नाले में गिरने से हुई 2 बच्चो की मौत, चंद्रपुर के पांचगांव में हुआ ये दर्दनाक हादसा
Chndrapur Drowning Case: : चंद्रपुर के पाचगांव में बुधवार सुबह नाले के गहरे गड्ढे में नहाने गए दो स्कूली छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। ईस हादसे से पूरे इलाके में मातम पसरा है।
- Written By: केतकी मोडक
मृतक सानिध्य विजय दुधनकर और वर्षीय कार्तिक संदीप सावसाकड़े (सोर्स - फोटो नवभारत)
Children Drowning Incident Chandrapur: नाले में बने गहरे गड्ढे में जमा पानी में नहाने गए दो नाबालिग स्कूली छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना बुधवार सुबह चंद्रपुर जिले के भद्रावती तहसील के पाचगांव (मु.) गांव में हुई। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृत छात्रों की पहचान सानिध्य विजय दुधनकर (11) एवं कार्तिक संदीप सावसाकड़े (12) के रूप में हुई है। दोनों छात्र जिला परिषद उच्च प्राथमिक विद्यालय, वडेगांव में अध्ययनरत थे। सानिध्य कक्षा छठी और कार्तिक कक्षा सातवीं का विद्यार्थी था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में आए एक युवक को नाले के पानी से बुलबुले निकलते दिखाई दिए। उसे संदेह होने पर उसने तुरंत गांव वालों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और दोनों की मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि विजय दुधनकर के लिए सानिध्य इकलौता पुत्र था, जबकि संदीप सावसाकड़े के परिवार में भी कार्तिक एकमात्र बेटा था। दोनों बच्चों की एक-एक बहन है।
दुखों का पहाड़ टूटा
एक ही समय में गांव के दो मासूम बच्चों की मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही भद्रावती पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भद्रावती ग्रामीण अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को पाचगांव (मु.) में अत्यंत गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में 3 करोड़ लोन का झांसा देकर महिला समाज सेविका से 7.35 लाख की ठगी, आरोपी पर केस दर्ज
रेत माफियाओं पर सरकार सख्त, मिलीभगत करने वाले अधिकारियों पर बनेगी स्पेशल टास्क फोर्स
Nashik-Pune Railway सीधे मार्ग को बरकरार रखने की मांग तेज, एक्शन कमिटी ने मुख्यमंत्री संग बैठक पर टिकाई नजर
नागपुर में थमी बारिश, उमस से लोग परेशान; मौसम विभाग का अनुमान, 1 जुलाई तक बनी रहेगी हल्की फुहारों की संभावना
नाव पलटने से एक की मौत
चंद्रपुर जिले के सावली तालुका के आसोलामेंढा तालाब में नाव पलटने से हुए हादसे में एक की डूब जाने से मौत हो गई। यह मामला गुरुवार को सामने आया। पाथरी पुलिस थाने के दायरे में यह दर्दनाक हादसा होने की जानकारी पुलिस ने दी है। मृतक मछुआरा बताया जाता है। इस घटना से परिसर में शोक की लहर फैल गई है।
यह भी पढ़ें:- किडनी बिक्री रैकेट: रोशन कुले किडनी बिक्री केस में बड़ा मोड़, दिल्ली के डॉक्टर ने किया आत्मसमर्पण
आसोला चक निवासी गुरुदास जयराम मेश्राम (37) बुधवार शाम हमेशा की तरह आसोलामेंढा तालाब में मछलियां पकड़ने गए थे, परंतु शाम को अचानक उनकी नौका पलट गई, जिससे मछुआरा गुरुदास गहरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही पाथरी पुलिस मौके पर पहुंची। थानेदार नितेश डोर्लीकर ने अपने दल के साथ मौके पर दस्तक दी। स्थानीय लोगों की मदद से बुधवार देर रात तक तालाब में खोज अभियान चलाया गया, परंतु अंधेरा अधिक होने से कोई सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह फिर एक बार यह मुहिम चलाई गई। अंततः गुरुवार शाम गुरुदास का शव तालाब से बाहर निकालने में सफलता मिली।
