मतदाता सूची में होगा सुधार, गड़बड़ी ठीक करने का मतदाताओं को मौका
Chandrapur Municipal Election 2025: चंद्रपुर मनपा चुनाव 2025 में मतदाता सूची सुधार की तिथियां बढ़ीं है। नागरिक अब 3 दिसंबर तक सुधार व आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। 22 दिसंबर को नई सूची जारी होगी।
- Written By: आंचल लोखंडे
मतदाता सूची में होगा सुधार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Chandrapur Voter List Correction: चंद्रपुर महानगर पालिका चुनाव को लेकर मतदाता सूची पर कई लोगों द्वारा आपत्तियां दर्ज कराई गई थी। लोगों में इस बात को लेकर असमंजस नजर आ रहे थे। कुछ ही दिनों पूर्व सैंकडों मतदाताओं के क्षेत्र बदले जाने का खुलासा भी हुआ था। इस पृष्ठभूमि पर अब सुधार करने के लिए लोगों को अधिक समय मिल गया है। चुनाव आयोग ने अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम में बदलाव करते हुए चुनाव के सभी चरणों की तिथियां आगे बढ़ा दी है। जिससे मनपा चुनाव भी लगभग 20 दिन आगे होने की बात कही जा रही है।
राज्य चुनाव आयोग ने 29 महानगर पालिकाओं के आम चुनाव 2025 हेतु मतदाता सूची सुधार व जारी करने की प्रक्रिया का सुधारित कार्यक्रम घोषित किया है। मतदान केंद्र निहाय मतदाता सूची घोषित करने की तिथि अब बढ़ा कर 22 दिसंबर कर दी गयी है। जिसे पहले 12 दिसंबर को ही करना था।
22 को प्रकाशित होगी मतदान केंद्र निहाय मतदाता सूची
इस नये बदलावों के अनुसार सभी योग्य नागरिकों से मतदाता सूची में अपने नाम, पता या अन्य सूचना में सुधार, आपत्ति या सुझाव जरुरी सबूतों के साथ मनपा कार्यालय में लिखित रुप में प्रस्तुत करने की अपील चंद्रपुर मनपा प्रशासन की ओर से की गई है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ज्यादा सक्षम बनाने मतदाता सूची सटीक व सुधारित होना जरुरी होता है। मनपा प्रशासन ने चुनाव आयोग के हवाले से यहां जारी विज्ञप्ति में कहा है कि लोगों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज करते हुए सुधारित कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में आसमान से बरस रही आग; लू की चपेट में आने से 6 की मौत, विदर्भ में 350 से ज्यादा बीमार
मुंबई पर मंडराया जल संकट: 15 मई से पूरे महानगर में 10% पानी की कटौती लागू
OBC आरक्षण पर बड़ी अपडेट: देवेंद्र फडणवीस सुलझाएंगे ओबीसी आरक्षण की तकनीकी गुत्थी
पत्नी के नाम पर लिया कमरा पहुंचा प्रेमिका के साथ, मुंबई के नामी होटल में की धोखधड़ी, पत्नी ने दर्ज कराया मामला
आपत्ति स्वीकारने अंतिम तिथि 3 दिसंबर
नागरिकों को मतदाता सूची पर आपत्ति व सुधार दर्ज करने ज्यादा समय मिले इस उद्देश से आयोग ने अपने पूर्व में घोषित चुनाव कार्यक्रम में कुछ बदलाव किए है। इसके अनुसार प्रारुप मतदाता सूची पर आपत्ति व सूचनाओं को स्वीकार करने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर कर दी गई है।
ये भी पढ़े: फिर एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक को किया अरेस्ट
15 दिसंबर को मतदान केंद्र पर सूची जारी
यह पहले 27 नवंबर को होनेवाली थी। आयोग व्दारा किए गए बदलावों के अनुसार प्राप्त आपत्ति व सुझावों पर निर्णय के साथ अंतिम सूची के प्रमाणिकरण व जारी करने की अवधी अब बढ़ा कर 10 दिसंबर कर दी है। पुराने कार्यक्रम के अनुसार यह पहले 5 दिसंबर तक थी। मतदान केंद्र स्थानों की सूची जारी करने का समय अब 15 दिसंबर होगा। जो पहले 8 दिसंबर रखा गया था।
