रोहित-विराट (Image- Siocial Media)
IPL Stats: देश में रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस की संख्या बेहद बड़ी है। आईपीएल में कई खेल प्रेमी इन्हीं दोनों खिलाड़ियों को देखने के लिए स्टेडियम तक खिंचे चले आते हैं। यही नहीं, आईपीएल के दौरान फैंस अक्सर इन दो सितारों के कारण दो गुटों में बंट जाते हैं और सोशल मीडिया पर भी इनके समर्थकों के बीच तकरार देखने को मिलती है। दोनों खिलाड़ी आईपीएल के पहले सीजन से ही खेल रहे हैं और टूर्नामेंट का 19वां सीजन शुरू होने वाला है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही आईपीएल के दिग्गज बल्लेबाज हैं, लेकिन इनके खेल के अंदाज और रिकॉर्ड में कुछ अंतर साफ़ दिखाई देता है। रोहित ने लंबे करियर में लगातार रन बनाए हैं और उनकी खेल शैली स्थिर और धैर्यपूर्ण मानी जाती है, वहीं कोहली की बल्लेबाजी आक्रामक और शतक बनाने की क्षमता अधिक है।
आंकड़ों की बात करें तो रोहित ने 7046 रन बनाए हैं और दो शतक जड़े हैं, जबकि कोहली ने 8661 रन बनाए और आठ शतक लगाए हैं। स्ट्राइक रेट की तुलना में दोनों लगभग बराबर हैं, लेकिन कोहली की औसत 39.54 है, जो रोहित की 29.73 से काफी ऊँची है। रोहित ने ज्यादा छक्के मारे हैं, जबकि कोहली ने ज्यादा चौके जड़े हैं। कुल मिलाकर, रोहित का खेल निरंतरता और अनुभव पर आधारित है, जबकि कोहली का खेल आक्रामकता और रन बनाने की उच्च क्षमता पर केंद्रित है। आइए, इनके आईपीएल करियर पर नजर डालते हैं।
‘हिटमैन’ रोहित शर्मा आईपीएल में अब तक दुनिया के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
यह भी पढ़ें- मिल गया आंद्रे रसेल का तोड़! कोच अभिषेक नायर ने शॉर्टलिस्ट किए 3 नाम, KKR के ये फिनिशर मचाएंगे तहलका
‘किंग’ कोहली आईपीएल में अब तक दुनिया के सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इन आंकड़ों से साफ़ है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही आईपीएल के सबसे बड़े और प्रभावशाली बल्लेबाज हैं। जबकि रोहित ने लंबे करियर में निरंतर प्रदर्शन किया है, कोहली की उच्च औसत और लगातार शतक उन्हें सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल करती है।