-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Fares Of Demu Memu Trains Reduced
Chandrapur News: डेमू-मेमू ट्रेनों का किराया हुआ कम, जिले के पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को बड़ी राहत
- Written By: नवभारत डेस्क

प्रतीकात्मक तस्वीर
चंद्रपुर. भारतीय रेलवे ने लाखों रेल यात्रियों को राहत प्रदान करते हुए डेमू और मेमू पैसेंजर ट्रेनों का किराया कोरोना के पूर्व की तरह कर दिया है. रेल किराये में मिली इस रियायत से लाखों यात्री लाभान्वित होंगे. उल्लेखनीय है कि कोरोना संकट के पूर्व देश भर में पैसेंजर ट्रेनें चला करती थी, जिसका किराया काफी कम होने से इन ट्रेनों में बड़ी संख्या में अत्यंत गरीब परिवार सफर करते थे. परंतु कोरोना संकट के बाद पैसेंजर ट्रेनें बंद कर भारतीय रेलवे ने डेमू और मेमू ट्रेन शुरू की थी. जिनका किराया काफी होने से अत्यंत गरीब परिवार के लोग ट्रेन में सफर नहीं कर पा रहे थे.
भारतीय रेलवे ने निर्णय लेते हुए बढ़ाया गया किराया कम कर दिया है. अब कोरोना के पूर्व जो किराया लिया जाता था, वही किराया लिया जाएगा. इस घोषणा के संदर्भ में जानकारी देते हुए जेडआरयूसीसी सदस्य दामोदर मंत्री ने बताया कि आज से रेल मंत्रालय ने सभी डेमू, मेमू पैसेंजर ट्रेनों का किराया कम कर दिया है. कोरोना के पहले जो किराया था वही कर दिया गया है. अब बल्लारशाह, चंद्रपुर से वर्धा तक डेमू ट्रेन की टिकट केवल 33 रुपये और चांदाफोर्ट से गोंदिया की टिकट 55 रुपये होगी. इससे गरीब परिवारों को ट्रेन से यात्रा करने में आसानी होगी.
मेमू स्पेशल ट्रेनों का दर्जा हटा
कोविड के समय शुरू की गईं मेमू स्पेशल ट्रेनों का दर्जा अब हट चुका है. रेलवे ने एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल कोच भी बहाल करने के निर्देश दे दिए हैं. रेल यात्री सुविधाओं में भी धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है. ऐसे में अब यात्रियों को फिर से पुराने किराए पर सुविधाओं के साथ सफर करने का मौका मिलेगा. रेलवे ने कोरोना काल में ट्रेनों को स्पेशल दर्जा देते हुए 30 से 40 फीसद तक किराया बढ़ा दिया था. जनरल कोच में भी आरक्षण जरूरी होने पर टिकट के दाम में दोगुनी बढ़ोत्तरी हो गई थी. इसको अब रेलवे ने हटाते हुए सामान्य टिकट पर यात्रा की सुविधा बहाल कर दी है.
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर: शेगांव बुजुर्ग मार्ग पर सड़क निर्माण में लापरवाही, 7 दिनों से बस सेवा बंद, स्कूली बच्चों की पढ़ाई ठप
80 के दशक से उठ रही ब्रह्मपुरी को जिला बनाने की मांग, चंद्रपुर से 125 किमी की दूरी के कारण बढ़ा असंतोष
धान बोनस नहीं मिलने पर भड़के चंद्रपुर के किसान, 4 महीने बाद भी खाते खाली, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी; 5 साल में खोजे गए 1,155 लापता बच्चे, ऑपरेशन मुस्कान से लौटी घरों में रौनक
Fares of demu memu trains reduced
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMMP में ई-अटेंडेंस पर घमासान: उदय प्रताप सिंह के बाद बहस तेज, शिक्षक संगठनों ने रखा अपना पक्ष
Jul 08, 2026 | 10:55 PM30 रुपये के लिए यात्री से भिड़ा रेलवे टिकट क्लर्क, गाली-गलौज का वीडियो वायरल होते ही हुआ सस्पेंड
Jul 08, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














