सरकारी नौकरी का झांसा देकर लगाया चूना, 29 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी लॉरेंस को पुलिस ने दबोचा
Chandrapur Crime News: चंद्रपुर की दुर्गापुर पुलिस ने नागपुर निवासी 18 वर्षीय लॉरेंस हेनरी को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 29 लाख की ठगी करने पर गिरफ्तार किया। फर्जी स्टांप व आईडी भी जब्त की गई।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chandrapur Fraud Case News: चंद्रपुर जिले की दुर्गापुर पुलिस ने आर्थिक धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले में नागपुर निवासी लॉरेंस मारिदास हेनरी (18) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्वयं को लोकसेवक बताकर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देने और इस बहाने 29 लाख रुपये हड़पने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, लॉरेंस ने अपने साथियों की मदद से शिकायतकर्ता को सरकारी नौकरी का प्रलोभन दिया। इस दौरान उसने फर्जी सरकारी स्टांप और महाराष्ट्र सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग का नकली पहचान पत्र वाला नियुक्ति पत्र भी दिखाया। इन दस्तावेजों पर विश्वास कर शिकायतकर्ता ने आरोपी को नकद और बैंक के माध्यम से कुल 29 लाख रुपये सौंप दिए।
नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र फर्जी
पुलिस जांच में सामने आया कि नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र दोनों फर्जी थे। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर जिले में औसत 31.84 प्रतिशत जलसंग्रह, बारिश बढ़ने पर राहत की उम्मीद
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Cyber Fraud Case: IPS की फर्जी Facebook ID बनाकर ठगी की कोशिश, व्यापारी की सतर्कता से नाकाम हुई साइबर जालसाजी
चंद्रपुर: जिवती के किसानों को भी मिलेगा योजनाओं का लाभ, CM फडणवीस ने दिए ऑफलाइन सातबारा जारी करने के निर्देश
यह भी पढ़ें:- नये परिसीमन और आरक्षण नियम को चुनाैती देने वालों को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
इस मामले में मुख्य लोक संरक्षक एडवोकेट विनोद बोरसे के मार्गदर्शन में सहायक लोक संरक्षक एडवोकेट अनुपमा फालके ने आरोपी को मुफ्त कानूनी सेवाएं प्रदान कीं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस धोखाधड़ी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी उजागर हो सके।
