चंद्रपुर में पुलिस स्टेशन के अंदर युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने लगाए आरोप
Chandrapur Poison Case: चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन में गांजा मामले में सह-आरोपी बनाए जाने के आरोप के बीच दिलीप यादव ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
- Written By: आंचल लोखंडे
चंद्रपुर पुलिस स्टेशन ( सोर्सः सोशल मीडिया)
Chandrapur Police Station Incident: गांजा बेचने के मामले में अपराधी न होते हुए भी सह-आरोपी बनाए जाने का पुलिस पर आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने पुलिस स्टेशन में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार दोपहर के समय चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन में हुई। मृतक व्यक्ति का नाम दिलीप यादव (42, निवासीः रयतवारी, चंद्रपुर) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर शहर पुलिस को बुधवार को सूचना मिली थी कि भिवापुर इलाके में पांडुरंग बानलवार नामक व्यक्ति गांजा बेच रहा है।
पुलिस ने उसके पास से 15 हजार रुपये कीमत का 100 ग्राम गांजा जब्त किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दिलीप यादव को भी सह-आरोपी बनाने के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया था। इस बीच, दिलीप यादव के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार दोपहर के समय उन्होंने पुलिस स्टेशन जाकर पुलिस के दबाव से तंग आकर जहर खा लिया। जहर खाने की बात समझ में आते ही पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया हालांकि, इलाज के दौरान शाम लगभग 7:55 बजे उनकी मौत हो गई।
मृतक के परिजनों के आरोप बेबुनियाद
दिलीप दोपहर लगभग 2:30 बजे पुलिस स्टेशन आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल पार्क की, उस समय वह उल्टियां कर रहा था, जो सीसीटीवी (CCTV) में कैद हुआ है। इसी स्थिति में उसने पुलिस स्टेशन के पिछले हिस्से में जाकर मुआयना किया और उल्टियां करते हुए ही उसने पुलिस को बताया कि उसने जहर खा लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसे जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया।
सम्बंधित ख़बरें
NEET नतीजों में गड़बड़ घोटाला, 522 की जगह मिले 95 अंक, सोहम गवते और ज्ञानेश्वरी पवार पर टूटा गमों का पहाड़
गोंदिया शहर में भालू की दहशत, रिहायशी इलाकों में घूमता दिखा; वन विभाग ने किया रेस्क्यू
पहले प्रेमिका की चाकू मारकर की हत्या, फिर पेड़ से लटककर की खुदकुशी, लिव-इन पार्टनर्स की कहानी का खौफनाक अंत
दहिसर-मीरा भाईंदर मेट्रो-9 को मिली रफ्तार, बिजली लाइन शिफ्टिंग के लिए 4 घंटे के शटडाउन को मंजूरी
ये भी पढ़े: छत्रपति शिवाजी महाराज राजस्व समाधान शिविर: भंडारा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में होंगे विशेष कैंप
अधिकारी ने दी सफाई
चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक निशिकांत रामटेके ने कहा कि दिलीप की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वेंटिलेटर पर रखकर इलाज शुरू किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गांजा बेचने के मामले में दिलीप का नाम पांडुरंग बानलवार ने लिया था, इसलिए उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। दिलीप पर इससे पहले भी 12 मामले दर्ज हैं और कुछ साल पहले उससे 12 किलो गांजा जब्त किया गया था। उसके परिवार द्वारा पुलिस पर दबाव बनाने के लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। बानलवार के बयान के अनुसार, उसने दिलीप यादव से ही गांजा खरीदा था।
