Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चंद्रपुर में हत्या के आरोपी हाजी सरवर को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, मची सनसनी

शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र बिनबा गेट परिसर की एक रेस्टोरेंट में अज्ञात आरोपियों की ओर से की गई अंधाधुंध फायरिंग में जिले के कुख्यात आरोपी हाजी सरवर शेख की मौत हो गई। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई और तनाव की स्थिति निर्माण हुई।

  • By आकाश मसने
Updated On: Aug 12, 2024 | 11:04 PM

गोलीबारी के बाद हाजी सरवर को अस्पताल ले जाते लोग व समर्थकों की भीड़

Follow Us
Close
Follow Us:

चंद्रपुर: शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र बिनबा गेट परिसर की एक रेस्टोरेंट में अज्ञात आरोपियों की ओर से की गई अंधाधुंध फायरिंग में जिले के कुख्यात आरोपी हाजी सरवर शेख की मौत हो गई। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई और तनाव की स्थिति निर्माण हुई। इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। यह हमला सोमवार को दोपहर करीब 4 बजे हुआ। हमले के वक्त हाजी सरवर अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर बिनबा गेट परिसर के शाही दरबार रेस्टोरेंट में खाना खा रहा था।

हाजी सरवर जब शाही दरबार रेस्टोरेंट में खाना खा रहा था तभी अचानक कुछ हमलावर रेस्टोरेंट में घुस आए। उन्होंने हाजी सरवर शेख पर हमला बोल दिया और चाकू से वार किए। इस बीच एक हमलावर ने रिवाल्वर निकाल कर हाजी सरवर पर फायरिंग शुरू कर दी। हाजी के सीने में गोलियां लगी। इसके अलावा हाजी के एक साथी को पैर में गोली लगी। हमलावर हाजी सरवर को खून से लथपथ अवस्था में छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गए। हमलावरों ने पूर्वनियोजित ढंग से घटना को अंजाम दिया। हाजी पर बारीकी से नजर रखे हुए थे। हथियारों से लैस चार से पांच हमलावर रेस्टॉरेंट में थे। जबकि रेस्टोरेंट के बाहर भी चार से पांच कारों में दबिश बनाए हुए थे।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर फडणवीस करेंगे फैसला

उपचार के दौरान तोड़ा दम

फायरिंग के बाद हाजी को खून से लथपथ अवस्था में उसके अन्य साथियों ने एक कार से जिला अस्पताल में  पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान हाजी की मौत हो गई। इस घटना की खबर शहर में तेजी से फैल गई और देखते ही देखते जिला अस्पताल के सामने हाजी के समर्थकों और रिश्तेदारों की भीड़ इकट्ठा हो गई। अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति रही। अस्पताल परिसर में पुलिस बंदोबस्त लगाया गया था। क्रोधित परिजनों तथा समर्थकों की भीड़ पर नियंत्रण करने पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

सरवर जमानत पर था बाहर

हमले में मृत हाजी सरवर शेख घुग्घुस निवासी है। वह एक हत्या के संगीन मामले में पिछले दिनों कारगार में विचाराधीन कैदी के रूप में बंद था। वह जमानत पर बाहर आया था। मृतक हाजी कांग्रेस का कार्यकर्ता भी था।वह नकोड़ा में सरपंच भी रह चुका है। जिला कांग्रेस के एक गुट के नेताओं से हाजी की घनिष्ठता थी। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे।

यह भी पढ़ें:- सुप्रिया सुले बाेलीं उन्हें लगता है कि रिश्ते और चुनाव पैसे से जीते जाते हैं

नक्सलियों को हथियार सप्लाई

नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने के संगीन आरोप में हाजी सरवर शेख के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में हाजी सरवर शेख को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया था। जून 2012 में घुग्घुस में राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यकर्ता तथा ट्रांसपोर्ट व्यवसायी तिरुपति पोल की हत्या के मामले में भी हाजी सरवर शेख मुख्य आरोपी था।

Haji sarwar accused of murder in chandrapur was shot at in broad daylight

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 12, 2024 | 11:04 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

चुप रहने वाले लोग क्यों होते हैं सबसे मजबूत? जानिए 10 कारण

2

IPL 2026 मेगा ऑक्शन का बड़ा खेला! 10 टीमों की रिटेन-रिलीज लिस्ट आउट, देखें पर्स में हैं कितने करोड़?

3

Viral News: एक साथ घूम रहे थे भाई-बहन…तभी आकर सुबूत मांगने लगी महिला पुलिस, VIDEO ने मचाया बवाल

4

8वें वेतन आयोग पर बड़ा सवाल, क्या इन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा DA का फायदा? जानें क्या है डिटेल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.