एसी लोकल की छत पर चढ़ा सिरफिरा! रेलकर्मियों ने बिजली सप्लाई रोक बचाई जान

Railway Rescue Operation: मुंबई के कल्याण स्टेशन पर बदलापुर-दादर एसी लोकल की छत पर चढ़े युवक की रेलकर्मियों ने सूझबूझ से बचाई जान। 12 मिनट तक बिजली आपूर्ति रोककर आरोपी को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
Deranged Man Climbs onto Roof of AC Local Train! Railway Staff Cut Power Supply to Save His Life
रेल की छत पर चढ़ा व्यक्ती (सोर्स: फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Kalyan News: मंगलवार को मध्य रेलवे के कल्याण स्टेशन पर उस समय अफरातफरी मच गई,जब एक सिरफिरा व्यक्ति एसी लोकल की छत पर चढ़ गया। रेल कर्मचारियों एवं आरपीएफ ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए उस व्यक्ति की लोकल ट्रेन की छत से नीचे उतारा गया।

और बंद करनी पड़ी बिजली आपूर्ति

यह घटना मंगलवार की दोपहर लगभग 2.40 बजे के करीब हुई। कल्याण स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 7 पर आयी बदलापुर–दादर एसी लोकल ट्रेन की छत पर एक व्यक्ति को टहलते देखा गया। यात्रियों के होहल्ले पर रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया।

करंट लगने से बचाया

उस व्यक्ति को बिजली का करंट न लगे इसके लिए ओवरहेड उपकरण (OHE) की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। स्टेशन अधिकारियों की समर्पित टीम ने समन्वय के साथ कुछ ही मिनटों में, ओएचई (OHE) की बिजली आपूर्ति को समय पर बंद कर उस व्यक्ति को सुरक्षित रूप से प्लेटफ़ॉर्म पर उतारा।

सफल बचाव अभियान और पूरी सुरक्षा जांच के बाद, 2:52 बजे ओएचई को पुनः चालू किया गया। केवल 12 मिनट में ही पूरी कार्रवाई की गई। 25 वर्षीय व्यक्ति, जिसकी पहचान मलका सिदरे के रूप में हुई है। आगे की कार्रवाई के लिए गवर्नमेंट रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com