-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Supriya Sule Said They Think That Relations And Elections Are Won With Money
सुप्रिया सुले ने महायुति पर कसा तंज, बाेलीं- उन्हें लगता है कि रिश्ते और चुनाव पैसे से जीते जाते हैं
- Written By: आकाश मसने
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना (लाडली बहन योजना) को लेकर सोमवार को महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। मुंबई में मीडिया से चर्चा के दौरान लाडली बहन योजना की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सरकार को महिलाओं की इतनी ही चिंता थी तो यह योजना पहले क्यों नहीं लाई गई।

सुप्रिया सुले (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना (लाडली बहन योजना) को लेकर सोमवार को महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। मुंबई में मीडिया से चर्चा के दौरान लाडली बहन योजना की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सरकार को महिलाओं की इतनी ही चिंता थी तो यह योजना पहले क्यों नहीं लाई गई। महायुति पिछले दो साल से सरकार में है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन को लगता है कि रिश्ते और चुनाव पैसे से जीते जा सकते हैं। पत्रवार्ता के दौरान उन्होंने महायुति व मोदी सरकार का जमकर निशाना साधा।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा पिछले महीने राज्य के बजट में घोषित इस योजना के तहत ढाई लाख से कम वार्षिक पारिवारिक आय वाली महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए आर्थिक सहायता के तौर पर दिए जाएंगे। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इस योजना का बढ़चढ़कर प्रचार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर फडणवीस करेंगे फैसला, आशीष शेलार का बड़ा बयान
सम्बंधित ख़बरें
राकांपा के कांग्रेस विलय के दावों पर सुप्रिया सुले का पूर्णविराम; बोलीं- शरद पवार ने नहीं दिया कोई प्रस्ताव
सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र की आर्थिक स्थिति पर उठाए सवाल, लाडली बहन योजना के लिए फंड ट्रांसफर पर जताई चिंता
सुनेत्रा पवार के विमान में तकनीकी खराबी से मचा हड़कंप; सुप्रिया सुले ने खोला VSR कंपनी का कच्चा चिट्ठा
भतीजे के चक्कर में छिनी भुजबल की राज्यसभा सीट? सुप्रिया सुले की सहानुभूति के बाद अब घर वापसी की अटकलें तेज
रिश्तों और लेन-देन के बीच अंतर
सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि “रिश्तों और लेन-देन के बीच अंतर होता है। सत्तारूढ़ गठबंधन को लगता है कि रिश्ते और चुनाव पैसे से जीते जा सकते हैं। खून के रिश्ते और प्यार लेन-देन से अलग होता है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि यह योजना लोकसभा चुनावों का स्पष्ट परिणाम है, जिसमें सत्तारूढ़ गठबंधन को मुंह की खानी पड़ी थी। बारामती से लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने हालांकि इस योजना का स्वागत किया, लेकिन कहा कि पिछले 18 से 24 महीनों में महाराष्ट्र में अपराध में वृद्धि दिखाने वाले आंकड़ों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
इस दौरान सुप्रिया सुले ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के काफिले पर हुए हमले को लेकर महाराष्ट्र के गृहमंत्रालय पर उठाते हुए कहा कि यह इंटेलिजेंस फेलियर है। उद्धव ठाकरे के साथ सिक्योरिटी रहती है तो क्या उन्हें पहले इस बात का अंदाजा नहीं था। उन्होंने कहा कि मैं मानती हुं कि यह गृहमंत्रायल का इंटेलिजेंस फेलियर है। साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग को लेकर जवाब देते हुए कहा कि महा विकास अघाड़ी में जल्द ही इस पर चर्चा होगी और घोषणा की जाएगी।
Supriya sule said they think that relations and elections are won with money
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती विधान परिषद चुनाव में 94.68% मतदान, 451 में से 427 मतदाताओं ने किया वोट
Jun 19, 2026 | 09:29 AMसोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस में घमासान, अनुशासन बनाए रखने के लिए कांग्रेस ने थमाया नोटिस
Jun 19, 2026 | 09:28 AMYoga Challenge: सुबह 10 मिनट योग या 10 मिनट मोबाइल? 30 दिन बाद दिखेंगे ये बदलाव
Jun 19, 2026 | 09:23 AMMain Vaapas Aaunga Day 7: इम्तियाज-दिलजीत की जोड़ी का चला जादू, सातवें दिन कमाई के आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीदें
Jun 19, 2026 | 09:22 AMविश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि
Jun 19, 2026 | 09:14 AMWomen’s World Cup: टीम इंडिया की स्टार गेंदबाज श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट से बाहर, इस RCB स्पिनर की हुई एंट्री
Jun 19, 2026 | 09:09 AMमानसून से पहले अलर्ट: बस ऑपरेटरों को आरटीओ की सख्त हिदायत, पानी भरे पुल-पुलियों से नहीं गुजरें वाहन
Jun 19, 2026 | 09:03 AMवीडियो गैलरी

यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM














