- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Teacher Murder Wife Arrested Supari Case
सरकारी नौकरी और पैसों के लालच में पत्नी ने ही दी पति की सुपारी, सहेली ने बुना मौत का जाल
Teacher Murder Case: चंद्रपुर जिले के भद्रावती में जिला परिषद शिक्षक रवींद्र कुलमेथे की हत्या का खुलासा। पत्नी ने सहेली के साथ मिलकर नौकरी और ग्रेच्युटी के लिए रची थी साजिश।
- Written By: गोरक्ष पोफली

हत्या के जांच की प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)
Chandrapur Teacher Murder: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के भद्रावती इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की सुपारी देकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 46 वर्षीय रवींद्र कुलमेथे के रूप में हुई है, जो एक जिला परिषद शिक्षक थे। इस हत्या के पीछे की वजह जानकर पुलिस भी दंग रह गई आरोपी पत्नी अपने पति की सरकारी नौकरी और रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले ग्रेच्युटी के लाखों रुपये हड़पना चाहती थी।
सहेली की सलाह और 1 लाख की सुपारी
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि रवींद्र और उनकी पत्नी दीपमाला (42 वर्ष) पिछले कई सालों से अलग रह रहे थे। दीपमाला का दावा है कि वह पति के कथित उत्पीड़न से परेशान थी। इसी दौरान नागपुर में इलाज के दौरान उसकी मुलाकात वर्षा परचाके नामक महिला से हुई। वर्षा ने दीपमाला को एक अघोरी सलाह दी कि यदि वह अपने पति को रास्ते से हटा दे, तो उसे अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी मिल जाएगी और ग्रेच्युटी के पैसे भी उसके होंगे। इस लालच में आकर दीपमाला ने वर्षा और दो अन्य गुर्गों को 1 लाख रुपये की सुपारी दे दी।
शादी का बहाना और कार में मर्डर
साजिश के तहत, 29 अप्रैल को दीपमाला ने रवींद्र को एक शादी के बहाने बुलाया। 30 अप्रैल को उसने रवींद्र को हत्यारों की कार में बैठा दिया। निर्जन स्थान पर ले जाकर आरोपियों ने प्लास्टिक की थैली और स्कार्फ से रवींद्र का गला घोंट दिया। 2 मई को भद्रावती के घोडपेठ इलाके में हनुमान मंदिर के पास उनका शव बरामद हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
बैंकिंग सुरक्षा में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ OTP नहीं! डिजिटल बैंकिंग में आएगा मल्टी लेयर सिक्योरिटी सिस्टम
वर्धा में 11वीं की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू; 13 हजार छात्र और 23 हजार सीटें, विज्ञान संकाय में बढ़ी होड़
छत्रपति संभाजीनगर: सलीम अली सरोवर बदहाली की कगार पर, 4 करोड़ का सौंदर्यकरण फेल?
यवतमाल में पीएम-किसान के 33 हजार लाभार्थियों का ‘फार्मर आईडी’ लंबित; 20 मई तक प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य
यह भी पढ़ें: ममता दीदी राहुल गांधी की बात मानतीं, तो नतीजा कुछ और होता, संजय राउत का बंगाल हार पर बड़ा दावा
पुलिस की मुस्तैदी और गिरफ्तारी
शव मिलने के बाद भद्रावती पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने तेजी से जांच शुरू की। मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगालने पर पुलिस का शक पत्नी दीपमाला पर गहराया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने 3 मई को दीपमाला और उसकी सहेली वर्षा को वरोरा से गिरफ्तार किया, जबकि 4 मई को मुख्य हत्यारे सोनू उर्फ प्रवीण कालोकर और नाज़िर अंसारी को नागपुर से दबोच लिया गया।
न्यायालय की कार्रवाई
भद्रावती पुलिस के निरीक्षक योगेश पारधी ने बताया कि आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई कार और मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं। अदालत ने चारों आरोपियों को 7 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है कि कैसे संपत्ति और नौकरी के लालच में एक पत्नी ने सात जन्मों के रिश्ते को तार-तार कर दिया।
Chandrapur teacher murder wife arrested supari case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शादी टूटने की खबरों के बीच इमोशनल हुई Mouni Roy, दोस्त को लिखा ये खास मैसेज, बताया जिंदगी का खास हिस्सा
May 13, 2026 | 03:44 PM‘सिर्फ जांच से काम नहीं चलेगा…’, भोपाल में नीट पेपर लीक पर भड़के छात्र संगठन; शिक्षा प्रणाली पर उठाए सवाल
May 13, 2026 | 03:42 PMSamsung का बड़ा दांव, अब सस्ते में मिलेगा Premium Galaxy Phone, कंपनी खुद बेच रही Refurbished Smartphones
May 13, 2026 | 03:41 PMबैंकिंग सुरक्षा में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ OTP नहीं! डिजिटल बैंकिंग में आएगा मल्टी लेयर सिक्योरिटी सिस्टम
May 13, 2026 | 03:37 PMPradosh Vrat: 14 या 15 मई, किस दिन है प्रदोष व्रत? जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
May 13, 2026 | 03:31 PMCM विजय ने 24 घंटे में ज्योतिषी की OSD पद से की छुट्टी, सहयोगियों के विरोध के आगे झुकी सरकार?
May 13, 2026 | 03:28 PMवर्धा में 11वीं की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू; 13 हजार छात्र और 23 हजार सीटें, विज्ञान संकाय में बढ़ी होड़
May 13, 2026 | 03:26 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM












