Chandrapur
योग दिवस के कार्यक्रम में तेंदुए की मौजुदगी, पेड़ पर चढ़कर दिखा रहा था करतब, कॉलेज कैंपस में मची अफरातफरी
चंद्रपुर जिले के मूल शहर स्थित कर्मवीर कॉलेज के खेल मैदान में छात्र जब योग के गुर सिख रहे थे तभी वहीं एक पेड़ पर एक तेंदुआ बैठा हुआ पाया गया।
- Written By: आंचल लोखंडे

योग दिवस के कार्यक्रम में तेंदुए की मौजुदगी। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर: शुक्रवार सुबह, जब पूरे देश के साथ-साथ चंद्रपुर जिले में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं, तभी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। चंद्रपुर जिले के मूल शहर स्थित कर्मवीर कॉलेज के खेल मैदान में छात्र जब योग के गुर सिख रहे थे तभी वहीं एक पेड़ पर एक तेंदुआ बैठा हुआ पाया गया। यह दृश्य जैसे ही कॉलेज के छात्रों और स्थानीय लोगों ने देखा, वहां भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और योग दिवस का शांत माहौल अचानक दहशत में बदल गया।
चंद्रपुर-गड़चिरोली मार्ग पर स्थित मूल शहर वनक्षेत्र से सटा हुआ है। यह इलाका ताडोबा टाइगर रिज़र्व के बफर ज़ोन के काफी करीब है। कॉलेज के पीछे से रेलवे लाइन गुजरती है और उसी के किनारे फैले जंगलों से यह तेंदुआ संभवतः भटककर कॉलेज परिसर में आ गया।
तेंदुआ कॉलेज में कैसे पहुंचा?
सैकड़ों लोग जुटे देखने, माहौल हुआ अफरातफरी वाला जब तेंदुआ पेड़ पर बैठे हुए देखा गया, उस समय कॉलेज में योग दिवस को लेकर आयोजन की तैयारियाँ चल रही थीं। छात्रों और स्थानीय लोगों ने जैसे ही पेड़ पर बैठे इस जंगली शिकारी को देखा, वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कुछ लोग डर के मारे पीछे हटे, तो कई उत्साहित लोग वीडियो और तस्वीरें लेने में लग गए। कुछ लोगों ने तो सोशल मीडिया पर लाइव भी किया, जिससे यह दृश्य मिनटों में वायरल हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
नरभक्षक बाघिन का आतंक, 100 से अधिक वनकर्मी, ड्रोन और शार्पशूटरों की टीम तलाश में जुटी, ग्रामीण दहशत में
‘ग्रीन जोन’ एरिया में बिक रहे प्लॉट, नियमों को ताक पर रख रहे ब्रम्हपुरी प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल
भंडारा में बाघिन के हमले में महिला की मौत; वन विभाग ने 25 लाख और सरकारी नौकरी का किया ऐलान, सर्च ऑपरेशन शुरू
चंद्रपुर की महाकाली यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, झरपट नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, देखें तस्वीरें
चंद्रपूर: मूल शहरातील कर्मवीर महाविद्यालयाचे क्रीडांगण येथे एका झाडावर सकाळच्या सुमारास बिबट्या बसून असल्याचे निदर्शनास आले. लोकांची गर्दी होताच हालचालीनंतर बिबट्या जंगलात निघून गेला. (video credit – social media, chandrapur) pic.twitter.com/RKeoPKjwUe — chaitanya sudame (@ChaitanyaSudame) June 21, 2025
बड़ी अनहोनी टल गई
वन विभाग को दी गई जानकारी, तेंदुआ चुपचाप जंगल में लौट गया। कॉलेज प्रशासन ने तत्काल वन विभाग को सूचित किया। कुछ ही देर में वन विभाग की टी मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही तेंदुआ लोगों की हलचल और भीड़ से घबराकर पेड़ से नीचे उतरा और नज़रों से बचते हुए जंगल की ओर भाग गया। किसी प्रकार की झड़प या हमले की कोई खबर नहीं है, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।
लॉयड्स मेटल कंपनी को बड़ी राहत, सूरजगढ़ खदान विस्तार को हाईकोर्ट से स्वीकृति
क्या कहता है प्रशासन?
वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बताया कि आसपास के क्षेत्र जंगलों से सटे होने के कारण जंगली जानवरों की आवाजाही असामान्य नहीं है। लेकिन इस प्रकार शहरी परिसर में तेंदुए का घुस आना निश्चित रूप से एक चेतावनी है और इसके लिए सुरक्षा उपायों को तत्काल प्रभाव से मजबूत करने की जरूरत है।
तेंदुआ चुपचाप जंगल में लौट गया
संभावित खतरा बना हुआ हैवन विभाग द्वारा आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि तेंदुआ फिर से वापस न आए या आसपास कहीं छिपा न हो। कॉलेज प्रशासन को भी कुछ दिनों तक सतर्क रहने को कहा गया है।जहां एक ओर कॉलेज परिसर में योग दिवस पर ‘अंतरआत्मा की शांति’ का अभ्यास चल रहा था, वहीं उसी परिसर में एक वन्य शिकारी ‘पेड़ की ऊँचाई से’ सभी को निहार रहा था।
मानव सुरक्षा के उपायों को अब प्राथमिकता देने की आवश्यकता
सौभाग्य से इस घटना में कोई हानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना एक बार फिर से हमें यह या दिलाती है कि प्राकृतिक आवासों में मानव हस्तक्षेप के चलते वन्यजीव भी अब सुरक्षित जगह की तलाश में मानव बस्तियों की ओर बढ़ रहे हैं। सरकार और वन विभाग के लिए यह एक चेतावनी है । वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ-साथ मानव सुरक्षा के उपायों को अब प्राथमिकता देने की आवश्यकता है।
Leopard made its presence felt in the yoga day program in chandrapur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमिताभ बच्चन का सुपरहिट ‘जुम्मा-चुम्मा’ निकला कॉपी! अफ्रीकी धुन से बना था ये कल्ट सॉन्ग
Apr 03, 2026 | 09:18 PMहोर्मुज स्ट्रेट संकट में यूक्रेन की एंट्री, जेलेंस्की ने कहा- हमारे पास है रूस की नाकेबंदी तोड़ने का अनुभव
Apr 03, 2026 | 09:09 PMकरियर और बिज़नेस में आ रही अड़चनों से कैसे मिलेगा छुटकारा? विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन चुपचाप कर लें ये उपाय
Apr 03, 2026 | 09:07 PMहवाई यात्रियों की जेब पर डाका! IndiGo की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी, एक्शन में आई सरकार; दी कड़ी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 09:00 PMDhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, वर्ल्डवाइड में 1500 क्लब में एंट्री
Apr 03, 2026 | 08:57 PM‘कैश फॉर टिकट’ के आरोपों का दें जवाब’, CPI सांसद ने राहुल गांधी को लिखा पत्र; पूछे गंभीर सवाल
Apr 03, 2026 | 08:53 PM‘दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़ो और…’, US ने कबूला ईरान ने मार गिराया गया हमारा फाइटर जेट, ‘सर्च ऑपरेशन’ जारी
Apr 03, 2026 | 08:48 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














