Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • World News |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भूमिहीन किसानों के नाम पर कर्ज ले लाखों की ठगी, कर्जमाफी का लाभ उठाने की साजिश नाकाम

Chandrapur News: चंद्रपुर जिले के कई गांवों के गरीब, निर्धन और भूमिहीन किसानों के नाम के जाली दस्तावेज तैयार कर फसल ऋण उठाकर किसानों को ठगने का गंभीर मामला सामने आया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Sep 21, 2025 | 12:10 PM

भूमिहीन किसानों के नाम पर कर्ज ले लाखों की ठगी (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chandrapur News: चंद्रपुर जिले के जिवती तहसील के कई गांवों के गरीब, निर्धन और भूमिहीन किसानों के नाम के जाली दस्तावेज तैयार कर फसल ऋण उठाकर किसानों को ठगने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संदर्भ में फिलहाल 65 किसानों के मामले सामने आए है। प्रत्येक किसान के नाम पर जाली 7/12 प्रमाणपत्र बनाकर बैंक के तथाकथित अधिकारियों द्वारा 1 लाख 70 हजार का फसल ऋण मंजूर कर संबंधित किसानों को महज 10 से 15 हजार रुपये थमाकर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

1 ही दिन में कर्ज हुए मंजूर

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने नाम पर कृषि कर्ज उठाने की बात गरीब, आदिवासी किसानों को उस वक्त पता चली जब उन्हें बैंक की ओर से बकाया कर्ज राशि जमा करने संबंधी नोटिस प्राप्त हुए। पूर्व मंत्री शोभा फडणवीस तथा पूर्व विधायक एड। संजय धोटे ने धोखाधड़ी के इस मामले का पर्दाफाश किया।

मामले की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, गरीब, निर्धन तथा भूमिहीन किसानों के नाम जमीन दिखाते हुए उनके नाम से जाली 7/12 प्रमाणपत्र तैयार कर यह जालसाजी की गई है। समूचे जिवती तहसील में फर्जी ऋण के यह मामले विदर्भ कोंकण ग्रामीण बैंक द्वारा किये जाने की बात उजागर हुई है। यह सभीं फर्जी ऋण के मामले आवेदन से लेकर मंजूर करने और रकम विड्राल करने की सारी प्रक्रिया एक ही दिन में पूर्ण की गई है।

किसानों से लिए उनके दस्तावेज

गरीब आदिवासियों को सरकारी योजना का लाभ दिलाने का लालच देकर उनसे आधार कार्ड और पासपोर्ट फ़ोटो लिए गए और उनके नाम पर फसल ऋण मंजूर कर लिया गया।यह भी उल्लेखनीय है कि, यह ऋण मंजूर करने के लिए बैंक के अधिकारियों की मदद से जाली प्रमाणपत्र तैयार किए गए, भूमिहीन किसानों के नाम पर खेत जमीन दर्शायी गयी, सभीं किसानों के बैंक में खाते खोले गए साथ ही इन किसानों के विड्राल फॉर्म पर हस्ताक्षर भी लिए गए।

खाते में रकम जमा होते ही रकम को विड्राल फॉर्म के जरिये निकाल भी लिया गया। इसके एवज में किसानों के हाथ में महज 10 से 15 हजार की रकम सौंपी गई, शेष रकम गबन की गई। फडणवीस ने बताया कि, यह जालसाजी जिवती तहसील के धनकदेवी,मारूतिगुड़ा, निजाम गोंदी, चिखली, पाटन आदि गांवों के किसानों के साथ एकसाथ ही की गई है।

यह भी पढ़ें – एनसीपी का चिंतन, भाजपा को चुनौती, गडकरी-फडणवीस का प्रभाव, फिर भी दबाव, बदलेंगे समीकरण?

मामला दर्ज किया

इस धोखाधड़ी के शिकार किसानों ने धोखाधड़ी की सूचना पूर्व विधायक संजय धोटे को दी है। फिलहाल इस मामले में सभी पीड़ित किसानों की तरफ से कोरपना, जिवती और गड़चांदुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है, इस मामले में पुलिस द्वारा फिलहाल विनायक राठौड़ नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, यह आरोपी जिवती तहसील के ग्राम सारंगापुरा का निवासी है। किसानों का आरोप है कि, इसी आरोपी ने उनसे सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर आधार कार्ड, पासपोर्ट फ़ोटो और विड्राल फॉर्म पर हस्ताक्षर लिए थे।

Fraudulent plot advantage loan waiver foiled after taking loans name landless farmers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 21, 2025 | 12:10 PM

Topics:  

  • Chandrapur
  • Chandrapur News

सम्बंधित ख़बरें

1

सरकारी नौकरी का झांसा देकर लगाया चूना, 29 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी लॉरेंस को पुलिस ने दबोचा

2

गैस रिसाव के बाद रहमतनगर STP सील, जांच कमेटी तय करेगी दोबारा शुरू करने का निर्णय

3

मोहाड़ी में गला रेतकर युवक की हत्या, मटन पार्टी बनी विवाद की वजह?

4

राहुल गांधी के आरोप झूठे, चंद्रपुर के जिला प्रशासन ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी से नकारा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.