-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chickens Die Of Bird Flu In Chandrapur Alert Zone Declared
Bird Flu : चंद्रपुर में बर्ड फ्लू की एंट्री, पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की मौत, अलर्ट जोन घोषित
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू तेजी से पैर पसार रहा है। चंद्रपुर जिले से भी बर्ड फ्लू के मामले सामने आए है। ब्रह्मपुरी तालुका के मौजा मांगली के पोल्ट्री फार्म में पशुपालन विभाग ने मृत मुर्गियों के नमूने एकत्र किए हैं...

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
चंद्रपुर: महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू तेजी से पैर पसार रहा है। पिछले दिनों नागपुर में 3 बाघ और एक तेंदुए की मौत और इसके बाद लातूर में भी बड़ी संख्या में कौवों की मौत की खबर ने चिंता बढ़ा दी थी। इसके बाद से राज्य के सभी जिलों में प्रशासन लगातार इसको लेकर अलर्ट मोड़ में है। अब चंद्रपुर जिले से भी बर्ड फ्लू के मामले सामने आए है। चंद्रपुर जिले की ब्रह्मपुरी तालुका के मौजा मांगली के पोल्ट्री फार्म में पशुपालन विभाग ने मृत मुर्गियों के नमूने एकत्र किए गए और राज्य स्तरीय पशु रोग जांच प्रयोगशाला, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद भेजे।
पुणे और भोपाल में पशु रोग संस्थान में जांच के बाद इन नमूनों में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा एच5एन1) की पुष्टि हुई है, इसलिए कलेक्टर और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष ने रोग के प्रसार को रोकने के लिए मांगली गांव से 10 किलोमीटर दूर क्वारंटीन का आदेश दिया है। क्षेत्र को ‘अलर्ट जोन’ घोषित किया है।
कलेक्टर ने रैपिड रिस्पांस टीम को दिए निर्देश
कलेक्टर विनय गौड़ा जीसी व पशुपालन उपायुक्त डॉ. मंगेश काले ने निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में, मांगली, गेवरलाचक और जूनोनाटोली में पोल्ट्री रैपिड रिस्पांस टीम संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग करके प्रभावित पक्षियों को मारने के लिए तुरंत कार्रवाई करेगी। इनका निपटान निर्देशों के अनुसार किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
समय पर इलाज देने से इनकार: चंद्रपुर के सरकारी अस्पताल में बेड और न्यूरोसर्जन न होने का दिया गया हवाला
चंद्रपुर में MIM पार्षद अजहर शेख पर हमले का मामला, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई
Chandrapur News: स्मार्ट मीटर और बिजली दर वृद्धि के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, महावितरण को सौंपा ज्ञापन
चंद्रपुर में आंगनवाड़ी भर्ती शुरू, 218 पदों के लिए 12वीं पास महिलाएं 31 जुलाई तक करें आवेदन
प्रभावित क्षेत्र में बचे हुए पशु आहार, अंडे आदि को नष्ट कर दिया जाएगा। उनका वैज्ञानिक तरीके से निपटान किया जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। निजी वाहनों को क्षेत्र के बाहर पार्क करने का आदेश दिया है।
इन वस्तुओं के परिवहन पर रहेगा प्रतिबंध
इसके अलावा, प्रभावित क्षेत्रों में जीवित और मृत मुर्गियां, अंडे, मुर्गी खाद, पक्षी चारा, सहायक सामग्री और उपकरण आदि के परिवहन व नागरिकों के साथ-साथ अन्य पक्षियों और जानवरों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध है। प्रभावित पोल्ट्री फार्म के प्रवेश द्वार एवं परिसर को 2 प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइट या पोटेशियम परमैंगनेट से कीटाणुरहित करने के निर्देश दिए गए हैं।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
5 किमी क्षेत्र में बंद रहेगी दुकानें
प्रभावित क्षेत्र से 5 किमी परिधि क्षेत्र में पोल्ट्री एवं चिकन की दुकानें, परिवहन, बाजार एवं यात्रा/प्रदर्शनी आदि बंद रहेंगे। यदि जिले में कहीं भी पक्षियों में कोई असामान्य मृत्यु दर पाई जाती है, तो पशु चिकित्सालय या टोल-फ्री नंबर 1962 पर संपर्क करना चाहिए।
Chickens die of bird flu in chandrapur alert zone declared
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Google का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
Jul 29, 2026 | 04:46 PMभोपाल में बेकाबू हुआ किसान आंदोलन! बैरिकेड्स उखाड़ बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारी, स्टेशन की तरफ कूच
Jul 29, 2026 | 04:44 PMअमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
Jul 29, 2026 | 04:39 PM‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
Jul 29, 2026 | 04:39 PMमुलुंड डंपिंग की 15 एकड़ जमीन DRP को लीज पर देने का प्रस्ताव अटका: ट्री कमेटी ने 2,710 पेड़ काटने की दी मंजूरी
Jul 29, 2026 | 04:28 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














