गर्भवती महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की गुंजेगी ‘किलकारी’, सिटी में शुरू हुई मुफ्त ऑडियो कॉल सेवा
Child Health Care India: गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के स्वास्थ्य मार्गदर्शन के लिए चंद्रपुर में शुरू हुई किलकारी सेवा। सप्ताह में एक बार मोबाइल पर मुफ्त ऑडियो कॉल से हेल्थ टिप्स।
- Written By: आंचल लोखंडे
गर्भवती महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की गुंजेगी ‘किलकारी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Chandrapur Free Health Service:भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत मोबाइल आधारित निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा ‘किलकारी’ गर्भवती महिलाओं और शिशु स्वास्थ्य को मजबूत करने की दिशा में पूरे देश में प्रभावी ढंग से काम कर रही है। इस सेवा के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों वाले परिवारों को सप्ताह में एक बार उनके मोबाइल फोन पर स्थानीय भाषा (मराठी सहित) में ऑडियो कॉल के जरिए स्वास्थ्य मार्गदर्शन दिया जाता है।
स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, चंद्रपुर में इस सेवा को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। जिन गर्भवती महिलाओं का गर्भधारण कम से कम 4 महीने पूरा हो चुका है तथा जिन परिवारों में 1 वर्ष से कम आयु के बच्चे हैं, वे सभी इस योजना के लाभार्थी हैं। इसके लिए सभी आधिकारिक कॉल फोन नंबर 1600403660 से प्राप्त होंगी। नागरिकों से यह नंबर मोबाइल में सेव कर रखने की अपील की गई है, ताकि कॉल आसानी से पहचानी जा सके और आवश्यक संदेश छूट न जाए। कॉल की अवधि लगभग 3 से 5 मिनट होती है तथा पूरी कॉल सुनना आवश्यक है।
आवश्यक स्वास्थ्य सलाह
गर्भवती महिलाओं के मोबाइल पर कॉल गर्भधारण के 13वें सप्ताह (लगभग चौथे महीने) से शुरू हो जाती हैं। इस दौरान उन्हें गर्भावस्था से संबंधित आवश्यक स्वास्थ्य सलाह दी जाती है। यह कॉल नियमित रूप से तब तक जारी रहती हैं जब तक बच्चा 1 वर्ष का नहीं हो जाता।अगर कोई कॉल मिस हो जाए या लाभार्थी उसे दोबारा सुनना चाहे, तो वह अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 14423 डायल करके उसी सप्ताह का संदेश निःशुल्क सुन सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
नीट धांधली के बीच चंद्रपुर में फूटे पटाखे: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर छात्रों व नागरिकों ने मनाया जश्न!
आषाढ़ी एकादशी पर लाखनी में निकली भव्य दिंडी यात्रा, विट्ठल नाम के जयघोष से भक्तिमय हुआ नगर
चंद्रपुर में नकली सोयाबीन बीज का बड़ा फर्जीवाड़ा, 17 किसानों की फसल चौपट, कंपनी-सप्लायर पर एफआईआर
Chandrapur News: चंद्रपुर में छात्रों के समर्थन में बंद और विरोध प्रदर्शन, कई संगठनों ने निकाली रैली
लाभ लेने की अपील
इन संदेशों में गर्भावस्था के महीने या बच्चे की आयु के अनुसार सुझाव दिए जाते हैं। जैसे आहार, दवा, नियमित जांच, टीकाकरण, बीमारी से बचाव, स्वास्थ्य संबंधी आदतें और देखभाल।‘किलकारी’ सेवा गर्भवती महिलाओं, नई माताओं, बच्चों और उनके परिवारों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने व स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है तथा नागरिकों से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई है।
ये भी पढ़े: विकास के लिए केंद्र की योजनाओं पर जोर, निकाय चुनाव में भाजपा को सफल बनाएं : फडणवीस
स्थानीय आशा सेविका करेगी सहयोग
लाभार्थी अपनी स्थानीय आशा सेविका या ए.एन.एम. के माध्यम से इस योजना के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। अपने निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में गर्भधारण या प्रसव की आधिकारिक एंट्री करानी होगी। पंजीयन के समय वही मोबाइल नंबर देना आवश्यक है जिस पर कॉल प्राप्त होंगी। जानकारी ऑनलाइन RCH प्रणाली में दर्ज की जाएगी और उसके बाद कॉल स्वचालित रूप से शुरू हो जाएँगी।
