वेटिंग लिस्ट की टेंशन खत्म! नागपुर से पुणे और मुंबई के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; जानें कब से शुरू होगी बुकिंग
Nagpur Pune Special Train: यात्रियों को मध्य रेल का तोहफा। अप्रैल में नागपुर-पुणे और नागपुर-मुंबई के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें। 24 मार्च से शुरू होगा आरक्षण। देखें समय सारणी और ठहराव।
- Written By: प्रिया जैस
रेलवे की स्पेशल ट्रेन (फाइल फोटो)
Central Railway News: मध्य रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस- नागपुर तथा पुणे – नागपुर के बीच विशेष ट्रेनें चलाएगा। लोकमान्य तिलक टर्मिनस नागपुर विशेष ट्रेन (2 सेवाएं) ट्रेन संख्या 01021 विशेष 3 अप्रैल 2026 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 00:55 बजे प्रस्थान करेगी और नागपुर उसी दिन 15:45 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01022 विशेष 3 अप्रैल 2026 को नागपुर से 20:00 बजे प्रस्थान करेगी और लोकमान्य तिलक टर्मिनस अगले दिन 11:45 बजे पहुंचेगी। ठहरावः ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर बदनेरा, धामनगांव और वधर्धा, संरचनाः एसी द्वितीय, 6 एसी तृतीय, 9 शयनयान 4 सामान्य द्वितीय तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन।
पुणे – नागपुर विशेष ट्रेन (2 सेवाएं)
ट्रेन संख्या 01467 विशेष 3 अप्रैल 2026 को पुणे से 15:50 बजे प्रस्थान करेगी और नागपुर अगले दिन 06:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01468 विशेष 4 अप्रैल 2026 को नागपुर से 08:00 बजे प्रस्थान करेगी और पुणे उसी दिन 23:30 बजे पहुंचेगी। ठहरावः उरुली, दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा।
सम्बंधित ख़बरें
वाशिम में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू, 10.20 लाख मतदाताओं का होगा सत्यापन
भारी बारिश से फसल बर्बाद, फिर भी नहीं मिला बीमा; मानोरा के किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी
अकोला में बरसात में डायरिया से बचाव पर जोर, 16 जून से 31 जुलाई तक चलेगा अभियान
अकोला के शिवनी मलकापुर में पल्स पोलियो अभियान संपन्न, बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंद
संरचनाः 2 एसी द्वितीय, 4 एसी तृतीय, 8 शयनयान, 4 सामान्य द्वितीय तथा 1 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन। आरक्षणः विशेष ट्रेनों के लिए आरक्षण 24 मार्च 2026 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों पर यात्री टिकट बुकिंग के लिए ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – मेलघाट में फिर खेला! कांग्रेस के दिग्गज नेता की भाजपा विधायक संग फोटो वायरल, नजदीकियों ने पार्टी के उड़ाए होश
मुंबई के लिए सप्ताह में 2 दिन ट्रेनें
वहीं मुंबई और नागपुर के बीच द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जायेगी। इनमें ट्रेन 02141 स्पेशल मुंबई से 19 अप्रैल से 14 जुलाई तक मुंबई से हर रविवार और मंगलवार 00.20 बजे रवाना होकर 15.10 बजे नागपुर आयेगी। वहीं ट्रेन 02142 स्पेशल नागपुर से इसी अवधि में हर रविवार और मंगलवार को 20.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 13.30 बजे मुंबई पहुंचेगी।
यह ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, नाशिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा में रुकेगी। ट्रेन में एक सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 9 स्लीपर और 4 जनरल कोच समेत 2 गार्ड सह जनरल कोच होंगे।
