Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NEET नतीजों में गड़बड़ घोटाला, 522 की जगह मिले 95 अंक, सोहम गवते और ज्ञानेश्वरी पवार पर टूटा गमों का पहाड़

NEET Result Mismatch Beed: नीट री-एग्जाम के नतीजों में बीड के दो छात्रों सोहम गवते और ज्ञानेश्वरी पवार के अंकों में भारी गड़बड़ी का आरोप लगा है। एनटीए के जवाब का इंतजार किया जा रहा है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 18, 2026 | 04:32 PM

सोहम गवते और ज्ञानेश्वरी पवार के NEET रिजल्ट में गड़बड़ी (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

NEET Result Mismatch: देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET-UG) के पुनः आयोजित (Re-NEET) परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की मूल्यांकन प्रक्रिया एक बार फिर गंभीर विवादों के घेरे में आ गई है। छत्रपति संभाजीनगर संभाग के बीड जिले से दो बेहद चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं, जहां होनहार छात्रों के अंकों में भारी विसंगति का आरोप लगा है।

आधिकारिक उत्तर कुंजी से मिलान के बाद जहां एक छात्र को 522 अंक मिलने की पक्की उम्मीद थी, वहीं उसके स्कोरकार्ड पर महज 95 अंक दिखाई दे रहे हैं। इसी तरह एक अन्य होनहार छात्रा, जिसे 702 से अधिक अंक मिलने का पूरा भरोसा था, उसे सिर्फ 87 अंक दिए गए हैं। इस अप्रत्याशित परिणाम से हताश अभिभावकों ने अब न्याय के लिए सीधे बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच (संभाजीनगर) का रुख करने की तैयारी शुरू कर दी है, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा की निष्पक्षता पर दोबारा सवालिया निशान लगा दिया है।

522 की उम्मीद और मिले सिर्फ 95 अंक

बीड के रहने वाले छात्र सोहम गवते के घर पर इस NEET रिजल्ट के बाद गम का पहाड़ टूट पड़ा है। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब एनटीए द्वारा आधिकारिक उत्तर पुस्तिका और उत्तर कुंजी जारी की गई थी, तब सोहम ने अपने पिता के साथ मिलकर एक-एक प्रश्न का बारीकी से मिलान किया था। उस स्व-मूल्यांकन में सोहम को 522 अंक मिल रहे थे, जो एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट सुरक्षित करने के लिए पर्याप्त थे।

सम्बंधित ख़बरें

खेत की जुताई की कीमत महिला की इज्जत! ट्रैक्टर मालिक और 2 ने किसान की पत्नी का बारी बारी से किया रेप

पुणे में नहर तोड़कर पानी चोरी का मामला, साइफन पाइपलाइन से अवैध जल दोहन, केस दर्ज

भंडारा में जर्जर सड़कों पर प्रदर्शन, सांसद प्रशांत पडोले ने गड्ढों में लगाए बेशर्म के पौधे

पुणे एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार: लोहगांव के लिए 30.84 करोड़ की नई वैकल्पिक सड़क को मंजूरी

ये भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे को कुरान का पाठ करना चाहिए, रामरक्षा आंदोलन पर जैन मुनि नीलेश चंद्र का तीखा हमला

हालांकि, 16 जुलाई को जब अंतिम स्कोरकार्ड जारी हुआ, तो सोहम के होश उड़ गए क्योंकि स्क्रीन पर केवल 95 अंक दर्ज थे। इस सदमे के कारण सोहम ने कई घंटों तक किसी से एक शब्द भी नहीं बोला। उसकी मां ने रोते हुए बताया कि उनका बेटा दिन-रात केवल दो-तीन घंटे सोकर पढ़ाई करता था, लेकिन एनटीए की इस कथित तकनीकी लापरवाही ने उसकी वर्षों की हाड़-तोड़ मेहनत पर एक झटके में पानी फेर दिया। सोहम के पिता ने ओएमआर शीट में बड़े घोटाले का दावा करते हुए स्पष्ट किया है कि यदि प्रशासन ने तुरंत सुधारात्मक कदम नहीं उठाए, तो वे कोर्ट जाएंगे।

टॉपर बनने का सपना चकनाचूर; 702 अंक का दावा करने वाली ज्ञानेश्वरी को मिले 87

एनटीए के इस कथित तकनीकी फाल्ट या मानवीय चूक का शिकार अकेले सोहम नहीं हैं। बीड के ही वडावनी तालुका की रहने वाली छात्रा ज्ञानेश्वरी पवार की आपबीती भी उतनी ही हृदयविदारक है। ज्ञानेश्वरी ने डॉक्टर बनने के अपने अटूट सपने को पूरा करने के लिए एक साल तक प्रतिदिन 18-18 घंटे तक कठिन अध्ययन किया और कई बार खाना तक छोड़ दिया था।

उत्तर कुंजी के अनुसार 702 से अधिक अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर टॉपर बनने की कगार पर खड़ी ज्ञानेश्वरी को जब परिणाम में केवल 87 अंक मिले, तो उसका पूरा परिवार स्तब्ध रह गया। ज्ञानेश्वरी की माँ ने सीधे तौर पर ओएमआर स्कैनिंग प्रक्रिया में हेरफेर का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने मांग उठाई है कि एनटीए पारदर्शित अपनाते हुए छात्रों की मूल भौतिक ओएमआर शीट उनके सामने प्रस्तुत करे, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। इस पूरे विवाद ने देश भर के लाखों नीट परीक्षार्थियों के मन में एजेंसी के मूल्यांकन सॉफ्टवेयर को लेकर गहरा संशय पैदा कर दिया है।

Neet ug re exam result row beed students soham gawate gyaneshwari pawar score mismatch

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 04:10 PM

Topics:  

  • Beed News
  • Maharashtra News
  • NEET UG Exam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.