अंधेरी स्टेशन पर शुरू होंगे स्लीपिंग पॉड, यात्रियों को मिलेगी किफायती ठहरने की सुविधा
Western Railway Passenger Stay Pods: मुंबई के अंधेरी स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्लीपिंग पॉड शुरू किए जाएंगे। इस पहल से ट्रांजिट यात्रियों को सुरक्षित और किफायती ठहरने का विकल्प मिलेगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
कैप्सूल स्लिपिंग पॉड्स (सौ. सोशल मीडिया )
Andheri Station Sleeping Pod Facility: मुंबई में बढ़ती यात्री संख्या और ठहरने की समस्या को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने अंधेरी रेलवे स्टेशन (पूर्व) पर स्लीपिंग पॉड शुरू करने का फैसला किया है।
यह सुविधा खासतौर पर उन यात्रियों के लिए उपयोगी होगी, जिन्हें कुछ घंटों के लिए सुरक्षित और किफायती ठहरने की जरूरत होती है। इस परियोजना के लिए स्टेशन के दूसरे फ्लोर पर करीब 5,000 वर्गफुट क्षेत्र चिह्नित किया गया है। इसके अलावा 500 से 600 वर्गफुट क्षेत्र में आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि यात्रियों को आरामदायक अनुभव मिल सके।
व्यस्त ट्रांजिट हब है अंधेरी
अंधेरी मुंबई के सबसे व्यस्त ट्रांजिट हब्स में से एक है, जहां रोजाना लाखों यात्रियों की आवाजाही होती है। पास में स्थित नेस्को सेंटर और अन्य क्षेत्रों में आयोजित होने वाले बड़े कार्यक्रमों और प्रदर्शनियों के दौरान यहां भारी भीड़ उमड़ती है, जिससे ठहरने की समस्या और बढ़ जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
बिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
MBBS बनाम BHMS: मिक्सोपैथी पर क्यों मचा घमासान? जानें 60% अस्पतालों को चलाने वाले डॉक्टरों का पक्ष
रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को राहत देना
विनीत अभिषेक ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे यात्रियों को होटल या लॉज ढूंढने की परेशानी से राहत मिलेगी।
मुंबई सेंट्रल मॉडल की सफलता
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शुरू किए गए स्लीपिंग पॉड को यात्रियों का शानदार प्रतिसाद मिला है। इसकी ऑक्यूपेंसी लगभग 95 प्रतिशत तक रहती है, जो इस सुविधा की लोकप्रियता को दर्शाती है।
ये भी पढ़ें :- कृत्रिम फूलों से किसानों को नुकसान, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई; नगर निगमों को मिले अधिकार
यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा
अंधेरी स्टेशन पर इस सुविधा के शुरू होने से ट्रांजिट यात्रियों, व्यापारिक यात्रियों और प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। इससे न केवल ठहरने की समस्या कम होगी, बल्कि यात्रियों को कम खर्च में बेहतर सुविधा भी मिल सकेगी।
