Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किडनी कांड: दिल्ली-यूपी-MP से चंद्रपुर पहुंचे पीड़ित, डॉक्टर फरार, पुलिस जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Kidney Racket: चंद्रपुर किडनी रैकेट का बड़ा खुलासा! 3 और पीड़ित सामने आए, त्रिची के अस्पताल में निकाली गई थी किडनी। कर्ज और बीमारी के चलते जाल में फंसे थे युवक। पढ़ें पूरी खबर।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jan 21, 2026 | 08:50 AM

किडनी कांड (AI Generated Photo)

Follow Us
Close
Follow Us:

Organ Trade India: किसान किडनी विक्री मामले में जहां पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, वहीं उत्तर भारत से तीन किडनी पीड़ित सीधे चंद्रपुर पहुंच गए। इन पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि तमिलनाडु के त्रिची स्थित स्टार किम्स हॉस्पिटल में उनकी किडनी निकाली गई थी। इसके साथ ही इस मामले में किडनी पीड़ितों की संख्या अब पांच हो गई है।

पीड़ितों के नाम अंकुल शर्मा (निवासी भिंड, मध्य प्रदेश), नवीन साहू (निवासी दिल्ली) और जावेद (निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश) हैं। इससे पहले इसी अस्पताल में किडनी बिक्री के एजेंट हिमांशु भारद्वाज और उत्तर प्रदेश के पीड़ित मोहम्मद तारीक खान की किडनी निकाले जाने का मामला सामने आ चुका है। इन सभी पांचों पीड़ितों के बयान चंद्रपुर पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं।

पीड़ितों ने सुनाई आपबीती

पीड़ितों ने बताया कि अंकुल आईपीएल में सट्टा हार गया था, जिससे उस पर कर्ज का बोझ बढ़ गया। वहीं नवीन की मां कैंसर से पीड़ित हैं, जिनके इलाज के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। जावेद एक कपड़े की दुकान में नौकरी करता था। आर्थिक तंगी से उबरने के लिए तीनों ने किडनी बेचने का फैसला किया। उन्हें शुरुआत में 15 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन वास्तव में तीनों को सिर्फ 5-5 लाख रुपये ही मिले।

सम्बंधित ख़बरें

संपादकीय: अब महापौर पद के लिए कश्मकश जारी

असली शिवसेना की जंग में ‘पिछड़’ गए शिंदे! BMC में उद्धव ने दी पटकनी, ठाकरे की 65 सीटों ने बढ़ाई CM की टेंशन?

IND vs NZ: नागपुर में आज कीवियों से भिड़ेगी टीम इंडिया, ODI हार का बदला T20 में लेगा भारत

कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना! शिंदे की ‘कैद’ से पार्षद आजाद, होटल से निकलकर सीधे पहुंचे हाईकमान

यह भी पढ़ें – कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना! शिंदे की ‘कैद’ से पार्षद आजाद, होटल से निकलकर सीधे पहुंचे हाईकमान

बाकी 10 लाख रुपये पाने के लिए वे कई बार त्रिची गए, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस से भी गुहार लगाई, जहां से भी उन्हें निराशा हाथ लगी। अंततः उन्होंने तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग के उपसंचालक से शिकायत की। वहां उनके वीडियो बयान तो दर्ज किए गए, लेकिन अब तक उन्हें कोई राहत नहीं मिली।

गोविंदस्वामी अब भी फरार

जांच में नाम सामने आने के बाद डॉ. राजरत्न गोविंदस्वामी फरार हो गया है। इस बीच उसने 5 जनवरी को मदुरै न्यायालय में ट्रांजिट बेल के लिए आवेदन किया था, जिसे 5 फरवरी तक मंजूरी दे दी गई है। इससे पहले उसे चंद्रपुर न्यायालय से अग्रिम जमानत लेनी होगी। पुलिस उस पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

Kidney racket case chandrapur tamil nadu victims investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 21, 2026 | 08:50 AM

Topics:  

  • Chandrapur
  • Chandrapur News
  • Kidney Racket
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.