Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आषाढ़ी एकादशी पर लाखनी में निकली भव्य दिंडी यात्रा, विट्ठल नाम के जयघोष से भक्तिमय हुआ नगर

Lakhani Dindi Yatra: आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर लाखनी में शिक्षामहर्षि बापूसाहब लाखनीकर बाल विद्यामंदिर की ओर से भव्य दिंडी यात्रा निकाली गई।

  • Author By Manish Vishwabhno | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jul 25, 2026 | 04:48 PM

आषाढ़ी एकादशी दिंडी यात्रा- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ashadhi Ekadashi Dindi Yatra: आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर शिक्षामहर्षि बापूसाहब लाखनीकर बाल विद्यामंदिर, लाखनी की ओर से भव्य दिंडी यात्रा का आयोजन किया गया। विट्ठलरुक्मिणी के जयघोष, टालमृदंग की मधुर ध्वनि और हरिनाम संकीर्तन से संपूर्ण लाखनी नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा। श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक परंपरा का अद्भुत संगम इस दिंडी यात्रा में देखने को मिला।

दिंडी यात्रा का शुभारंभ साई मंदिर परिसर से हुआ। इससे पूर्व समर्थ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिगंबर कापसे तथा शिक्षामहर्षि बापूसाहब लाखनीकर चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष आल्हाद भांडारकर के करकमलों से पालकी का विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के जयघोष के बीच पालकी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली और शिक्षामहर्षि बापूसाहब लाखनीकर बाल विद्यामंदिर परिसर में संपन्न हुई।

लाखनी में आषाढ़ी एकादशी उत्सव

दिंडी यात्रा में वारकरी वेशभूषा धारण किए नन्हेमुन्ने बच्चों का उत्साह और अनुशासन सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों ने भजन-कीर्तन और विट्ठल नाम संकीर्तन के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्तों ने दिंडी का स्वागत कर पुण्य लाभ लिया। मार्गभर नागरिकों और भक्तों ने दिंडी का स्वागत कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

सम्बंधित ख़बरें

बेटे की जीत पर आंखों से छलके आंसू, अभिजीत दीपके की मां का भावुक बयान, संघर्ष की कहानी सुन भर आएंगी आंखें

मूल में बम विस्फोट की झूठी सूचना देने वाला आरोपी गिरफ्तार, डायल 112 पर किया था फर्जी कॉल

अभी अंत नहीं हुआ है… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, रखी ये बड़ी मांग

क्या आपका बच्चा भी करता है शरारत और पढ़ाई से जी चुराता है? हो सकती है यह बीमारी, नागपुर AIIMS का बड़ा खुलासा

ये भी पढ़े: चंद्रपुर में नकली सोयाबीन बीज का बड़ा फर्जीवाड़ा, 17 किसानों की फसल चौपट, कंपनी-सप्लायर पर एफआईआर

कार्यक्रम को सफल बनाने में समर्थ महाविद्यालय के एनसीसी विभाग प्रमुख बालकृष्ण रामटेके तथा एनसीसी कैडेट्स का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। संपूर्ण आयोजन संस्था की संचालिका डॉ. सोनाली भांडारकर के मार्गदर्शन में सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

नन्हे वारकरियों की दिंडी ने मोहा सभी का मन

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शिक्षामहर्षि बापूसाहब लाखनीकर बाल विद्यामंदिर की सभी शिक्षिकाओं ने अथक परिश्रम कर उल्लेखनीय योगदान दिया। आषाढ़ी एकादशी पर निकली यह भव्य दिंडी यात्रा लाखनी में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक एकता का प्रेरणादायी संदेश देकर संपन्न हुई।

Ashadhi ekadashi dindi yatra lakhani vitthal rukmini bhakti program

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 04:08 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Maharashtra News
  • Pandharpur Yatra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.