चंद्रपुर के आकापुर में गैस सिलेंडर गोदाम में ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी, 6 लोग घायल

chandrapur News: चंद्रपुर के मूल के पास आकापुर में गैस सिलेंडर गोदाम में धमाका हो गया। इस हादसे में 6 लोग घायल। गोदाम की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
chandrapur-mool-akapur-gas-cylinder-blast-6-injured
ब्लास्ट में घायल व्यक्ति (फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Chandrapur Akapur Gas Cylinder Blast: चंद्रपुर जिले के मूल से तीन किलोमीटर दूर आकापुर के पास राज्य औद्योगिक विकास कॉलोनी परिसर में एक गैस सिलेंडर गोदाम में अचानक सिलेंडर फटने से 6 लोग घायल हो गए। गोदाम की सुरक्षा के अलावा इस घटना को लेकर कई आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। मूल के एचपी गैस सिलेंडर विक्रेता संजय फ्लेम एजेंसी गड़चिरोली रोड के पास राज्य औद्योगिक विकास कॉलोनी में सिलेंडर गोदाम है।

घटना वाले दिन, एजेंसी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत श्रीचंद अर्जुनराम बिश्नोई (20), श्रीराम भागीरथ बिश्नोई (23), कैलास भगीरथ बिश्नोई (27), रमेश मोहनराम बिश्नोई (19), महेंद्र रामरख बिश्नोई (19) और रतिराम हनुमान बिश्नोई (25) यह राजस्थान के जोधपुर जिले के युवक ग्राहकों को सिलेंडरों की डिलीवरी करने हेतु वाहनों में गैस से भरे सिलेंडर रख रहे थे। उसी दौरान एक सिलेंडर जमीन पर गिरने से फट गया।

ब्लास्ट से इलाका दहल गया। विस्फोट में श्रीचंद अर्जुनराम बिश्नोई, श्रीराम भागीरथ बिश्नोई, कैलास भागीरथ बिश्नोई, रमेश मोहनराम बिश्नोई, महेंद्र रामरतन बिश्नोई और रतिराम हनुमान बिश्नोई के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस विस्फोट की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सिलेंडर में गैस भरने के दौरान हादसे की चर्चा

पुलिस ने कहा है कि ग्राहकों के घरों तक गैस सिलेंडर पहुंचाने के लिए वाहनों में सिलेंडर रखते समय जमीन पर गिरने से विस्फोट हुआ, लेकिन यह घटना उस समय हुई जब गैस से भरे सिलेंडर से खाली सिलेंडर में गैस भरी जा रही थी ऐसी चर्चा है।

घरों तक गैस सिलेंडर पहुंचाते समय डिलीवरी मैन अक्सर वाहनों से सिलेंडर को मजबूत सीमेंट की सड़क पर फेंक देते हैं। अगर सिलेंडर जमीन पर गिरने के बाद फट जाता, तो सिलेंडर पहुंचाते समय गैस से भरे सिलेंडर किसी मजबूत और सख्त जगह पर फेंके जाने से कई घटनाएं हो सकती थीं।

लेकिन शहर में ऐसी कोई घटना पहले कभी नहीं हुई। इसलिए नागरिकों में विस्फोट के कारण को लेकर संदेह व्यक्त किया है। और कहा जा रहा है कि यह घटना गैस चोरी के कारण हुई होगी।

विस्फोट में घायल हुए लोगों का इलाज चंद्रपुर के डॉ. कुबेर अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने एचपी गैस कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों और विस्फोटक विशेषज्ञों को घटना की जानकारी दे दी है और उनकी रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच पुलिस निरीक्षक विजय राठौड़ के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक सुबोध वंजारी कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com