पहले प्रेमिका की चाकू मारकर की हत्या, फिर पेड़ से लटककर की खुदकुशी, लिव-इन पार्टनर्स की कहानी का खौफनाक अंत
Nashik Crime News: नासिक में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां लिव-इन पार्टनर की दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज युवक ने पहले उसकी हत्या की और फिर खुद भी फांसी लगा ली।
- Written By: आकाश मसने
नासिक में प्रेमिका की हत्या के बाद आराेपी ने की खुदकुशी (डिजाइन फोटो)
Nashik Love Affair Crime News: महाराष्ट्र के नासिक शहर से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां प्यार, नफरत और बदले की आग में दो जिंदगियां पल भर में खत्म हो गईं। दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज एक सिरफिरे युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम देने के महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी प्रेमी ने भी एक पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह चौंकाने वाली घटना नासिक के इंदिरानगर पुलिस थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को घटित हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक युवती की पहचान 21 वर्षीय वैष्णवी अनिल आवारे के रूप में हुई है। वहीं, आत्महत्या करने वाले आरोपी युवक का नाम साहिल अशोक लाव्हारे (26) है। वह यवतमाल जिले के उमरखेड का निवासी था।
लिव-इन से लेकर मौत के खूनी खेल तक की पूरी कहानी
बताया जा रहा है कि साहिल और वैष्णवी के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। दोनों कुछ समय तक यवतमाल के उमरखेड में लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। हालांकि, बाद में किन्हीं कारणों से वैष्णवी नासिक आ गई और इंदिरानगर इलाके में बतौर पेइंग गेस्ट (PG) रहने लगी।
सम्बंधित ख़बरें
दहिसर-मीरा भाईंदर मेट्रो-9 को मिली रफ्तार, बिजली लाइन शिफ्टिंग के लिए 4 घंटे के शटडाउन को मंजूरी
वैश्विक बाजार में चमकेगा महाराष्ट्र का संतरा; नागपुर, अमरावती और वर्धा के लिए क्लस्टर मॉडल तैयार!
मुंबई मेट्रो 2B परियोजना को बड़ी कामयाबी, कुर्ला-विद्याविहार के बीच लॉन्चेड हुए 3 कॉम्पोजिट स्टील गर्डर
शादी का झांसा देकर करोड़ों ठगने वाला मेट्रिमोनी ठग UP से गिरफ्तार, विधवा और बुजुर्ग महिलाओं को बनाता था निशाना
इस बीच, साहिल को पता चला कि वैष्णवी के परिवार ने उसकी शादी गोपाल बैरागी नामक युवक से तय कर दी है। यह बात साहिल को बर्दाश्त नहीं हुई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वैष्णवी की दूसरी जगह शादी होने के गुस्से में आकर ही साहिल ने नासिक पहुंचकर इस खौफनाक हत्याकांड की साजिश रची थी।
पैसे देने के बहाने वैष्णवी से मिलने पहुंचा था साहिल
17 जुलाई की रात करीब 9 बजे साहिल ने गोपाल बैरागी को फोन किया और कहा कि उसे वैष्णवी आवारे को कुछ पैसे देने हैं। इसके बाद वह सीधे उस स्थान पर पहुंचा जहां वैष्णवी रह रही थी। वहां दोनों के बीच तीखी बहस हुई। स्थिति गंभीर होती देख वैष्णवी ने गोपाल बैरागी को फोन कर बताया कि साहिल झगड़ा कर रहा है, इसलिए वे जल्दी आएं। लेकिन गोपाल के पहुंचने से पहले ही साहिल ने गुस्से में आकर चाकू से वैष्णवी पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त किशोर काले, इंदिरानगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोहर कारंडे और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला शासकीय अस्पताल भेज दिया।
नीम के पेड़ से लटककर की आत्महत्या
इस बीच, आरोपी की तलाश के लिए जब नासिक पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया, तो शनिवार, 18 जुलाई तड़के करीब 3 बजे इंदिरानगर जॉगिंग ट्रैक इलाके में साहिल द्वारा एक नीम के पेड़ से लटककर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई।
यह भी पढ़ें:- शादी का झांसा देकर करोड़ों ठगने वाला मेट्रिमोनी ठग UP से गिरफ्तार, विधवा और बुजुर्ग महिलाओं को बनाता था निशाना
इंदिरानगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोहर कारंडे के मार्गदर्शन में आगे की जांच जारी है। प्रेम संबंध, उसके बाद अलगांव और दूसरी जगह शादी तय होने के गुस्से में घटी इस दोहरे मौत की घटना से शहर में हड़कंप मच गया है, तथा परिसर में गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है.
